TMC ने 20 लोकसभा सांसदों की बगावत को नकारा, कहा- स्पीकर के पास कोई पत्र नहीं
क्या है खबर?
तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने अपने 20 लोकसभा सांसदों की बगावत की खबरों को नकार दिया है। पार्टी ने सूची को फर्जी और गलत बताया है। पार्टी सांसद कल्याण बनर्जी और कीर्ति आजाद ने मंगलवार को दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि 20 सांसदों की नकली और मनगढ़ंत सूची भाजपा ने जारी की है, जिसमें 6 ने किसी भी पेपर पर हस्ताक्षर से साफ मना कर दिया है। आजाद ने कहा कि ऑपरेशन-कमल और अमित शाह फेल हो गए हैं।
बगावत
कल्याण बनर्जी ने कहा- लोकसभा स्पीकर को नहीं भेजा गया पत्र
TMC सांसद कल्याण बनर्जी ने बताया कि लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को 20 सांसदों द्वारा भेजे गए पत्र की बात फर्जी है क्योंकि 24 घंटे बाद भी ऐसा कोई पत्र सार्वजनिक नहीं हुआ। कल्याण ने दावा किया कि स्पीकर के कार्यालय ने कहा कि उन्हें ऐसा कोई नहीं मिला, जिसमें 20 सांसद भाजपा नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) से जुड़ने की इच्छा जता रहे हों। उन्होंने केंद्रीय मंंत्री भूपेंद्र यादव के साथ सांसदों की मुलाकात पर भी सवाल उठाया।
सवाल
ऐसे सांसदों को कानूनी बाधाओं का सामना करना पड़ेगा- कल्याण
कल्याण बनर्जी ने कहा कि TMC से अलग होने का प्रयास करने वाले किसी भी समूह को दलबदल विरोधी कानून के तहत कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि अगर सांसद बगावत करते हैं तो उन्हें संविधान की दसवीं अनुसूची के तहत अयोग्यता से बचने के लिए भाजपा में शामिल होना पड़ सकता है। आजाद ने ऐसे सांसदों को भाजपा से टिकट लेकर चुनाव लड़ने की सलाह दी है और गद्दार बताया है।
विवाद
क्या है मामला?
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव हारने के बाद आंतरिक कलह का सामना कर रही TMC के सांसद सुखेंदु शेखर रे ने सोमवार को राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद खबर आई कि TMC की लोकसभा सांसद काकोली घोष दस्तीदार के नेतृत्व में 20 सांसदों ने भूपेंद्र यादव से मुलाकात की है और लोकसभा स्पीकर को NDA में शामिल होने की इच्छा जताने वाला पत्र सौंपा है। हालांकि, ये पत्र सार्वजनिक नहीं हुआ, जिससे सवाल उठने लगे।
ट्विटर पोस्ट
कल्याण बनर्जी और कीर्ति आजाद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की
VIDEO | Delhi: Addressing a press conference Kirti Azad, says, "Through the Trinamool Congress, the party of Maa, Mati, Manush, with Didi's blessings and the support and guidance of Abhishek, all 29 of our MPs were elected. I want to ask these 'traitors'... if you were facing… pic.twitter.com/SnlNJvfaEI
— Press Trust of India (@PTI_News) June 9, 2026