LOADING...
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव को लेकर NDA में सीट बंटवारा, भाजपा को 27 और PMK को 18
तमिलनाडु में सीट बंटवारे को लेकर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल चेन्नई पहुंचे

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव को लेकर NDA में सीट बंटवारा, भाजपा को 27 और PMK को 18

लेखन गजेंद्र
Mar 23, 2026
04:14 pm

क्या है खबर?

तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव को देखते हुए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने सोमवार को सीटों का बंटवारा कर लिया है। दिल्ली से केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल सीट बंटवारे की बातचीत को अंतिम रूप देने के लिए चेन्नई पहुंचे थे, जिसके बाद इसकी औपचारिक घोषणा की गई। तमिलनाडु की 234 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा को 27 सीट, पट्टाली मक्कल काची (PMK) को 18 सीटें और टीटीवी दिनाकरन के नेतृत्व वाली अम्मा मक्कल मुनेत्र कड़गम (AMMK) को 11 सीटें दी गई हैं।

चुनाव

AIADMK को मिलेंगी अधिक सीटें

यह घोषणा अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम (AIADMK) के महासचिव एडप्पाडी के पलानीस्वामी और भाजपा चुनाव प्रभारी केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल की उपस्थिति में की गई। अभी AIADMK को मिली सीटों की घोषणा नहीं हुई है। हालांकि, उसे सबसे अधिक सीटें मिलने की संभावना है। भाजपा ने चेन्नई की टी नगर जैसी 50 से अधिक सीटें मांगी थी, जिन्हें AIADMK अपना मजबूत गढ़ मानती है। इसलिए सीट बंटवारे में देरी हो रही थी।

चुनाव

तमिलनाडु में 23 अप्रैल को होंगे चुनाव

केंद्रीय मंत्री गोयल ने कहा कि चुनाव में NDA ज़बरदस्त जीत हासिल करने जा रहा है और पुडुचेरी, तमिलनाडु के लोगों को एक अच्छी सरकार देगा। गोयल ने सीट बंटवारे पर कहा कि कहा कि गठबंधन के सहयोगी आपसी समझ से इस मामले को सुलझा लेंगे। बता दें कि तमिलनाडु में विधानसभा की 234 सीटों के लिए एक ही चरण में चुनाव 23 अप्रैल को होंगे, जबकि पड़ोसी राज्य पुडुचेरी में 30 सीटों पर 9 अप्रैल को मतदान होगा।

Advertisement