IPL 2027: पंजाब किंग्स छोड़ मुंबई इंडियंस से जुड़ेंगे अर्शदीप सिंह, पिता ने कर दी पुष्टि
क्या है खबर?
पंजाब किंग्स (PBKS) के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2027 से पहले PBKS से मुंबई इंडियंस (MI) में शामिल हो सकते हैं। इस खबर की लगभग पुष्टि उनके पिता दर्शन सिंह ने की है। वह फिलहाल न्यूजीलैंड दौरे पर बेटे के साथ मौजूद हैं। हालांकि, इस ट्रेड की पूरी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। दर्शन ने रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह जैसे खिलाड़ियों वाली टीम से जुड़ने पर खुशी जताई है।
बयान
दर्शन सिंह ने क्या कहा?
अर्शदीप के पिता ने पत्रकार विमल कुमार से बातचीत में बताया कि उसके ट्रेड को लेकर पहले कोई चर्चा नहीं हुई थी।
उन्होंने कहा कि इस फैसले की जानकारी मिलने पर उनका बेटा और पूरा परिवार हैरान रह गया। उनके मुताबिक, उन्हें भी अचानक पता चला कि अर्शदीप का ट्रेड हो गया है।
अब शायद इसकी आधिकारिक सूचना मिली है। हालांकि, उन्होंने हार्दिक पांड्या के इस सौदे के तहत पंजाब किंग्स में जाने की संभावनाओं पर कोई जानकारी नहीं दी।
फैसला
टीम छोड़ने का फैसला थोड़ा भावुक करने वाला- दर्शन सिंह
दर्शन ने PBKS के साथ अपने बेटे के जुड़ाव को भी याद किया।
उन्होंने कहा कि टीम छोड़ने का फैसला थोड़ा भावुक करने वाला है, लेकिन हर फ्रेंचाइजी का अपना टीम संतुलन होता है और उसी के अनुसार खिलाड़ियों का ट्रेड किया जाता है।
उन्होंने आगे कहा कि MI से जुड़ने को लेकर परिवार बेहद खुश है। वहां अर्शदीप के पुराने कप्तान और जसप्रीत बुमराह तथा सूर्यकुमार यादव जैसे साथी खिलाड़ी मौजूद हैं।
उत्साह
बेटे की नई साझेदारी को लेकर उत्साहित हैं दर्शन
दर्शन ने IPL 2027 में अर्शदीप को MI की जर्सी में देखने को लेकर उत्साह जताया। उन्होंने कहा कि प्रशंसकों की प्रतिक्रियाएं और टिप्पणियां देखकर अच्छा लग रहा है।
वे इस बात से खुश हैं कि टीम का गेंदबाजी आक्रमण शानदार होगा और वह किसी भी स्कोर का बचाव कर सकेगा।
हालांकि, उन्होंने माना कि IPL में सपाट पिचों पर कुछ भी हो सकता है, लेकिन वह अपने बेटे की इस नई साझेदारी को लेकर उत्साहित हैं।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखें वीडियो
Arshdeep Singh’s father CONFIRMED the trade! 🔥
— Rohan💫 (@rohann__45) November 10, 2026
Every franchise wants team balance, so they traded him accordingly. We’re very happy with Mumbai Indians. He’ll reunite with his former captain and longtime teammates Bumrah and Suryakumar Yadav so we are very happy. [Vimal Kumar] pic.twitter.com/2hgwawI9i4