Loading...
किरेन रिजिजू बोले- बिना शर्त पेपर लीक पर चर्चा करे विपक्ष, स्पीकर से मिले राहुल गांधी 
संसद के मानसून सत्र के दौरान आज फिर पेपर लीक को लेकर हंगामा हुआ

किरेन रिजिजू बोले- बिना शर्त पेपर लीक पर चर्चा करे विपक्ष, स्पीकर से मिले राहुल गांधी 

लेखन आबिद खान
Jul 23, 2026
12:31 pm

क्या है खबर?

संसद के मानसून सत्र के दौरान आज राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) और विपक्ष के सांसद आमने-सामने आ गए। मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अखिलेश यादव समेत विपक्षी सांसदों ने मकर द्वार पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। जवाब में NDA के सांसद भी प्रदर्शन करने लगे। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी की। इस बीच संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने विपक्ष को बिना किसी शर्त के NEET पेपर लीक मुद्दे पर चर्चा करने की अपील की।

हंगामा

संसद में भारी हंगामा

NDA सांसद प्रधानमंत्री आवास के बाहर राहुल के धरने का विरोध कर रहे हैं। वहीं, INDIA के सांसद NEET पेपर लीक को लेकर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांग कर रहे हैं।

इस दौरान कांग्रेस सांसद प्रशांत पाडोले के हाथ से तख्ती छीनने की कोशिश की गई।

इस दौरान संसद के भीतर भी हंगामा जारी रहा, जिसके चलते लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही 11 बजे शुरू होते ही पहले 12 बजे फिर 2 बजे तक स्थगित कर दी गई।

स्पीकर

राहुल गांधी ने स्पीकर से की मुलाकात

संसद के गतिरोध के बीच लोकसभा स्पीकर ओम बिरला अलग-अलग सांसदों से मिलते नजर आए। लोकसभा की कार्यवाही स्थगित होने के बाद उन्होंने संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने मुलाकात की। इसके बाद राहुल गांधी और केसी वेणुगोपाल भी स्पीकर से मिलने पहुंचे।

इसे गतिरोध खत्म करने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है। हालांकि, विपक्ष का कहना है कि पहले प्रधान का इस्तीफा लिया जाए, उसके बाद ही चर्चा होगी।

ADVERTISEMENT

बयान

रिजिजू बोले- विपक्ष बिना शर्त चर्चा करे

रिजिजू ने कहा, "सभी ने NEET पर चर्चा की मांग की है। चर्चा पर कोई शर्त नहीं होनी चाहिए। अगर कोई शर्त है, तो इसका मतलब है कि आपकी मंशा सही नहीं है। NEET पर कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए। मैं आपसे अनुरोध करता हूं, कोई शर्तें न लगाएं। आइए बिना किसी पूर्व शर्त के चर्चा करें। हम आज ही शुरू कर सकते हैं। हम आज ही चर्चा शुरू कर सकते हैं।"

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

संसद के मकर द्वार पर विपक्ष-सत्ता पक्ष का प्रदर्शन

प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री ने किया फास्ट ट्रैक कोर्ट के गठन का ऐलान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'पेपर लीक के सभी मामलों में दोषियों को जल्द से जल्द कठोर दंड देने और त्वरित निस्तारण के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स का गठन किया जाएगा। इस संबंध में निर्देश दे दिए गए हैं कि संबंधित विभाग आवश्यक कार्रवाई करें। विद्यार्थियों के हितों को सुरक्षित करने के लिए सरकार द्वारा लिए गए निर्णयों की श्रृंखला में ये महत्वपूर्ण कदम है। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

शाह का बयान

अमित शाह बोले- युवाओं का भविष्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, 'युवाओं का हित और उनका उज्ज्वल भविष्य मोदी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता भी है और संकल्प भी। प्रधानमंत्री जी द्वारा फास्ट ट्रैक कोर्ट्स के गठन से पेपर लीक के मामलों में दोषियों के खिलाफ त्वरित सुनवाई और कठोर कार्रवाई का निर्णय इसी का प्रतिबिंब है। पेपर लीक के कारण युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध प्रधानमंत्री जी का यह महत्वपूर्ण कदम मील का पत्थर साबित होगा।'

ADVERTISEMENT