टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के बाद एक्शन में मुंबई पुलिस, सितारों को जारी किया ये फरमान
क्या है खबर?
अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुए फायरिंग हमले के बाद मुंबई पुलिस ने सुरक्षा कारणों को ध्यान में रखते हुए बड़ा कदम उठाया है। पुलिस ने बॉलीवुड कलाकारों के लिए एक सुरक्षा एडवाइजरी जारी की है, जिसमें उन्हें सार्वजनिक स्थानों पर भीड़भाड़ से बचने और प्रशंसकों से मिलने-जुलने से परहेज करने की सलाह दी गई है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक, सितारों की सुरक्षा से जुड़ी चिंताओं को देखते हुए ये एहतियाती कदम उठाया गया है।
सुरक्षा
लॉरेंस बिश्नोई गैंग की धमकियों के बीच सुरक्षा सख्त
सूत्रों के मुताबिक, मुंबई पुलिस का ये कदम बॉलीवुड कलाकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उठाया गया है, क्योंकि हाल के दिनों में कई नामी अभिनेताओं को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जान से मारने की धमकियां मिली हैं।
इस बढ़ते खतरे और सुरक्षा चिंताओं का असर अब साफ दिखने लगा है। हाल ही में अमिताभ बच्चन भी अपने जुहू स्थित बंगले 'जलसा' के बाहर प्रशंसकों का अभिवादन स्वीकार करते समय एक बुलेटप्रूफ ग्लास के पीछे नजर आए थे।