Loading...
यूक्रेन के माफी मांगने के बाद ईरान ने रद्द की 3 ठिकानों पर हमले की योजना
यूक्रेन के माफी मांगने के बाद ईरान ने रद्द की 3 ठिकानों पर हमले की योजना

यूक्रेन के माफी मांगने के बाद ईरान ने रद्द की 3 ठिकानों पर हमले की योजना

Aug 04, 2026
04:03 pm

क्या है खबर?

कैस्पियन सागर में एक ईरानी व्यावसायिक जहाज पर हुए ड्रोन हमले को लेकर ईरान और यूक्रेन के बीच तनाव बढ़ गया है। इस हमले में चालक दल के एक सदस्य की मौत हो गई थी। इसके बाद ईरान ने यूक्रेन के 3 ठिकानों पर हमले की योजना बना ली थी, लेकिन बाद में यूक्रेन की ओर से माफी मांगने पर योजन को रद्द कर दिया गया। ईरान के वरिष्ठ सैन्य सलाहकार मेजर जनरल मोहसिन रेजाई ने यह खुलासा किया है।

बयान

रेजाई ने क्या दिया बयान? 

रेजाई ने ईरानी सरकारी टेलीविजन पर कहा, "ऑपरेशन रद्द किए जाने से पहले ईरान के सशस्त्र बलों ने यूक्रेन के 3 ठिकानों हमलों की तैयारी पूरी कर ली थी, लेकिन यूक्रेन के माफी मांगने के बाद योजना को रद्द कर दिया गया।"

उन्होंने कहा, "ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य में निर्धारित मार्ग के अलावा किसी भी समुद्री मार्ग की अनुमति नहीं देगा। किसी भी शत्रुतापूर्ण नौसैनिक जहाज के अवैध मार्ग का उपयोग करने पर उसे निशाना बनाया जाएगा।"

तनाव

ईरान और यूक्रेन के बीच क्यों पनपा तनाव?

यूक्रेन ने 25 जुलाई को कैस्पियन सागर में एक ईरानी वाणिज्यिक जहाज पर हमला किया था, जिसमें ईरान के एक चालक दल के सदस्य की मौत हो गई थी।

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने यूक्रेन से हर्जाने की मांग की थी।

उसके बाद यूक्रेन ने कहा था कि वह गलती से हुआ हमला था, लेकिन ईरान भरोसा करने को तैयार नहीं है।

हालांकि, यूक्रेन ने अभी तक ईरान से माफी मांगने को लेकर कोई बयान नहीं दिया है।

ADVERTISEMENT

दावा

रेजाई ने किया अमेरिकी सेना को भारी नुकसान होने का दावा

रेजाई ने दावा किया कि हाल में चले 17 दिवसीय सैन्य संघर्ष के दौरान ईरान के मिसाइल और ड्रोन हमलों ने अमेरिकी सेना को भारी नुकसान पहुंचाया और वाशिंगटन के सैन्य उद्देश्यों को विफल कर दिया।

इस साल अप्रैल में अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम हुआ था और जून में पाकिस्तान की मध्यस्थता से शांति समझौता (MoU) भी हुआ था। हालांकि, जुलाई में दोनों देशों के बीच 2 सप्ताह तक चली गोलाबारी के बाद समझौता पूरी तरह टूट गया।

ADVERTISEMENT