अमेरिका में अकेले पहुंचने वाले भारतीय बच्चों की संख्या घटी, 4 साल में 1,389 हिरासत में
क्या है खबर?
अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद आव्रजन नीति में सख्ती दिखी है, जिसका असर भी दिख रहा है। भारत से अकेले पहुंचने वाले नाबालिगों की संख्या में कमी आई है, जो संख्या पहले 3 अंकों में होती थी, वह घटकर अब 2 अंकों पर आ गई है। हालांकि, वित्तीय 2023 की शुरुआत से अब तक 1,389 अकेले भारतीय बच्चों को हिरासत में लिया गया है। इनको वापस नहीं भेजा गया है।
हिरासत
इस तरह घटी नाबालिगों की संख्या
अमेरिकी अधिकारियों के सामने आने वाले अकेले भारतीय बच्चों की संख्या में तेजी से कमी आई है।
अमेरिकी कस्टम्स एंड बॉर्डर प्रोटेक्शन (USCBP) के मुताबिक, वर्ष 2023 में ऐसे 730 मामले सामने आए थे, जबकि 2024 में घटकर 517, 2025 में 91 और 2026 में 51 मामले सामने आ चुके हैं।
अक्टूबर 2026 में वित्तीय वर्ष 27 का पहला महीना था, जिसमें नाबालिगों की संख्या सिर्फ 2 रह गई है।
कारण
अन्य देशों के बच्चों में भी आई गिरावट
भारत ही नहीं बल्कि अमेरिका में अन्य देशों से अकेले आने वाले बच्चों की संख्या में भी गिरावट आई है। 2024 में यह 1.1 लाख थी, जो 2025 में 29,584 और 2026 में यह 9,910 हो गई है। मौजूदा वित्तीय वर्ष में अभी तक 720 है।
बच्चों को अकेले भेजने वाले देशों में मैक्सिको और कनाडा अव्वल है। उसके बाद भारत का स्थान है।
अमेरिका में नाबालिगों को अकेले भेजकर उनके जरिए माता-पिता 'ग्रीन कार्ड' हासिल करने की सोचते थे।