तमिलनाडु चुनाव के लिए भाजपा ने 27 उम्मीदवारों के नाम जारी किए; अन्नामलाई गायब, तमिलिसाई लड़ेंगी
क्या है खबर?
तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने शुक्रवार को अपने 27 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। हैरानी वाली बात ये है कि पार्टी ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के अन्नामलाई को टिकट नहीं दिया है, जबकि केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन और तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदराजन को उतारा गया है। अन्नामलाई को टिकट न देने के पीछे अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (AIADMK) का विरोध बताया जा रहा है, जिसका अन्नामलाई से 36 का आंकड़ा है।
सूची
बंटवारे में भाजपा को मिली है 27 सीटें
तमिलनाडु की 234 सदस्यीय विधानसभा के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में शामिल AIADMK को 167, भाजपा को 27, पट्टाली मक्कल काची (PMK) को 18, टीटीवी दिनाकरन की अम्मा मक्कल मुनेत्र कड़गम (AMMK) को 11 और 11 सीटें अन्य 6 स्थानीय पार्टियों में बांटी गई है। अन्नामलाई को कवुंदमपलयम या सिंगनल्लूर से उतारने की संभावना थी। पार्टी ने दलित समाज से मुरुगन, मायलापुरम से तमिलिसाई और कोयंबटूर (उत्तर) पर वर्तमान विधायक वनथी श्रीनिवासन को उतारकर बड़ा दांव चला है।
ट्विटर पोस्ट
भाजपा की सूची
Press Release
— BJP Tamilnadu (@BJP4TamilNadu) April 3, 2026
The Central Election Committee of the @BJP4India has decided the following names for the ensuing General Elections to the Legislative Assembly of TAMIL NADU:
TAMIL NADU Legislative Assembly Election 2026..!#TNElection2026#TNElection2026 pic.twitter.com/nSe4tgaupm
मुकाबला
इस बार कड़ा है मुकाबला
तमिलनाडु में विधानसभा की 234 सीटों के लिए एक ही चरण में चुनाव 23 अप्रैल को होंगे, जबकि पड़ोसी राज्य पुडुचेरी में 30 सीटों पर 9 अप्रैल को मतदान होगा। परिणाम 4 मई को आएंगे। इस बार चुनाव में कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा। सत्तारूढ़ द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) अपनी वापसी का दावा कर रही है, जबकि उनके सामने NDA के अलावा अभिनेता से राजनेता बने थलापति विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) भी है।