Loading...
रूसी ड्रोन से यूक्रेन के नीपर रेलवे स्टेशन को बनाया गया निशाना, 13 की मौत
रूसी ड्रोन से यूक्रेन के नीपर रेलवे स्टेशन को बनाया निशाना

रूसी ड्रोन से यूक्रेन के नीपर रेलवे स्टेशन को बनाया गया निशाना, 13 की मौत

लेखन गजेंद्र
Oct 29, 2026
04:32 pm

क्या है खबर?

रूस ने गुरुवार को यूक्रेन के नीपर में एक रेलवे स्टेशन पर जेट-पावर्ड ड्रोन से हमला किया, जिसमें 13 लोगों के मारे जाने की खबर है। सरकारी रेल कंपनी, उक्रज़ालिज़्नित्सिया ने बताया कि ड्रोन से रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर हमला किया गया था, जहां नीपर से जापोरिज्जिया जाने वाली ट्रेन खड़ी थी। घटना के समय स्टेशन पर केवल एक ट्रेन थी और कई लोग प्लेटफॉर्म पर थे। धमाके के बाद बचाव दल और चिकित्सक मौके पर हैं।

हमला

पहले भी रूस ने बनाया है स्टेशनों को निशाना

हमले के बाद नीपर के मेयर बोरिस फिलाटोव ने सोशल मीडिया पर कहा कि हमला पैसेंजर इलेक्ट्रिक ट्रेन पर किया गया था। इलाके के गवर्नर ओलेक्सांद्र हंजा ने टेलीग्राम पर लिखा कि कम से कम 5 लोग घायल हुए हैं।

नीपर से पहले अप्रैल 2022 में पूर्वी यूक्रेन के क्रामाटोर्स्क रेलवे स्टेशन पर भी रूस ने मिसाइल हमला किया था, जिसमें 61 लोग मारे गए थे और 160 से अधिक घायल हुए थे।

हमला

मॉस्को में 600 से ज्यादा यूक्रेनी ड्रोन का हमला

रूस ने भी यूक्रेनी हमलों की पुष्टि की है। मॉस्को के मेयर सर्गेई सोब्यानिन ने कहा कि रात भर में 600 से अधिक यूक्रेनी ड्रोन रूसी राजधानी की ओर लॉन्च किए गए, जिनमें से ज़्यादातर को मार गिराया गया।

बुधवार रात और गुरुवार सुबह के बीच 613 ड्रोन ने मॉस्को इलाके की ओर उड़ान भरी थी, जिसमें से 231 ड्रोन को रक्षा मंत्रालय के वायु रक्षा सेना ने मॉस्को से दूर रास्तों पर ही खत्म कर दिया।

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

हमले के बाद का दृश्य

ADVERTISEMENT