रश्मिका मंदाना ने ट्रोलर्स को दी चेतावनी, परिवार को निशाना बनाने वालों को नहीं करेंगी बर्दाश्त
क्या है खबर?
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण' में नजर आने के बाद ऑनलाइन ट्रोलिंग का शिकार हुए। सोशल मीडिया पर उन्हें और उनके परिवार को निशाना बनाते हुए कई पोस्ट साझा की गईं, जिसके खिलाफ कपल ने साइबर शिकायत भी दर्ज कराई। अब एक इंटरव्यू में रश्मिका ने इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जब बात उनके परिवार की आती है, तो वह पूरी तरह योद्धा की तरह डटकर मुकाबला करती हैं।
बात
रश्मिका नहीं लेती हैं ट्रोलर्स की बातों को गंभीरता से
रश्मिका ने कहा कि वह हर दिन की शुरुआत मुस्कुराहट के साथ करना पसंद करती हैं और ऑनलाइन ट्रोल्स की बातों को गंभीरता से नहीं लेती हैं।
उन्होंने खुद की तुलना ऐसी कलाई से की, जो पंचिंग बैग पर अभ्यास करने के बाद और मजबूत हो जाती है। रश्मिका के मुताबिक, इंसान जितनी ज्यादा चोट सहता है, उतना ही मजबूत बनता जाता है।
उन्होंने यह भी कहा कि वह अपनी जिंदगी के अब तक के सबसे मजबूत दौर में हैं।
खुलासा
रश्मिका को अच्छी नहीं लगती है ये चीज
रश्मिका ने कहा, "मुझे लगता है कि जब मेरे व्यक्तित्व या मेरे काम की बात आती है, तो मैं आलोचनाएं झेलने में पूरी तरह सक्षम हूं। यह मेरे काम का ही एक हिस्सा है। लोग अपनी राय रखते हैं। यह अभिव्यक्ति की आजादी है, लेकिन अगर कोई मेरे परिवार के बारे में कुछ कहता है, तो मुझे यह अच्छा नहीं लगता। मैं पूरी तरह से 'योद्धा की मुद्रा' में आ जाती हूं।"
पसंद
रश्मिका को पसंद नहीं है यह बात
रश्मिका ने आगे कहा, "मुझे यह बात इसलिए पसंद नहीं है क्योंकि मेरे परिवार और दोस्तों ने यह पेशा नहीं चुना है, वे सार्वजनिक हस्ती नहीं हैं। इसलिए, जब आप उनकी छवि खराब करने की कोशिश करते हैं, तो वे इसके हकदार नहीं होते। हम सार्वजनिक हस्ती हैं और हमने खुद को इन चीजों से बेअसर रहने के लिए तैयार किया है, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया है।"
जानकारी
रश्मिका इस फिल्म में आएंगी नजर
रश्मिका को आखिरी बार फिल्म 'रणबाली' में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनक साथ विजय भी मुख्य भूमिका में थे। वहीं रश्मिका जल्द ही एक्शन थ्रिलर फिल्म 'मैसा' में नजर आएंगी। हालांकि, अभी तक इसकी रिलीज की तारीख का खुलासा नहीं हुआ है।