LOADING...
उद्धव ठाकरे की शिवसेना के 6 सांसद एकनाथ शिंदे की शिवसेना में शामिल
उद्धव ठाकरे की शिवसेना के 6 सांसद एकनाथ शिंदे की शिवसेना में शामिल

उद्धव ठाकरे की शिवसेना के 6 सांसद एकनाथ शिंदे की शिवसेना में शामिल

लेखन गजेंद्र
Jun 17, 2026
01:10 pm

क्या है खबर?

महाराष्ट्र में पिछले कई दिनों से चल रहे 'ऑपरेशन टाइगर' का बुधवार को पटाक्षेप हो गया। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका लगा है। उनकी शिवसेना के 6 लोकसभा सांसद आखिरकार उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवेसना में शामिल हो गए हैं। न्यूज18 के मुताबिक, अब उद्धव गुट में केवल 3 सांसद अरविंद सावंत, राजभाऊ वाजे और अनिल देसाई बचे हैं। बागी सांसद बुधवार को दिल्ली पहुंच गए थे। उन्होंने शिंदे से मुलाकात कर यह फैसला लिया है।

ऐलान

ओम बिरला से मुलाकात के बाद घोषणा

रिपोर्ट के मुताबिक, बागी सांसदों ने पहले लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मुलाकात की, इसके बाद उन्होंने शिवसेना में शामिल होने की जानकारी दी। सांसदों ने बुधवार को शिंदे के सांसद बेटे श्रीकांत शिंदे से भी मुलाकात की थी। अभी तक किसी भी सांसद ने सामने आकर बगावत की घोषणा नहीं की है। बता दें कि उद्धव गुट की पार्टी ने बगावत करने वाले सांसदों को कड़ी चेतावनी जारी की है।

विधायक

विधायकों के भी शामिल होने की संभावना

रिपोर्ट के मुताबिक, महाराष्ट्र विधानसभा में उद्धव गुट के 20 विधायक हैं, जिसमें 16 विधायकों के शिंदे गुट में शामिल होने की खबरें आ रही हैं। इससे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) को मजबूती मिल सकती है। हालांकि, अभी विधायकों को लेकर पूरी जानकारी सामने नहीं आई है। बता दें कि महाराष्ट्र से पहले पश्चिम बंगाल की तृणमूल कांग्रेस (TMC) में फूट पड़ी है, जहां 20 सांसद बेहद छोटी NCPI में शामिल हो गए हैं।

Advertisement

पत्र

उद्धव गुट ने लोकसभा स्पीकर को लिखा था पत्र

सांसदों की बगावत की खबरों के बीच उद्धव ठाकरे गुट के सावंत ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को पत्र लिखकर बागी गुट को मान्यता न देने का आग्रह किया था। उन्होंने पत्र में लिखा था, "शिवसेना (उद्धव गुट) एक राजनीतिक पार्टी है। असली शिवसेना होने का पार्टी का दावा सुप्रीम कोर्ट में लंबित है।" सावंत ने 4 पन्नों के पत्र में तर्क दिया कि संविधान अब किसी राजनीतिक दल में 'फूट' को मान्यता नहीं देता है।

Advertisement