Loading...
मशहूर गायिका माइली साइरस ने मैक्स मोरांडो से रचाई शादी, साझा कीं खूबसूरत तस्वीरें
माइली साइरस और मैक्स मोरांडो की शादी की तस्वीरें आईं

मशहूर गायिका माइली साइरस ने मैक्स मोरांडो से रचाई शादी, साझा कीं खूबसूरत तस्वीरें

Nov 23, 2026
11:27 am

क्या है खबर?

अमेरिका की मशहूर गायिका माइली साइरस ने अपने मंगेतर मैक्स मोरांडो से शादी कर ली है। दोनों 21 नवंबर, 2026 को एक-दूसरे के हुए और इस बात की पुष्टि गायिका ने शादी की तस्वीरों के साथ की। करीब 5 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद, माइली और मोरांडो ने कैलिफोर्निया के पाम स्प्रिंग्स में एक निजी समारोह में शादी रचाई। इस मौके पर दोनों का परिवार और कुछ करीबी रिश्तेदार ही शामिल हुए।

पोस्ट

माइली और मोरांडो शादी के जोड़े में लगे शानदार

22 नवंबर को, माइली और मोरांडो ने अपनी संयुक्त इंस्टाग्राम पोस्ट में शादी की खूबसूरत तस्वीरों को साझा किया।

उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'M + M 11.21.26'। गायिका ने इन तस्वीरों को दोबारा से अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा किया और बैकग्राउंड म्यूजिक में अपना गाना 'लेट्स गेट मैरिड' जोड़ा।

तस्वीरों में माइली एक लंबी आस्तीन वाला सफेद गाउन पहने खूबसूरत दिख रही हैं। वहीं, वहीं मोरंडो ने काले रंग का सूट और टाई पहन रखी है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए तस्वीरें

ADVERTISEMENT