Loading...
यूक्रेन और रूस ने एक-दूसरे पर की ड्रोन की बौछार, दोनों तरफ 12 लोगों की मौत
यूक्रेन ने रूस के वाइल्डबेरीज को फिर बनाया निशाना

यूक्रेन और रूस ने एक-दूसरे पर की ड्रोन की बौछार, दोनों तरफ 12 लोगों की मौत

लेखन गजेंद्र
Aug 16, 2026
04:52 pm

क्या है खबर?

रूस और यूक्रेन ने एक-दूसरे पर हमले तेज कर दिए हैं। दोनों पक्षों ने बीती रात सैकड़ों ड्रोन की बौछार की है, जिसमें कई नागरिक मारे गए हैं। मॉस्को के मेयर सर्गेई सोबयानिन ने बताया कि रात भर में लगभग 600 यूक्रेनी ड्रोन शहर की ओर दागे गए, जिसमें रूसी ऑनलाइन रिटेलर वाइल्डबेरीज के एक गोदाम को निशाना बनाया गया था। यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमीर जेलेंस्की ने बताया कि राजधानी कीव में नागरिक बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया है।

हमला

रूस में मारे गए 7 लोग

रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसने रातभर में 822 यूक्रेनी ड्रोन नष्ट किए हैं। यह अब तक का सबसे बड़ा हमला बताया जा रहा है।

मेयर सोबयानिन ने कहा कि मॉस्को में 600 ड्रोन में एक तिहाई को नष्ट किया गया है। हमले के बाद पोडॉल्स्क में वाइल्डबेरीज़ के एक गोदाम में विशाल धुआं दिखा है।

बताया जा रहा है कि यूक्रेनी हमलों में रूसभर में कम से कम 7 लोग मारे गए और 13 घायल हुए हैं।

यूक्रेन

यूक्रेन में 5 की मौत

यूक्रेन में हुए मॉस्को के रातभर हमलों में 5 लोग मारे गए हैं, जबकि 23 घायल हुए हैं।

जेलेंस्की ने कहा कि क्रेमेनचुक और क्रिवी रिह शहरों पर बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया गया।

रोस्तोव क्षेत्र के गवर्नर यूरी स्लीसर ने कहा कि क्षेत्र के 3 शहरों और 9 जिलों में 150 से अधिक ड्रोन नष्ट हुए हैं।

रूस ने यूक्रेनी फ्लेमिंगो मिसाइलों के पुर्जे बनाने वाली फायरपॉइंट सुविधा और ड्रोन के पुर्जे बनाने वाले कारखाने को निशाना बनाया है।

ADVERTISEMENT

हमला

रूस के आर्थिक ढांचे पर चोट कर रहा यूक्रेन

यह पहली बार नहीं है, जब यूक्रेन ने रूस के वाइल्डबेरीज को निशाना बनाया हो। इससे पहले भी उसने कंपनी के गोदामों पर हमले किए थे।

वाइल्डबेरीज अमेरिका की अमेजन जैसी कंपनी है, जो ऑनलाइन रिटेल श्रृंखला का एक बड़ा आर्थिक ढांचा है।

इससे पहले, जुलाई के मध्य से अब तक कंपनी के 20 गोदामों पर ऐसे हमले हो चुके हैं। कोलेडिनो वितरण केंद्र, जिस पर रातभर हमला हुआ, वाइल्डबेरीज के मॉस्को क्षेत्र के प्रमुख केंद्रों में से एक है।

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

रूस के वाइल्डबेरीज पर हमला

ADVERTISEMENT