Loading...
संसद का शीतकालीन सत्र दिसंबर में हो सकता है शुरू, परिसीमन विधेयक पर रहेगी निगाहें
संसद का शीतकालीन सत्र दिसंबर के पहले सप्ताह में हो सकता है शुरू

संसद का शीतकालीन सत्र दिसंबर में हो सकता है शुरू, परिसीमन विधेयक पर रहेगी निगाहें

Nov 15, 2026
06:55 pm

क्या है खबर?

संसद के शीतकालीन सत्र के दिसंबर के पहले सप्ताह में शुरू होने की संभावना है। PTI के अनुसार, इस सत्र में देश की राजनीति और चुनावी ढांचे से जुड़ा एक बेहद ऐतिहासिक विधेयक पेश होने जा रहा है। इस संविधान संशोधन विधेयक के पारित होने से न केवल लोकसभा की सदस्य संख्या 850 तक बढ़ेगी, बल्कि 2029 के आम चुनावों से पहले संसद और राज्य विधानसभाओं में 33 प्रतिशत महिला आरक्षण लागू करने का रास्ता भी साफ हो जाएगा।

गणित

संसद का गणित और वरिष्ठ सरकारी अधिकारी का बयान

इस विधेयक को लोकसभा में पारित कराने के लिए दो-तिहाई बहुमत यानी 361 वोटों की आवश्यकता होगी।

वर्तमान में लोकसभा में 3 सीटें रिक्त होने के कारण कुल 540 सदस्य हैं। भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के पास 320 सदस्य हैं।

ऐसे में विधेयक पास कराने के लिए सरकार को कुछ विपक्षी दलों के समर्थन की जरूरत होगी।

एक वरिष्ठ सरकारी पदाधिकारी ने PTI से कहा, "यह विधेयक 15-18 वोटों के अंतर से पारित हो जाएगा।"

अटकल

शीतकालीन सत्र की तारीखों को लेकर अटकलें

सरकार द्वारा मानसून सत्र को सत्रावसान किए बिना जीवित रखने के फैसले ने आगामी बैठक की तारीखों पर अटकलों को तेज कर दिया है।

मानसून सत्र 13 अगस्त को अनिश्चितकाल स्थगित किया गया था और पिछले 94 दिनों से बिना सत्रावसान चल रहा है, जिसने 2008 के 87 दिनों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया।

मौजूदा सत्र की विस्तारित बैठक के लिए 2 दिनों के नोटिस की आवश्यकता है, जबकि नए सत्र के लिए 14 दिनों का नोटिस देना जरूरी है।

ADVERTISEMENT

फाॅर्मूला

दक्षिणी राज्यों की चिंताओं को दूर करने का फॉर्मूला

परिसीमन पर दक्षिणी राज्यों की चिंताओं को दूर करने के लिए सरकार विशेष फॉर्मूले पर विचार कर रही है।

इसके तहत सभी राज्यों में लोकसभा सीटों में 50 प्रतिशत की वृद्धि की जा सकती है। प्रस्तावित ढांचे में 1971 की जनगणना के आधार पर राज्यों के बीच सीटों के मौजूदा अनुपात को बरकरार रखने की बात कही जा रही है।

इससे पहले 17 अप्रैल को संसद की विशेष बैठक के दौरान यह विधेयक आवश्यक संख्याबल जुटाने में विफल रहा था।

ADVERTISEMENT