LOADING...

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA): खबरें

हिमंत बिस्वा सरमा ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, दूसरी बार संभाली असम की कुर्सी

असम के विधानसभा चुनाव में भारी जीत दर्ज करने के बाद मंगलवार को भाजपा नेता हिमंत बिस्वा सरमा ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

10 May 2026
असम

हिमंत बिस्वा सरमा ही होंगे असम के मुख्यमंत्री, 12 मई को लेंगे शपथ

असम के निर्वतमान मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा एक बार फिर राज्य के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। उन्हें राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) विधायक दल का नेता चुना गया है। वे 12 मई को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

08 May 2026
पुडुचेरी

पुडुचेरी में एन रंगासामी को NDA विधायक दल का नेता चुन गया, चौथी बार बनेंगे मुख्यमंत्री

पुडुचेरी के विधानसभा चुनाव में अखिल भारतीय एनआर कांग्रेस (AINRC) के नेतृत्व में बहुमत हासिल करने वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने शुक्रवार को विधायक दल की बैठक की।

06 May 2026
बिहार

बिहार में मंत्रिमंडल का विस्तार: भाजपा और JDU के किन-किन नेताओं को मिलेगा मौका?

बिहार में गुरुवार (7 मई) को मंत्रिमंडल का विस्तार होने जा रहा है। पटना के गांधी मैदान में इस शपथ ग्रहण समारोह के लिए जोर-शोर से तैयारी जारी है।

पश्चिम बंगाल में कैसे शून्य से सत्ता तक पहुंची भाजपा? चुनाव-दर-चुनाव उदय की कहानी

पश्चिम बंगाल में भाजपा इतिहास रचने की ओर है। विधानसभा चुनावी नतीजों के रुझानों में भाजपा 200 सीटों के करीब है और राज्य में पहली बार सरकार बनाती दिख रही है।

04 May 2026
पुडुचेरी

पुडुचेरी विधानसभा चुनाव 2026: NDA ने पार किया बहुमत का आंकड़ा, रंगासामी चौथी बार बनेंगे मुख्यमंत्री

पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। अब तक के नतीजों में अखिल भारतीय एनआर कांग्रेस (AINRC) के नेतृत्व वाला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। NDA 18, कांग्रेस गठबंधन 6 और अन्य 6 सीटें या तो जीत चुके हैं या आगे चल रहे हैं।

29 Apr 2026
पुडुचेरी

एग्जिट पोल 2026: पुडुचेरी में फिर NDA की वापसी की संभावना, एन रंगासामी का दिखेगा जादू

केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में 9 अप्रैल को विधानसभा चुनाव हुआ था, जिसके संभावित नतीजे बुधवार को एग्जिट पोल में सामने आ गए हैं।

29 Apr 2026
असम

एग्जिट पोल 2026: असम में फिर बन सकती है NDA की सरकार

असम में हुए विधानसभा चुनाव 2026 के एग्जिट पोल आ चुके हैं। इसमें राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) फिर से सरकार बनाते दिख रही है।

विधानसभा चुनाव 2026 एग्जिट पोल: केरलम-पश्चिम बंगाल में बदलाव के संकेत, क्या हैं असम-तमिलनाडु के अनुमान?

पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु समेत 4 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल आ चुके हैं। असम में लगातार तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने का अनुमान है।

16 Apr 2026
संसद

महिला आरक्षण-परिसीमन से जुड़े विधेयकों को संसद से पारित करा पाएगी सरकार? 

संसद का विशेष सत्र आज से शुरू हो गया है। इस दौरान महिला आरक्षण कानून में संशोधन से जुड़े 3 विधेयक पेश किए गए। इन विधेयकों में महिलाओं को लोकसभा और विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण और लोकसभा सीटों की संख्या मौजूदा 543 से बढ़ाकर 850 करने का प्रस्ताव है।

15 Apr 2026
बिहार

सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री की शपथ ली, बिहार में पहली बार भाजपा संभालेगी कुर्सी

बिहार में नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद भाजपा नेता सम्राट चौधरी ने बुधवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली। यह राज्य के इतिहास में पहला मौका है, जब भाजपा प्रमुख कुर्सी संभालेगी।

14 Apr 2026
बिहार

भाजपा और NDA की बैठक में सम्राट चौधरी के नाम पर मुहर, संभालेंगे मुख्यमंत्री की कुर्सी

बिहार में नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद भाजपा ने मंगलवार को विधायक दल की बैठक बुलाई, जिसमें नए मुख्यमंत्री का चुनाव किया गया है।

बिहार: नीतीश कुमार ने 20 साल बाद मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया, सम्राट चौधरी होंगे उत्तराधिकारी

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इसके साथ ही राज्य के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री के रूप में उनका कार्यकाल समाप्त हो गया है।

08 Apr 2026
असम

विधानसभा चुनाव 2026: असम, केरलम और पुडुचेरी में मतदान जारी, जानें सभी अहम बातें

असम, केरलम और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के लिए आज वोट डाले जा रहे हैं। तीनों ही जगहों पर एक ही चरण में सभी सीटों पर मतदान होगा, जिसके नतीजे 4 मई को आएंगे।

03 Apr 2026
तमिलनाडु

तमिलनाडु चुनाव के लिए भाजपा ने 27 उम्मीदवारों के नाम जारी किए; अन्नामलाई गायब, तमिलिसाई लड़ेंगी

तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने शुक्रवार को अपने 27 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है।

केरल में प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस और वामपंथी दलों पर बोला हमला, जानिए क्या कहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को केरल विधानसभा चुनाव के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के उम्मीदवारों के समर्थन में पलक्कड़ में एक जनसभा को संबोधित किया।

23 Mar 2026
तमिलनाडु

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव को लेकर NDA में सीट बंटवारा, भाजपा को 27 और PMK को 18

तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव को देखते हुए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने सोमवार को सीटों का बंटवारा कर लिया है।

17 Mar 2026
राज्यसभा

राज्यसभा की 37 सीटों पर हुए चुनाव में NDA और INDIA में किसको फायदा? जानिए नतीजा

राज्यसभा की खाली 37 सीटों पर सोमवार को चुनाव हुआ, जिसका अंतिम परिणाम देर रात आ गया।

16 Mar 2026
राज्यसभा

राज्यसभा चुनाव: बिहार में NDA के पांचों उम्मीदवार जीते, ओडिशा में कांग्रेस के खेमे में सेंध

राज्यसभा की 11 सीटों पर मतदान पूरा हो गया है। इसी के साथ धीरे-धीरे नतीजे भी आ रहे हैं। बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के सभी 5 उम्मीदवारों की जीत तय है, क्योंकि महागठबंधन के 37 विधायकों ने ही मतदान किया और 4 अनुपस्थित रहे।

राज्यसभा चुनाव 2026: 10 राज्यों की 37 सीटों पर मुकाबला, कौन चुना जा सकता है निर्विरोध?

देश के 10 राज्यों की 37 सीटों पर आगामी 16 मार्च को होने वाले राज्यसभा चुनावों के लिए राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।

19 Feb 2026
राज्यसभा

#NewsBytesExplainer: 37 राज्यसभा सीटों पर चुनाव, किसका पलड़ा भारी और सदन में कितने बदलेंगे समीकरण? 

चुनाव आयोग ने राज्यसभा के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया है। यह चुनाव उन सीटों पर हो रहा है, जो अप्रैल 2026 में खाली होने जा रही हैं। कुल 10 राज्यों की 37 सीटों पर चुनाव होना है।

04 Feb 2026
मणिपुर

युमनाम खेमचंद बने मणिपुर के मुख्यमंत्री, राज्य को पहली महिला उपमुख्यमंत्री भी मिलीं

बीते करीब 33 महीनों से हिंसा से जूझ रहे मणिपुर को नया मुख्यमंत्री मिल गया है। युमनाम खेमचंद सिंह राज्य के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं। राजभवन में राज्यपाल अजय कुमार भल्ला ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

04 Feb 2026
मणिपुर

मणिपुर से हटाया गया राष्ट्रपति शासन, वाई खेमचंद ने पेश किया सरकार बनाने का दावा

मणिपुर में सरकार बनाने की कवायद तेज हो गई है। गृह मंत्रालय ने हिंसाग्रस्त राज्य से राष्ट्रपति शासन हटा दिया है। फरवरी, 2025 में तत्कालीन मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के इस्तीफे और हिंसा के चलते राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाया गया था।

प्रधानमंत्री मोदी का NDA सांसदों की बैठक में अभिवादन, बोले- हमारे धैर्य का फल मिला

अमेरिका के साथ व्यापार समझौता होने के बाद मंगलवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के सांसदों की बैठक हुई, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया गया और उनको बधाई दी गई।

भाजपा के सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के सामने क्या होंगी बड़ी चुनौतियां?

बिहार सरकार में मंत्री रहे नितिन नबीन भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए है। वह भाजपा के 12वें और सबसे युवा अध्यक्ष हैं।

30 Dec 2025
राज्यसभा

राज्यसभा की साल 2026 में बदलेगी सूरत, जानिए कहां से कितने सांसदों का खत्म होगा कार्यकाल

साल 2025 तेजी से खत्म होने की ओर बढ़ रहा है और सभी को नववर्ष यानी 2026 का नई उम्मीदों के साथ इंतजार है।

केरल निकाय चुनाव: UDF की वापसी और तिरुवनंतपुरम में भाजपा की जीत के क्या हैं मायने?

केरल के स्थानीय चुनावों में कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ़्रंट (UDF) ने बड़ी वापसी की है। वहीं, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (LDF) को बड़ा झटका लगा है।

13 Dec 2025
केरलम

केरल निकाय चुनाव: तिरुवनंतपुरम में भाजपा की ऐतिहासिक जीत, जानें किसे-कहां बढ़त

केरल में स्थानीय निकाय चुनाव के लिए मतगणना चल रही है। कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) को चुनावों में बड़ी सफलता मिली है। कई नगर निगमों पर UDF ने जीत दर्ज की है।

27 Nov 2025
बिहार

बिहार: उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में फूट, उपाध्यक्ष समेत कई नेताओं ने दिया इस्तीफा; जानें वजह

बिहार में सरकार बनने के बाद भी राजनीतिक हलचल थमी नहीं है। अब राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में शामिल उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) में विवाद सामने आया है।

नीतीश कुमार ने 10वीं बार ली बिहार के मुख्यमंत्री की शपथ, 26 विधायक भी बने मंत्री

नीतीश कुमार ने रिकॉर्ड 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। पटना के गांधी मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

बिहार: नीतीश ने सरकार बनाने का दावा पेश किया, 10वीं बार लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को अपना इस्तीफा सौंप दिया है, जिसके बाद 17वीं विधानसभा भंग हो गई है।

19 Nov 2025
बिहार

नीतीश ही होंगे बिहार के मुख्यमंत्री; NDA विधायक दल के नेता चुने गए, कल लेंगे शपथ

नीतीश कुमार कल (20 नवंबर) को दोपहर 1:30 बजे बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

16 Nov 2025
बिहार

बिहार कैबिनेट का फॉर्मूला तय, जानिए किस पार्टी से बनेंगे कितने मंत्री

बिहार के विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत के बाद राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने सरकार गठन की प्रक्रिया तेज कर दी है।

बिहार चुनाव से पहले नीतीश कुमार के 10 से अधिक वादे, जो अब पूरे करने होंगे

बिहार में विधानसभा चुनाव की घोषणा से पहले ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक के बाद एक 10 से अधिक बड़े वादे किए थे, जिसमें कुछ उसी समय लागू हो गए, जबकि कुछ सरकार बनने के बाद लागू होने थे।

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: RJD को सबसे ज्यादा वोट मिले, लेकिन सीटें कम क्यों?

बिहार के विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए 202 सीटों पर जीत हासिल की है।

बिहार में सरकार गठन की कवायद तेज: JDU विधायक पटना बुलाए गए, नीतीश से मिले चिराग

बिहार के विधानसभा चुनावों में बहुमत मिलने के बाद राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में सरकार गठन की कवायद तेज हो गई है। सुबह से ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने वालों की लाइन लगी हुई है।

कैसी होगी बिहार की नई सरकार? भाजपा के मंत्री कम होंगे, चिराग का दबदबा बढ़ना तय

बिहार के विधानसभा चुनावों में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) को भारी बहुमत मिला है। उसने दोहरा शतक लगाते हुए राज्य की 243 विधानसभा सीटों में से 202 पर कब्जा कर लिया है।

15 Nov 2025
बिहार

बिहार चुनाव परिणाम 2025: मुस्लिम बहुल सीमांचल क्षेत्र में NDA ने कैसे लगाई सेंध?

बिहार के विधानसभा चुनावों में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने दोहरा शतक लगा दिया है। गठबंधन को 202 सीट मिली है और ये राज्य में उसका ऐतिहासिक प्रदर्शन है।

14 Nov 2025
बिहार

बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम 2025: RJD की करारी हार के क्या रहे प्रमुख कारण?

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के परिणाम आ चुके हैं। बिहार की जनता ने तेजस्वी यादव और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) को बड़ा झटका दिया है।

14 Nov 2025
बिहार

बिहार चुनाव परिणाम के बाद प्रधानमंत्री मोदी भाजपा कार्यालय पहुंचे, कहा- बिहारियों ने गर्दा उड़ा दिया

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की प्रचंड जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली स्थित भाजपा के कार्यालय पहुंचे।

बिहार चुनाव परिणाम पर आया नीतीश कुमार का बयान, जानिए क्या बोले

बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 के बड़ी जीत पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी पहली प्रतिक्रिया में सभी को धन्यवाद दिया है।

14 Nov 2025
बिहार

बिहार चुनाव परिणाम 2025: तेजस्वी, मैथिली, खेसारी लाल समेत बड़े चेहरों का क्या रहा हाल?

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे आ चुके हैं। यहां फिर से NDA की सरकार बनेगी।

14 Nov 2025
बिहार

बिहार चुनाव परिणाम 2025: मुस्लिम बहुल इलाकों में भी NDA का जोरदार प्रदर्शन

बिहार विधानसभा चुनावों में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। खबर लिखे जाने तक NDA 147 सीटें जीत चुका है और 55 पर आगे है। इसी के साथ कई मुस्लिम बहुल सीटों पर भी NDA के उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है।

बिहार चुनाव परिणाम 2025: NDA के पास ही रहेगी सत्ता, क्या है इस जीत की वजहें?

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के परिणाम आ रहे हैं। रुझानों में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) भारी बहुमत से सरकार बनाता दिख रहा है और 190 से ज्यादा सीटों पर आगे है।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बोले- बिहार की जीत हमारी है, अब बंगाल की बारी है

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के परिणाम आना शुरू हो गए हैं। शुरूआती रूझान में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) आगे चल रही है, जो बहुमत से आगे निकल गई है।

बिहार चुनाव परिणाम 2025: रुझानों में NDA दोहरे शतक के करीब, जानें कौन-कितनी सीटों पर आगे 

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। पोस्टल बैलेट के बाद अब EVM के वोट गिने जा रहे हैं।

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना शुरू, आज होगा फैसला किसकी बनेगी सरकार 

बिहार विधानसभा चुनावों के लिए मतगणना शुरू हो चुकी है। सुबह 8 बजे से राज्यभर के 46 केंद्रों पर वोटों की गिनती की जा रही है।

बिहार चुनाव 2025: एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल में भी NDA को बहुमत

बिहार में विधानसभा चुनाव का मतदान मंगलवार को खत्म होते ही कई एग्जिट पोल जारी हुए थे, जिसमें राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) को बहुमत मिलता दिखाया गया है।

#NewsBytesExplainer: बिहार चुनाव में महिलाओं ने कैसे किया रिकॉर्ड मतदान, NDA या महागठबंधन में किसे फायदा?

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हो चुका है। इस बार मतदाताओं के उत्साह ने वोटिंग के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। खासतौर से महिलाओं ने मताधिकार का इस्तेमाल करने में पुरुषों को भी पीछे छोड़ दिया है।

11 Nov 2025
बिहार

बिहार चुनाव 2025: एग्जिट पोल में NDA को स्पष्ट बहुमत, महागठबंधन पिछड़ा; प्रशांत किशोर भी बेअसर

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए दूसरे चरण का मतदान खत्म होते ही एग्जिट पोल जारी हो गए हैं।

11 Nov 2025
बिहार

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: दूसरे चरण का मतदान जारी, 11 बजे तक 31.38 प्रतिशत वोट डले

बिहार में हो रहे विधानसभा चुनावों के तहत दूसरे चरण में 20 जिलों की 122 सीटों पर मतदान जारी है।

09 Nov 2025
बिहार

बिहार: दूसरे चरण की 122 सीटों पर किसका पलड़ा भारी, सीमांचल में ओवैसी करेंगे कमाल?

बिहार में दूसरे चरण का चुनाव प्रचार आज खत्म हो गया है। अब 11 नवंबर को 18 जिलों की 122 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। इन सीटों पर 1,302 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

बिहार में प्रधानमंत्री बोले- RJD वाले बच्चों को कट्टा, हम लैपटॉप देते हैं

बिहार में दूसरे चरण के मतदान से पहले आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेतिया और सीतामढ़ी में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) पर निशाना साधते हुए कहा कि वे बच्चों के हाथों में कट्टा दे रहे हैं, जबकि NDA बच्चों को लैपटॉप दे रहा है।

07 Nov 2025
बिहार

बिहार में रिकॉर्ड मतदान से सत्ता बदलने की आहट, क्या कहते हैं पिछले आंकड़े?

बिहार में कल हुए पहले चरण के चुनाव में मतदान ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। कल 121 सीटों पर 64.46 प्रतिशत मतदान हुआ, जो पिछली बार से 8.3 प्रतिशत ज्यादा है और राज्य के इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है।

प्रधानमंत्री बोले- बिहार की पहचान खत्म करने में लगी कांग्रेस-RJD, राहुल ने कहा- मोदी डरपोक हैं 

बिहार में पहले चरण के मतदान से पहले आज रविवार को भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) और विपक्षी महागठबंधन के नेताओं ने कई रैलियां की।