23 Nov 2021
भारत में जल्द आने वाली है ट्रायम्फ रॉकेट 3 R 221, जानिए इसकी विशेषताएं
बाइक निर्माता ट्रायम्फ ने इस महीने की शुरुआत में भारत में अपनी रॉकेट 3 R मॉडल के 221 स्पेशल एडिशन वेरिएंट को पेश किया था।
गुलाब के पौधे को कीड़ों से बचाने के लिए अपनाएं ये तरीके
अगर एक बार गुलाब के फूल वाले पौधे में कीड़े लग जाएं तो इसका विकास सही से नहीं हो पाता है और यह दिखने में भी काफी खराब लगता है।
दुनिया की पहली 'बिटकॉइन सिटी' बनाने जा रहा है यह देश, प्रेसीडेंट ने दी जानकारी
क्रिप्टोकरेंसी को इंटरनेट की दुनिया और मेटावर्स का भविष्य माना जा रहा है और अब एक अमेरिकी देश अल साल्वाडोर दुनिया की पहली 'बिटकॉइन सिटी' बनाने जा रही है।
अगले साल की शुरुआत में रिलीज होगी सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म 'डबल XL'- रिपोर्ट
सोनाक्षी सिन्हा आने वाले दिनों में एक से बढ़कर एक फिल्मों में नजर आएंगी। 'डबल XL' उनकी आगामी बहुचर्चित फिल्मों में शुमार है।
लैदर के बैग से दाग हटाने के लिए अपनाएं ये तरीके
लेदर के बैग महंगे होते हैं, लेकिन इनकी गुणवत्ता काफी अच्छी होती है।
विजय हजारे ट्रॉफी: तमिलनाडु की टीम का हुआ ऐलान, कार्तिक और सुंदर की हुई वापसी
अगले महीने होने वाली विजय हजारे ट्रॉफी के लिए तमिलनाडु क्रिकेट एसोसिएशन (TNCA) ने अपनी 20 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है। हाल ही में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जीतने वाली तमिलनाडु की टीम में दिनेश कार्तिक और वाशिंगटन सुंदर की वापसी हुई है।
यूरोप में कोरोना महामारी का प्रकोप, WHO ने जताई 7 लाख और मौतें होने की आशंका
यूरोप में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में फिर से तेज उछाल देखने को मिल रहा है। इसने चिकित्सा विशेषज्ञों की चिंता को बढ़ा दिया है।
स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक है हल्दी का अधिक सेवन, हो सकती हैं ये समस्याएं
हल्दी का सेवन स्वास्थ्य के लिहाज से काफी अच्छा माना जाता है क्योंकि यह एंटी-माइक्रोबियल और एंटी-इंफ्लामेटेरी गुणों के साथ-साथ कई पोषक तत्वों से समृद्ध होती है।
भारत बनाम न्यूजीलैंड: टेस्ट सीरीज में बन सकते हैं ये दिलचस्प रिकार्ड्स
भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज को क्लीन स्वीप किया था। अब दोनों देशों की बीच टेस्ट सीरीज खेली जानी है, जिसकी शुरुआत 25 नवंबर से कानपूर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में होनी है। यह टेस्ट सीरीज विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के दूसरे चक्र के अंतर्गत खेली जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट का त्रिपुरा निकाय चुनाव पर रोक लगाने से इनकार, दिए सुरक्षा बढ़ाने के आदेश
सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार को त्रिपुरा में होने वाले वाले निकाय पर रोक लगाने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई हुई।
गोडैडी प्लेटफॉर्म पर बड़ा फिशिंग अटैक, 12 लाख यूजर्स का पर्सनल डाटा हुआ लीक
वेबसाइट्स होस्ट करने की सेवा देने वाले इंटरनेट प्लेटफॉर्म गोडैडी (GoDaddy) पर बड़ा फिशिंग अटैक होने का मामला सामने आया है।
BPSC परीक्षा में एक सीट पर 800 दावेदार, 30 प्रतिशत से अधिक महिला आवेदक
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 67वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा के लिए आवेदन करने का समय समाप्त हो गया है।
भारत बनाम न्यूजीलैंड: पिछले 20 साल में भारत में हुए पांच बेस्ट टेस्ट मैच
भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत 25 नवंबर से होने वाली है। पहला टेस्ट कानपुर में तो वही दूसरा टेस्ट मुंबई में खेला जाना है। टी-20 सीरीज में क्लीन स्वीप होने के बाद कीवी टीम टेस्ट सीरीज में अच्छी वापसी करने की कोशिश करेगी।
ऐश्वर्या की फिल्म 'पोन्नियन सेल्वन' की रिलीज टली- रिपोर्ट
ऐश्वर्या राय बच्चन की पिछली फिल्म 'फन्ने खान' को भले ही दर्शकों ने नकार दिया हो, लेकिन उनकी आने वाली फिल्म 'पोन्नियन सेल्वन' को लेकर दर्शक काफी उत्साहित हैं।
पेट्रोल के स्तर पर पहुंची टमाटर की कीमत, महानगरों में 100 रुपये के ऊपर पहुंचे भाव
सब्जी का स्वाद बढ़ाने वाले टमाटर की कीमतें इन दिनों पेट्रोल के स्तर पर पहुंच गई है।
सर्दियों में बच्चों को फिट एंड फाइन रखने के लिए कराएं ये एक्टिविटीज
सर्दियों के मौसम में बड़ों की तरह बच्चे भी खुद को आलस और थका हुआ महसूस करते हैं। ऐसे में माता-पिता की जिम्मेदारी है कि उनकी दिनचर्या में थोड़ा सा बदलाव करके वे उन्हें फिट एंड फाइन बनाए रख सकते हैं।
मध्य प्रदेश बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं की तारीख जारी की, देखें डेटशीट
मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं और 12वीं का परीक्षा कार्यक्रम सोमवार को जारी कर दिया।
श्रीलंका बनाम वेस्टइंडीज, पहला टेस्ट: 162 रन से पीछे है वेस्टइंडीज, ऐसा रहा तीसरा दिन
श्रीलंका और वेस्टइंडीज के बीच गाले में खेले जा रहे पहले टेस्ट के तीसरे दिन बारिश का खलल आ गया जिसके कारण दो सेशन का खेल खराब हुआ। दिन का खेल समाप्त होने तक वेस्टइंडीज ने 224/9 का स्कोर बनाया है।
तमिलनाडु: सालेम में भारी बारिश से ढहे चार घर, कई लोग दबे
तमिलनाडु के सालेम जिले में भारी बारिश के कारण चार घर ढह गए। करुंगलपट्टी इलाके की इस घटना में मलबे से 11 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है और उन्हें उपचार के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया है।
'बिग बॉस 15' में खत्म हुआ सिम्बा नागपाल का सफर, हुए घर से बेघर
'बिग बॉस 15' में इस हफ्ते बहुत कुछ होने वाला है। जैसा कि 'वीकेंड का वार' एपिसोड में सलमान खान ने घोषणा कर दी है कि इस हफ्ते टॉप फाइव के अलावा बाकी सभी प्रतियोगी घर से बेघर हो जाएंगे।
एयरटेल के बाद वोडाफोन-आइडिया ने महंगे किए प्रीपेड प्लान, जानें नई कीमत
भारतीय टेलिकॉम मार्केट सब्सक्राइबर्स के लिए बुरी खबर लेकर आया है और कंपनियां अपने प्रीपेड प्लान्स महंगे कर रही हैं।
महाराष्ट्र: कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक न लगवाने वालों पर जुर्माना लगा रहा औरंगाबाद प्रशासन
कोरोना वायरस महामारी से बचाव के लिए सरकार ने वैक्सीनेशन अभियान की गति को बढ़ा दिया है। इसी तरह लोगों को वैक्सीन लगवाने को प्रेरित करने के लिए जागरुकता अभियान चलाए जा रहे हैं।
फीफा 'मेंस प्लेयर ऑफ द ईयर' के लिए शॉर्टलिस्ट हुए मेसी, रोनाल्डो समेत 11 खिलाड़ी
फीफा द्वारा हर साल दिए जाने वाले साल के बेस्ट फुटबॉलर के अवार्ड के लिए लियोनेल मेसी, क्रिस्टियानो रोनाल्डो और मोहम्मद सालाह को शॉर्टलिस्ट किया गया है।
भारत बनाम न्यूजीलैंड: पूरी टेस्ट सीरीज से बाहर हुए चोटिल केएल राहुल, सूर्यकुमार टीम में शामिल
न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज की शुरुआत 25 नवंबर से होनी है, इससे ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है।
अमेरिका में फिर बढ़ रहा कोरोना महामारी का प्रकोप, भरते जा रहे हैं ICU बेड
एक तरफ जहां दुनियाभर में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में कमी आ रही है, वहीं अमेरिका के कई हिस्सों में फिर से संक्रमण के मामलों में इजाफा देखने को मिल रहा है।
अपने पहले टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 'प्लेयर ऑफ द मैच' बने थे हर्षल, जानें उनका क्रिकेटिंग करियर
भारतीय तेज गेंदबाज हर्षल पटेल मंगलवार (23 नवंबर) को 31 साल के हो गए हैं। उन्होंने हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 में अपना अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पर्दापण किया है।
झारखंड में खुल सकते हैं पहली से पांचवीं कक्षा तक के स्कूल, मुख्यमंत्री ने दिए संकेत
कोरोना संक्रमण में सुधार के बाद सरकारों ने स्कूलों को चरणबद्ध तरीके से खोलना शुरू किया है। इसी क्रम में झारखंड में पहली से पांचवीं कक्षा तक के स्कूल खुल सकते हैं। इनमें सरकारी एवं निजी दोनों प्रकार के स्कूल शामिल हैं।
ऑडी लेकर आ रही है Q5 e-ट्रॉन SUV, जल्द लॉन्च होने की उम्मीद
जर्मन ऑटोमेकर ऑडी ने अपनी Q5 e-ट्रॉन को पेश कर दिया है। कंपनी ने इसे तीन ट्रिम में 35, 40 और 50 में पेश किया है।
तलाक की खबरों के बीच प्रियंका चोपड़ा ने निक के वीडियो पर लुटाया प्यार
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की जोड़ी फैंस को खूब भाती है। प्रशंसक उन्हें प्यार से निकयंका बुलाते हैं, लेकिन बीते दिन उनकी तलाक की खबरों ने फैंस को हैरान-परेशान कर दिया।
अदरक के छिलकों का इन समस्याओं के समाधान के लिए करें इस्तेमाल
अदरक कई औषधीय गुणों की खान है और इसका सेवन मोटापा, मधुमेह, अनियंत्रित कोलेस्ट्रॉल और पाचन क्रिया से जुड़े रोगों से बचाव के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है।
मरणोपरांत महावीर चक्र से सम्मानित किए गए गलवान घाटी में शहीद हुए कर्नल संतोष बाबू
पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में चीनी सैनिकों से लड़ते हुए शहीद होने वाले कर्नल बी संतोष बाबू को आज मरणोपरांत महावीर चक्र से सम्मानित किया गया। ये देश का दूसरा सबसे बड़ा वीरता सम्मान है।
महिला का माराडोना पर गंभीर आरोप, कहा- 16 साल की उम्र में किया था रेप
अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर डिएगो माराडोना को दुनिया छोड़े एक साल का समय हो गया है, लेकिन विवादों ने अब भी उनका पीछा नहीं छोड़ा है। क्यूबा की एक महिला ने अब उन पर रेप का आरोप लगाया है।
अगले साल आईफोन में मिल सकता है USB-C चार्जिंग पोर्ट, लीक्स में मिले संकेत
ऐपल आईफोन में मिलने वाले ढेरों फीचर्स के साथ यूजर्स को बेहतर अनुभव मिलता है लेकिन यूजर्स लंबे वक्त से कई बदलावों की मांग कर रहे हैं।
इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स, 2021: अवॉर्ड जीतने से चूके नवाजुद्दीन और वीर दास, 'आर्या' भी खाली हाथ
न्यूयॉर्क में आज 49वें एमी अवॉर्ड्स का आगाज हुआ है, जिसका भारतीय दर्शकों को भी बेसब्री से इंतजार था। दरअसल, इस बार पुरस्कार समारोह के लिए नवाजुद्दीन सिद्दीकी, वीर दास और सुष्मिता सेन की वेब सीरीज 'आर्या' को नॉमिनेट किया गया था।
सेंट्रल विस्टा मामला: क्या उपराष्ट्रपति के आवास के लिए आम आदमी से पूछा जाए?- सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने सेंट्रल विस्टा परियोजना में चिल्ड्रन पार्क व हरित क्षेत्र का भूमि उपयोग बदलने के संबंध में दायर एक याचिका को मंगलवार को खारिज कर दिया।
वापस आ गया जोकर मालवेयर! अपने फोन से तुरंत डिलीट कर दें ये 15 ऐप्स
एंड्रॉयड स्मार्टफोन्स के लिए मालवेयर लंबे वक्त से खतरा बने हुए हैं और इनमें से जोकर मालवेयर सबसे पुराना और खतरनाक सक्रिय मालवेयर है।
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2021-22: तमिलनाडु बना चैंपियन, इस सीजन में बने ये दिलचस्प रिकार्ड्स
बीते सोमवार को तमिलनाडु ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2021-22 के फाइनल में कर्नाटक को चार विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही तमिलनाडु ने लगातार दूसरे साल इस खिताब पर अपना कब्जा जमाया है।
जल्द पांच अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट वाला देश का पहला राज्य बनेगा उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश जल्द ही पांच अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट वाला देश का पहला राज्य बनने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 नवंबर को जेवर में राज्य के पांचवें अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट 'नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट' की नींव रखेंगे, जो लगभग तीन साल में बनकर तैयार हो जाएगा।
बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान: पहले टेस्ट के लिए बांग्लादेशी टीम घोषित, दो अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिला मौका
पाकिस्तान के खिलाफ घरेलू टी-20 सीरीज में क्लीन स्वीप झेलने के बाद अब बांग्लादेश की टीम टेस्ट सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करना चाहेगी। दोनों टीमों के बीच 26 नवंबर से पहला टेस्ट खेला जाना है।
फिर जमेगी राजकुमार राव और जान्हवी कपूर की जोड़ी, 'मिस्टर एंड मिसेज माही' में आएंगे नजर
राजकुमार राव और जान्हवी कपूर फिल्म 'रूही' में साथ दिखे थे। उनकी यह हॉरर कॉमेडी फिल्म भले ही दर्शकों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी, लेकिन जान्हवी और राजकुमार की जुगलबंदी दर्शकों को बेहद पसंद आई।
भारत बनाम न्यूजीलैंड: पहले टेस्ट से पहले भारतीय टीम के साथ जुड़े सूर्यकुमार यादव
न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में क्लीन स्वीप करने के बाद भारतीय टीम अब टेस्ट सीरीज की तैयारी में लगी है। दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट 25 नवंबर से कानपुर में खेला जाना है। दोनों ही टीमें इस मुकाबले के लिए कानपुर पहुंच चुकी हैं।
चोट के कारण न्यूजीलैंड दौरे से बाहर हुए बांग्लादेश के स्टार बल्लेबाज तमीम इकबाल
बांग्लादेश के स्टार बल्लेबाज तमीम इकबाल न्यूजीलैंड के आगामी दौरे से बाहर हो गए हैं। वह अंगूठे की चोट के कारण अगले एक महीने क्रिकेट से दूर रहने वाले हैं, जो उन्हें एवरेस्ट प्रीमियर लीग के दौरान अक्टूबर में लगी थी।
तीनों कृषि कानूनों को निरस्त करने के लिए एक विधेयक लाएगी सरकार, MSP पर भी विचार
केंद्र सरकार अपने तीनों कृषि कानूनों को निरस्त करने के लिए अलग-अलग तीन विधेयकों की बजाय केवल एक विधेयक लेकर आएगी।
कोरोना वायरस: देश में बीते दिन 7,579 नए मामले, 236 की मौत
भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण के 7,579 नए मामले सामने आए और 236 मरीजों की मौत हुई।
वर्कआउट से पहले इन चीजों का नहीं करना चाहिए सेवन, हो सकता है सेहत को नुकसान
वर्कआउट सेहत के लिए बेहद ही फायदेमंद है, इसलिए वर्कआउट से जुड़ी कई अहम बातों का ख्याल रखना भी बहुत जरूरी है।
22 Nov 2021
फेफड़ों को स्वस्थ रखने में सक्षम हैं ये प्राणायाम, ऐसे करें अभ्यास
बढ़ती उम्र के साथ-साथ हमारे फेफड़ों का स्वास्थ्य प्रभावित होने लगती है और इसके कारण सांस लेने में दिक्कत होना समेत कई फेफड़ों संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।
कूल्हों में दर्द होने पर अपनाएं ये घरेलू नुस्खे, जल्द मिलेगा आराम
कूल्हों में दर्द होना एक आम बात है, लेकिन यह दर्द काफी असहनीय होता है और इसके कारण उठने-बैठने में भी दिक्कत होने लगती है।
PUBG 2 गेम की लॉन्च डेट हुई लीक, ट्विटर पर दिखी गेम से जुड़ी नई जानकारी
भारत में बैटल रॉयल गेम्स का क्रेज प्लेयर अननोन्स बैटलग्राउंड (PUBG) गेम लॉन्च होने के बाद शुरू हुआ और आज तक बरकरार है।
लो मेंटेनेंस के साथ किफायती भी होते हैं एयर कूल्ड इंजन, ऐसे करता है काम
मोटरसाइकिलों में मिलने वाले एयर कूल्ड इंजन के बारे में तो हम सभी ने सुना है। आजकल की ज्यादातर मोटरसाइकिलों में यही इंजन देखने को मिलता है।
खोए पालतू जानवर खोजना अब आसान, AI और फेस रेकग्निशन इस्तेमाल कर रही है ऐप
पालतू जानवरों और खासकर कुत्तों को इंसान का सबसे अच्छा और वफादार साथी माना जाता है।
रोहित शेट्टी को याद आए संघर्ष के दिन, बोले- एक वक्त केवल 35 रुपये थी सैलरी
निर्देशक रोहित शेट्टी दुनियाभर में अपनी पहचान बना चुके हैं। वह बॉलीवुड के बेहतरीन निर्देशकों में शुमार हैं। हालांकि, एक सफल निर्देशक के रूप में खुद को स्थापित करने के लिए उन्होंने खूब मेहनत और संघर्ष किया है।
अगले साल मार्च में लॉन्च होगी स्कोडा स्लाविया कार, होंडा सिटी से करेगी मुकाबला
स्कोडा ऑटो इंडिया की नई सेडान कार स्लाविया को इसी महीने पेश किया गया था और अब खबर आ रही है कि इसे अगले साल मार्च में लॉन्च किया जाएगा।
आ रहे हैं शॉपिंग इवेंट्स 'ब्लैक फ्राईडे' और 'साइबर मंडे', जानें इनके पीछे की कहानी
हर साल थैंक्सगिविंग के बाद शुरू होने वाले एनुअल शॉपिंग इवेंट की शुरुआत ब्लैक फ्राईडे से होती है।
अभिनेता-राजनेता कमल हासन हुए कोरोना संक्रमित, अस्पताल में भर्ती
मशहूर अभिनेता और राजनेता कमल हासन कोरोना से संक्रमित हो गए हैं और अस्पताल में भर्ती हैं। हाल ही में वह अमेरिका ट्रिप से भारत लौटे थे। उन्होंने सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी है कि वह कोरोना की चपेट में आ गए हैं।
राजस्थान: नए मंत्रियों के विभागों का बंटवारा, मुख्यमंत्री ने अपने पास रखे गृह और वित्त विभाग
कैबिनेट फेरबदल के एक दिन बाद राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने नए मंत्रियों में विभागों का बंटवारा कर दिया है।
हुंडई अल्काजार का टॉप वेरिएंट हुआ लॉन्च, मिलेंगे कई लग्जरी फीचर्स
हुंडई ने अपनी अल्काजार SUV के टॉप वेरिएंट को लॉन्च कर दिया है।
सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बचीं अर्शी खान, अस्पताल में भर्ती
मॉडल और एक्ट्रेस अर्शी खान के फैंस के लिए एक बुरी खबर है। दरअसल, सोमवार को दिल्ली में हुए एक कार हादसे में वह बुरी तरह जख्मी हो गईं, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
लंबा होगा इंतजार! 2023 से पहले इंस्टाग्राम, फेसबुक मेसेंजर को नहीं मिलेगा एंड-टू-एंड एनक्रिप्शन
मेटा की हेड ऑफ सेफ्टी एंटिगॉन डेविस ने बताया है कि फेसबुक मेसेंजर और इंस्टाग्राम ऐप्स को बाय डिफॉल्ट एंड-टू-एंड एनक्रिप्शन साल 2023 में मिलेगा।
सर्दियों में पैरों की देखभाल करते समय न करें ये गलतियां, फायदे की जगह होगा नुकसान
सर्दियों में पैरों की अतिरिक्त देखभाल करना बहुत जरूरी है क्योंकि ऐसा न करने पर पैरों को फटी एड़ियों समेत अन्य कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
जैकी भगनानी संग अपने रिश्ते पर बोलीं रकुल प्रीत, कहा- शादी करूंगी तो भी सबको बताऊंगी
रकुल प्रीत सिंह जहां इन दिनों अपनी फिल्मों को लेकर चर्चा में हैं, वहीं, उनकी निजी जिंदगी भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।
JEE एडवांस के अलावा इन रास्तों से भी पाया जा सकता है IIT में प्रवेश
IIT (भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान) में दाखिला पाना हर साल लाखों छात्रों का सपना होता है।
श्रीलंका बनाम वेस्टइंडीज, पहला टेस्ट: मजबूत स्थिति में पहुंची श्रीलंका, ऐसा रहा दूसरा दिन
श्रीलंका और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक श्रीलंका की स्थिति काफी मजबूत हो चुकी है।
बच्चों का वैक्सीनेशन शुरू करने और तीसरी खुराक को लेकर जल्द हो सकता है फैसला
भारत में बच्चों का वैक्सीनेशन और व्यस्कों को तीसरी खुराक लगाने के मुद्दे पर जल्द ही फैसला लिया जा सकता है।
बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान: आखिरी टी-20 जीतकर पाकिस्तान ने किया क्लीन स्वीप, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स
ढाका में खेले गए तीसरे टी-20 मुकाबले में बांग्लादेश को पांच विकेट से हराते हुए पाकिस्तान ने तीन मैचों की सीरीज में मेजबान टीम को क्लीन स्वीप कर दिया है।
श्रीलंका बनाम वेस्टइंडीज, पहला टेस्ट: चोटिल सोलोजानो की जगह वेस्टइंडीज के कन्कशन सब्स्टीट्यूट बने शे होप
श्रीलंका के खिलाफ चल रहे पहले टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज की टीम ने कन्कशन सब्स्टीट्यूट का इस्तेमाल किया है। मैच के पहले ही दिन डेब्यू कर रहे जेरेमी सोलोजानो के सिर में चोट लग गई थी।
शीतकालीन सत्र से पहले रविवार को सर्वदलीय बैठक, प्रधानमंत्री मोदी ले सकते हैं हिस्सा
अगले सोमवार से शुरू होने वाले संसद के शीतकालीन सत्र से पहले सरकार ने रविवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। जानकारी सामने आ रही है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बैठक में हिस्सा ले सकते हैं।
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी: कर्नाटक को हराकर तमिलनाडु लगातार दूसरे सीजन बना चैंपियन
दिल्ली में खेले गए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के फाइनल में तमिलनाडु ने कर्नाटक को चार विकेट से हरा दिया है। इसके साथ ही तमिलनाडु ने लगातार दूसरे साल इस खिताब पर अपना कब्जा जमा लिया है।
अब नहीं बनेंगी आंध्र प्रदेश की तीन राजधानियां, रेड्डी सरकार वापस लेगी विधेयक
आंध्र प्रदेश में अब तीन राजधानियां नहीं बनेंगी। जगनमोहन रेड्डी की सरकार ने इससे संबंधित विधेयक को रद्द करने का फैसला लिया है।
'बैजू बावरा' पर टिका दीपिका का दिल, जताई रणवीर संग काम करने की इच्छा- रिपोर्ट
निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म 'बैजू बावरा' काफी समय से सुर्खियों में है। फिल्म के लिए रणवीर सिंह का नाम तो फाइनल है, लेकिन हीरोइन को लेकर सस्पेंस बरकरार है।
दुनिया के 100 सर्वाधिक प्रदूषित शहरों में सबसे ज्यादा भारत के 46 शहर
हर साल दिवाली के बाद दिल्ली और आसपास के इलाकों में वायु प्रदूषण का स्तर बेहद खतरनाक हो जाता है और लोगों के लिए सांस लेना मुश्किल हो जाता है।
ओला का नया प्रोग्राम, 1,000 शहरों और कस्बों में मिलेगी इलेक्ट्रिक स्कूटर की टेस्ट ड्राइव सुविधा
ओला इलेक्ट्रिक ने अपने S1 और S1 प्रो इलेक्ट्रिक स्कूटरों की टेस्ट राइड पूरे भारत में शुरू कर दी है।
एयरटेल ने 25 प्रतिशत तक महंगे किए प्रीपेड प्लान, जानें सभी प्लान्स की नई कीमत
भारत की सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनियों में शामिल भारती एयरटेल ने अपने लगभग सभी प्रीपेड प्लान्स महंगे कर दिए हैं।
फ्यूल एफिशिएंट पेट्रोल कार बनाने में लगी मारुति सुजुकी, लाइनअप में जोड़ेगी नए मॉडल
मारुति सुजुकी ने निर्णय लिया है कि अब कंपनी पेट्रोल सेगमेंट में ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट वाली कार बनाने पर ध्यान देगी।
अमेरिका: क्रिसमस परेड में शामिल लोगों को SUV ने रौंदा; पांच की मौत, लगभग 40 घायल
अमेरिका के विस्कॉन्सिन राज्य में क्रिसमस परेड के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। एक तेजी गाड़ी ने परेड में कई लोगों को रौंद दिया। घटना में कम से कम पांच लोगों के मरने की खबर है और 40 से अधिक लोग घायल हुए हैं।
नवाजुद्दीन ने नहीं कहा OTT को अलविदा, बोले- मेरे कहने का वो मतलब नहीं था
पिछले दिनों अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने डिजिटल जगत को लेकर अपनी कड़ी नाराजगी जाहिर की थी। उन्होंने यह भी कहा था कि निर्माता अब कंटेंट की क्वालिटी के साथ समझौता करने लगे हैं और उन्होंने इसे भी कमाई का जरिया बना लिया है।
परमबीर सिंह ने सुप्रीम कोर्ट को बताया- भारत में ही हूं, कहीं भागने का इरादा नहीं
मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह भारत में ही हैं और उनका कहीं भागने का इरादा नहीं है। उनके वकीलों ने सुप्रीम कोर्ट को यह जानकारी देते हुए बताया कि सिंह को महाराष्ट्र पुलिस से जान का खतरा है और इसलिए वो सामने नहीं आ रहे हैं।
इंस्टाग्राम से डाउनलोड करना चाहते हैं वीडियोज? मोबाइल और PC पर यह है तरीका
मेटा की ओनरशिप वाली फोटो शेयरिंग ऐप इंस्टाग्राम सबसे लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स में शामिल है।
वीर चक्र से सम्मानित हुए ग्रुप कैप्टन अभिनंदन वर्तमान, राष्ट्रपति ने दिया सम्मान
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आज भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन अभिनंदन वर्तमान को वीर चक्र से सम्मानित किया है।
2021 में तीसरे सर्वाधिक टेस्ट रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं दिमुथ करुणारत्ने, जानें आंकड़े
श्रीलंका की टेस्ट टीम के कप्तान दिमुथ करुणारत्ने ने 2021 में टेस्ट क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। वेस्टइंडीज के खिलाफ चल रहे टेस्ट मुकाबले में करुणारत्ने 147 रनों की पारी खेलकर आउट हुए हैं।
असम: कृषि कानूनों की वापसी ने CAA विरोधी आंदोलन में फूंकी जान, 12 दिसंबर को प्रदर्शन
कृषि कानूनों को वापस लेने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फैसले ने असम में नागरिकता संशोधन कानून (CAA) विरोधी आंदोलन को फिर से जिंदा कर दिया है।
बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान: जुर्माना लगने के बाद शाहीन अफरीदी ने आफिफ से मांगी मांफी, जानें मामला
बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का आखिरी मैच आज दोपहर में खेला जाएगा। शनिवार को खेले गए सीरीज के दूसरे मैच के बाद पाकिस्तानी तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी पर मैचफीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया था।
'भूल भुलैया 2' से 'कैप्टन इंडिया' तक, ये हैं कार्तिक आर्यन की आने वाली फिल्में
कार्तिक आर्यन ने यह साबित कर दिया है कि बॉलीवुड में अपने पांव जमाने के लिए किसी गॉडफादर की जरूरत नहीं। उन्होंने अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर एक खास मुकाम हासिल किया है।
कोरोना वायरस: देश में बीते दिन 8,488 नए मामले, लगभग 10 महीने में सबसे कम
भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण के 8,488 नए मामले सामने आए और 249 मरीजों की मौत हुई।
पंजाब: पठानकोट सैन्य अड्डे के गेट पर ग्रेनेड से हमला
पंजाब के पठानकोट में सैन्य अड्डे के बाहर ग्रेनेड का धमाका होने की खबर है। ये धमाका कल रात हुआ और इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है।
कैसे बनते हैं एयरबैग और कैसे काम करते हैं?
वाहनों में एयरबैग सबसे कॉमन, लेकिन महत्वपूर्ण सेफ्टी फीचर्स में से एक है।
नीना गुप्ता और उनकी बेटी मसाबा की 'मसाबा मसाबा 2' में दिखेंगे कार्तिक आर्यन
कार्तिक आर्यन हालिया रिलीज हुई फिल्म 'धमाका' को लेकर सुर्खियों में हैं। यह फिल्म 19 नवंबर को स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है।