यूक्रेन में फिर शुरू हुई स्टारलिंक की स्टारशील्ड सेवा, जानिए क्यों हुई थी बंद
क्या है खबर?
एलन मस्क की स्पेस-X ने यूक्रेनी सेना द्वारा स्टारशील्ड के इस्तेमाल पर लगी पाबंदियों को हटा दिया है। स्टारशील्ड कंपनी के स्टारलिंक इंटरनेट सिस्टम का ही एक मिलिट्री-ग्रेड वर्जन है। रिपोर्ट के अनुसार, रक्षा मंत्री येवगेनी खमारा ने पत्रकारों को बताया कि स्टारशील्ड फिर से सामान्य रूप से काम कर रहा है। हालांकि, सेना अभी भी इसका परीक्षण कर रही है और उसे इन पाबंदियों के पीछे का कोई कारण नहीं बताया गया है।
बहाल
10 दिन सेवा रही थी बाधित
द वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, यह 10 दिनों की उस अवधि के बाद हुआ है, जब लगभग 160 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से उड़ने वाले यूक्रेनी ड्रोन का इंटरनेट कनेक्शन कट जाता था।
इसके चलते सेना का कुछ ड्रोन पर से नियंत्रण खत्म हो गया, जबकि धीमी गति से उड़ने वाले अन्य ड्रोन और अधिक असुरक्षित हो गए।
खबरों के अनुसार, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मस्क को फोन कर स्टारशील्ड सेवा बहाल करने के लिए कहा।
कारण
इस कारण बंद की गई थी सेवा
रिपोर्ट में कहा गया कि मस्क ने स्पेस-X को यूक्रेन के स्टारलिंक एक्सेस को सीमित करने का निर्देश दिया था। सूत्रों का दावा है कि उन्होंने इस बारे में पहले ट्रंप प्रशासन से चर्चा की थी।
मस्क ने दावा किया कि यूक्रेन ने स्टारलिंक की सेवा शर्तों का उल्लंघन किया है और लोगों को मारने के लिए ड्रोन हमलों में इसका इस्तेमाल किया।
उन्होंने कहा, "अगर, स्टारलिंक को बंद कर दिया जाए तो यूक्रेन की फ्रंट लाइन तुरंत ढह जाएगी।"