संसद परिसर में NDA-INDIA सांसदों का आमने-सामने प्रदर्शन, प्रधान के इस्तीफे के बाद चर्चा पर अड़े
क्या है खबर?
संसद के मानसून सत्र में गतिरोध बना हुआ है। गुरुवार को संसद की कार्यवाही शुरू होने के बाद हंगामा होने लगा, जिसके बाद लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी गई। विपक्षी सांसद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़े हुए हैं। संसद की कार्यवाही शुरू होने से पहले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के साथ हुई INDIA गठबंधन के सांसदों ने यही फैसला लिया। सांसदों की मांग है कि प्रधान का इस्तीफा जरूरी है।
सांसद
संसद परिसर में प्रदर्शन
संसद की कार्यवाही स्थगित होने के बाद सत्ता पक्ष और विपक्ष के सांसदों ने संसद परिसर में मकर द्वार के पास प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विपक्षी सांसद जहां प्रधान के इस्तीफे और पेपर लीक रोकने की मांग कर रहे थे, वहीं सत्ता पक्ष के सांसद प्रधानमंत्री के आवास पर प्रदर्शन के लिए घेर रहे थे।
प्रदर्शन में सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल यादव, अखिलेश यादव, सुप्रिया सुले, महुआ मोइत्रा समेत कई विपक्षी सांसद शामिल हुए।
ट्विटर पोस्ट
विपक्षी सांसदों की बैठक
संसद में इंडिया ब्लॉक की बैठक..आज के लिए रणनीति पर चर्चा.. pic.twitter.com/58y9EGbCD8
— Ajay Jha (@Ajay_reporter) July 23, 2026
ट्विटर पोस्ट
सत्ता और विपक्ष आमने-सामने
संसद में NDA और विपक्ष के सांसद एक दूसरे के सामने खड़े होकर प्रदर्शन कर रहे है..अभूतपूर्व.. pic.twitter.com/4nZjXpkU60
— Ajay Jha (@Ajay_reporter) July 23, 2026