Loading...
'रामायण' के बाद ऋतिक रोशन की 'कृष 4' पर नमित मल्होत्रा की नजर? आया ये अपडेट
'कृष 4' से नहीं जुड़ रहे 'रामायण' के निर्माता नमित मल्होत्रा

'रामायण' के बाद ऋतिक रोशन की 'कृष 4' पर नमित मल्होत्रा की नजर? आया ये अपडेट

Nov 23, 2026
11:27 am

क्या है खबर?

ऋतिक रोशन ने अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'कृष 4' की आधिकारिक पुष्टि तो बहुत पहले कर दी थी, लेकिन इसके आने का समय अब तक नहीं बताया गया है। इस बीच, सोशल मीडिया पर चर्चाएं शुरू हो गईं कि 'रामायण' के निर्माता नमित मल्होत्रा इसके स्केल को लेवल करने और विजुअल इफेक्ट्स में अंतरराष्ट्रीय टच देने आ सकते हैं। 'कृष 4' के साथ नमित के जुड़ने की खबरों ने लोगों के बीच हलचल जरूर मचा दी, लेकिन यह सच नहीं है।

खुलासा

'कृष 4' से नहीं जुड़ रहे 'रामायण' के निर्माता

जूम की रिपोर्ट के मुताबिक, यह अटकलें सच नहीं हैं कि नमित ने ऋति की 'कृष 4' से हाथ मिलाया है।

एक सूत्र ने बताया कि फिलहाल नमित 'रामायण' के सीक्वल को लेकर व्यस्त चल रहे हैं जो 2028 के लिए तय है।

उन्होंने आगे कहा कि एक बार जब लॉजिस्टिक्स तय हो जाएंगे और 'कृष 4' फ्लोर पर जाने के लिए तैयार हो जाएगी, तो ऋतिक खुद इससे जुड़े लोगों की आधिकारिक घोषणा कर देंगे।

फिल्म

क्या ठंडे बस्ते में चली गई ऋतिक की 'कृष 4'?

'कृष 4' पर आखिरी डेवलपमेंट इस साल की शुरुआत में हुआ था जब एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि ऋतिक चाहते हैं कि फिल्म 500 करोड़ रुपये के बड़े स्केल पर बने।

वहीं, को-प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा ने फिल्म के लिए 350 करोड़ रुपये का बजट तैयार किया था।

बताया जा रहा है कि दोनों के बीच फिल्म के बजट को लेकर अनबन के बीच फिल्म को कथित तौर पर होल्ड पर डाल दिया गया है।

ADVERTISEMENT