NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / तलाक की खबरों के बीच प्रियंका चोपड़ा ने निक के वीडियो पर लुटाया प्यार
    अगली खबर
    तलाक की खबरों के बीच प्रियंका चोपड़ा ने निक के वीडियो पर लुटाया प्यार
    प्रियंका चोपड़ा के साथ निक जोनस

    तलाक की खबरों के बीच प्रियंका चोपड़ा ने निक के वीडियो पर लुटाया प्यार

    लेखन नेहा शर्मा
    Nov 23, 2021
    02:44 pm

    क्या है खबर?

    प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की जोड़ी फैंस को खूब भाती है। प्रशंसक उन्हें प्यार से निकयंका बुलाते हैं, लेकिन बीते दिन उनकी तलाक की खबरों ने फैंस को हैरान-परेशान कर दिया।

    प्रियंका ने शादी के बाद सोशल मीडिया पर अपने नाम के आगे 'जोनस' जोड़ा था, लेकिन सोमवार को उन्होंने अपना सरनेम हटा दिया, जिसके बाद उनके तलाक की खबरों को तूल मिला। अब प्रियंका ने निक के एक वीडियो पर कमेंट किया है।

    आइए जानते हैं पूरी खबर।

    पोस्ट

    प्रियंका ने लगाया अफवाहों पर विराम

    निक जोनस ने एक वीडियो शेयर किया है, जिस पर प्रियंका ने कमेंट कर उन अफवाहों को सिरे से खारिज कर दिया है, जिनमें उनके तलाक की बातें हो रही थीं।

    प्रियंका ने लिखा, 'गजब! मैं तुम्हारी इन बांहों में मर चुकी हूं।'

    इसके साथ उन्होंने आंखों में प्यार वाले और दिल वाले इमोजी भी बनाए।

    अब निक का यह वीडियो और प्रियंका का उनके लिए प्यार उनके तलाक की खबरों को पूरी तरह से गलत साबित कर रहा है।

    ट्विटर पोस्ट

    निक के इस वीडियो पर किया प्रियंका ने कमेंट

    Monday motivation. Let’s get it. 💪🏼 pic.twitter.com/XZUotEuYFr

    — Nick Jonas (@nickjonas) November 22, 2021

    प्रतिक्रिया

    मधु चोपड़ा ने भी किया अफवाहों को खारिज

    इससे पहले प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने तलाक पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने सोशल मीडिया पर बेटी प्रियंका और निक की शादी में चल रही परेशानी की अफवाहों पर कहा, "यह सब बकवास है, अफवाहें ना फैलाएं।"

    मधु को अक्सर अमेरिका में अपनी बेटी-दामाद के साथ वक्त बिताते देखा गया है। वह निक को अपने बेटे की तरह ही मानती हैं। यही वजह है कि उन्होंने प्रियंका-निक के तलाक की खबरों पर फौरन प्रतिक्रिया दी।

    सुकून

    फैंस को मिली राहत

    प्रियंका ने अपने नाम से जैसे ही सरनेम हटाया, सोशल मीडिया पर उनके रिश्ते को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगने लगीं। सोशल मीडिया पर यह खबर आग की तरह फैल गई।

    प्रियंका के इस कदम से दावा किया जाने लगा कि निक के साथ उनकी खटपट चल रही है। हालांकि, मधु चोपड़ा के बयान और खुद प्रियंका के इस कमेंट ने फैंस को राहत देने का काम किया है। हजारों लोगों ने प्रियंका के इस कमेंट पर खुशी जताई है।

    शादी

    2018 में हुई थी प्रियंका-निक की शादी

    प्रियंका ने 2018 में बड़ी धूमधाम से निक के साथ शादी की थी। दोनों की शादी राजस्थान के जोधपुर शहर में शाही अंदाज में हुई थी। शादी के बाद प्रियंका ने अपना नाम प्रियंका चोपड़ा जोनस कर लिया था।

    इस दौरान दोनों हिंदू और ईसाई रीति-रिवाज के अनुसार एक होते हुए नजर आए थे। हाल ही में प्रियंका और निक ने दिवाली एकसाथ मनाई थी। दोनों एक-दूसरे के लिए सोशल मीडिया पर हमेशा खुलकर प्यार का इजहार किया करते हैं।

    जानकारी

    निक से कब मिलीं प्रियंका?

    निक ने बताया था कि 2016 में उन्होंने ट्विटर पर प्रियंका को मैसेज किया था, जिसके बाद प्रियंका ने उन्हें अपना फोन नंबर दिया था। 2017 में निक-प्रियंका मेट गला इवेंट में पहली बार मिले थे। यहीं से दोनों की लव स्टोरी शुरू हुई थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    सोशल मीडिया
    प्रियंका चोपड़ा

    ताज़ा खबरें

    नया AI टेस्ट बताएगा कौन से पुरुषों को प्रोस्टेट कैंसर दवा से होगा फायदा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    पाकिस्तान से सटे राज्यों में 31 मई को 'ऑपरेशन शील्ड', मॉक ड्रिल में क्या-क्या होगा? जम्मू-कश्मीर
    अमेरिकी कोर्ट के रोक लगाने के बाद ट्रंप की दूसरी योजना, 15 प्रतिशत अस्थायी टैरिफ लगाएंगे डोनाल्ड ट्रंप
    पंजाब: श्री मुक्तसर साहिब में पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, 5 प्रवासी श्रमिकों की मौत पंजाब

    बॉलीवुड समाचार

    टीवी एक्टर अरजीत तनेजा को डेट कर रहीं अभिनेत्री मृणाल ठाकुर- रिपोर्ट सेलिब्रिटी गॉसिप
    रणबीर-आलिया से पहले शादी करने वाले हैं आदर जैन और तारा सुतारिया- रिपोर्ट आलिया भट्ट
    पहली बार एक्शन फ्रेंचाइजी फिल्म लेकर आ रहे करण जौहर, वीडियो शेयर कर किया ऐलान करण जौहर
    'जय भीम' विवाद: जान से मारने की धमकी के बाद सूर्या को मिली पुलिस सुरक्षा दक्षिण भारतीय सिनेमा

    सोशल मीडिया

    ट्विटर ब्लू में शामिल किया गया 'लैब्स' फीचर, मिलेगा फीचर्स का अर्ली ऐक्सेस ट्विटर
    51 रुपये का कैशबैक दे रहा है व्हाट्सऐप, शुरू करना होगा पेमेंट्स फीचर का इस्तेमाल व्हाट्सऐप
    इंस्टाग्राम पर मिलता है रील्स फीचर, ऐसे सेव, शेयर और इस्तेमाल करें रील्स ऑडियो फेसबुक
    अभिनेत्री चारू असोपा बनीं मां, सुष्मिता सेन बोलीं- दिवाली से पहले ही लक्ष्मी आ गई बॉलीवुड समाचार

    प्रियंका चोपड़ा

    बॉलीवुड की ये मशहूर अभिनेत्रियां चलाती हैं महंगी लक्जरी कार दीपिका पादुकोण
    इस साल रिलीज होने जा रही हैं हॉलीवुड की ये बड़ी फिल्में टॉम क्रूज़
    बॉलीवुड के मशहूर निर्देशकों की सबसे बेहतरीन और सबसे बुरी फिल्में शाहरुख खान
    प्रियंका चोपड़ा की 'द व्हाइट टाइगर' नेटफ्लिक्स पर बनी दुनिया की नंबर एक फिल्म इंस्टाग्राम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025