प्रधानमंत्री मोदी ने संसदीय दल की बैठक में NEET पेपर लीक को 'गंभीर पाप' बताया
क्या है खबर?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) संसदीय दल की 'मंगल मिलन' बैठक में राष्ट्रीय पात्रता सह-प्रवेश परीक्षा (NEET) पर बात की। संसद में जीएमसी बालयोगी ऑडिटोरियम में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पेपर लीक का मामला सामने आते ही सरकार ने तुरंत कार्रवाई की है। उन्होंने पेपर लीक को 'गंभीर पाप' बताते हुए कहा कि इसमें शामिल सभी 13 लोग गिरफ्तार हैं और जेल में हैं। मोदी ने भविष्य में कड़े कदम उठाने को कहा है।
बैठक
बैठक में क्या बोले प्रधानमंत्री मोदी?
संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने प्रधानमंत्री मोदी के हवाले से बताया कि उन्होंने बैठक में सभी को मार्गदर्शन किया और कई अहम मुद्दों पर बात की।
रिजिजू ने बताया कि प्रधानमंत्री ने NEET परीक्षा के बारे में कहा कि जैसे ही पेपर लीक होने की खबरें सामने आईं, सरकार ने तुरंत कार्रवाई की।
उन्होंने कहा कि छात्रों का भविष्य प्रभावित न हो, इसलिए NEET की दोबारा परीक्षा कराने को सबसे ज़्यादा प्राथमिकता दी गई और सफलतापूर्वक परिणाम घोषित किए।
बयान
युवाओं को बहकाए नहीं, सही रास्ते पर लाएं- मोदी
मोदी ने सांसदों से कहा, "गलत रास्ते पर चलना आसान है, लेकिन सही रास्ते पर वापस आना और अधिक कठिन है, और हमें उन्हें सही रास्ते पर लाना होगा। यही हमारी जिम्मेदारी है। उन्हें उकसाएं नहीं, उन्हें सही रास्ता दिखाएं।"
ऐसा माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री ने यह टिप्पणी सोमवार को हुए छात्रों को प्रदर्शन को देखते हुए कही है, जिसमें पुलिस ने लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले दागे हैं।
बयान
मोदी का बैठक में हुआ सम्मान
बैठक का आयोजन प्रधानमंत्री मोदी का सम्मान करने और राज्यसभा के नव-निर्वाचित सदस्यों का स्वागत करने के लिए किया गया है।
मोदी बैठक में केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह, किरेन रिजिजू और अर्जुन राम मेघवाल के साथ पहुंचे थे। यहां अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी भी मौजूद रहे।
इस दौरान सबसे अधिक समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री बने रहने की उपलब्धि पर मोदी का सम्मान किया गया। इसके बाद उन्होंने सभी सांसदों को संबोधित किया।
ट्विटर पोस्ट
NDA की बैठक में शामिल मोदी
#WATCH | Delhi: NDA Parliamentary Party Meeting, 'Mangal Milan' begins. Prime Minister Narendra Modi and other leaders of the NDA are attending the meeting. pic.twitter.com/d0Ay3A5sdc
— ANI (@ANI) July 21, 2026
ट्विटर पोस्ट
किरेन रिजिजू ने जानकारी दी
Delhi: On the NDA meeting, Union Minister Kiren Rijiju says, "Regarding the NEET examination, Hon'ble Prime Minister said that as soon as reports of the paper leak emerged, the government took immediate action. Thirteen people were arrested and sent to jail. At the same time, to… pic.twitter.com/rFnXNAUgs8
— IANS (@ians_india) July 21, 2026