यूक्रेन के कीव में ऐतिहासिक पेचेर्स्क लावरा पर रूसी हमला; धूं-धूं कर जला, 5 की मौत
क्या है खबर?
रूस और यूक्रेन के बीच घातक हमले जारी हैं। रविवार की रात रूस ने राजधानी कीव पर बैलिस्टिक मिसाइल हमलों की बौछार कर दी, जिसमें कीव के ऐतिहासिक पेचेर्स्क लावरा के मुख्य गिरजाघर को निशाना बनाया गया। कीव इंडिपेंडेंट के मुताबिक, पेचेर्स्क लावरा यूक्रेन के सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों में से एक है, जो धूं-धूं कर जल रहा है। हमले में कई बहुमंजिला आवासीय इमारतें क्षतिग्रस्त हुई हैं और राजधानी में 5 लोग मारे गए हैं।
घटना
975 साल पुराना है पेचेर्स्क लावरा
कीव पेचेर्स्क लावरा 11वीं शताब्दी में बना है। यह लगभग 975 साल पुराना है। एक भूलभुलैयानुमा मठ और गुफा परिसर, जिसमें यूक्रेन के कुछ सबसे पूजनीय तीर्थस्थल और अवशेष मौजूद हैं। यह गिरजाघर मूल रूप से 11वीं शताब्दी में विशाल मठ परिसर के हिस्से के रूप में बनाया गया था। इस पर हमले भी काफी हमले हो चुके हैं। यह तुरंत स्पष्ट नहीं हो पाया कि हमले में किसी धार्मिक वस्तु को नुकसान पहुंचा है या नहीं।
ट्विटर पोस्ट
कीव के मठ पर हमला
Last night, a Russian drone flew into the roof of the Dormition Cathedral at Kyiv-Pechersk Lavra — a UNESCO World Heritage Site — overnight on 15 June.
— Euromaidan Press (@EuromaidanPress) June 15, 2026
Fire broke out, damaging a large number of objects in the upper part of the 11th-century cathedral. Monks raced to evacuate… pic.twitter.com/eVxbYn3pci