यूक्रेन में भारतीय फार्मा कंपनी के कारखाने पर रूसी ड्रोन हमला, एक की मौत
क्या है खबर?
यूक्रेन में एक भारतीय फार्मा कंपनी के कारखाने पर रूस ने ड्रोन हमला किया है। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई अन्य घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि कारखाने भारत के कुसुम समूह का है। हमले के बाद यूक्रेन के सूमी में स्थित इस कारखाने की मुख्य संरचना लगभग पूरी तरह से नष्ट हो गई है। घटनास्थल से सामने आए एक वीडियो में धुंआ उठता देखा जा सकता है।
हमले
बीते 24 घंटे में रूस ने दागे 135 ड्रोन
बीते 24 घंटे में रूसी हमलों में यूक्रेन में 6 लोगों की मौत हुई है और 28 घायल हुए हैं।
यूक्रेन ने बताया कि इस दौरान 135 ड्रोन दागे गए, जिनमें से 123 को मार गिराया गया। इस दौरान कीव में 17 बार हवाई हमले के अलर्ट जारी किए गए।
सुमी के जरीचनी जिले में 5 गाइडेड बम गिरे, जिनसे एक इमारत को नुकसान पहुंचा। इस घटना में 5 लोग घायल हुए, जिनमें से 2 की हालत गंभीर है।
कंपनी
कुसुम फार्मा कंपनी के बारे में क्या पता है?
कुसुम समूह की शुरुआत 1994 में यूक्रेन को भारतीय दवाइयों का निर्यात करने वाले वितरक के रूप में हुई थी। फिलहाल इसका संचालन राजीव गुप्ता कर रहे हैं।
2002 में कंपनी ने खुद के उत्पाद बनाना शुरू किए। बाद में कंपनी ने विनिर्माण क्षेत्र में कदम रखा और 2007 में भारत में और 2009 में यूक्रेन के सूमी में संयंत्र खोले।
बाद में भारत में 2 और संयंत्र स्थापित किए गए। कंपनी 9 देशों में अपने उत्पाद बेचती है।