बिहार विधान परिषद में प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी का प्रवेश, एक सीट जीती
क्या है खबर?
बिहार की राजनीति में अपनी जमीन मजबूत करने में जुटे प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी ने बिहार विधानसभा के उच्च सदन विधान परिषद में अपनी जगह बना ली है। उनकी पार्टी के उम्मीदवार सुरेश प्रसाद राय दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद सदस्य (MLC) बने हैं। उन्होंने कांग्रेस के मौजूदा MLC मोहन झा को 324 वोटों से हराया है। बिहार की 8 विधान परिषद सीटों पर चुनाव हुए थे, जिस पर कड़ा मुकाबला था।
चुनाव
NDA 5 सीटों पर आगे
बिहार की 8 सीटों पर हुए चुनाव में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) 5 सीटें जीतती दिख रही है, 2 सीटें निर्दलीय उम्मीदवार और एक सीट जन सुराज को मिली है।
जन सुराज पार्टी के प्रमुख और राजनीतिक विश्लेषक प्रशांत किशोर ने हाल में बांकीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में जीत हासिल कर पार्टी का खाता खोला है।
बता दें कि राय, जो पहले भाजपा उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ते हुए उप विजेता रहे थे।
चुनाव
कांग्रेस, RJD और वामदल को झटका
चुनाव में कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल (RJD) और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी भी मैदान में थी, जिसे मुकाबला त्रिकोणीय हुआ और जन सुराज को फायदा हुआ।
बिहार विधानसभा चुनाव में भी महागठबंधन ने 12 से अधिक सीटों पर दोस्ताना लड़ाई लड़ी थी, जिससे NDA को फायदा हुआ था। विधान परिषद के चुनाव में भी यही दोहराया गया।
कांग्रेस और RJD ने पटना शिक्षक, पटना स्नातक, दरभंगा शिक्षक, दरभंगा स्नातक और कोसी स्नातक चुनाव क्षेत्रों में अपने उम्मीदवार खड़े किए थे।