NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / फिर जमेगी राजकुमार राव और जान्हवी कपूर की जोड़ी, 'मिस्टर एंड मिसेज माही' में आएंगे नजर
    अगली खबर
    फिर जमेगी राजकुमार राव और जान्हवी कपूर की जोड़ी, 'मिस्टर एंड मिसेज माही' में आएंगे नजर
    राजकुमार राव के साथ जान्हवी कपूर

    फिर जमेगी राजकुमार राव और जान्हवी कपूर की जोड़ी, 'मिस्टर एंड मिसेज माही' में आएंगे नजर

    लेखन नेहा शर्मा
    Nov 23, 2021
    11:08 am

    क्या है खबर?

    राजकुमार राव और जान्हवी कपूर फिल्म 'रूही' में साथ दिखे थे। उनकी यह हॉरर कॉमेडी फिल्म भले ही दर्शकों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी, लेकिन जान्हवी और राजकुमार की जुगलबंदी दर्शकों को बेहद पसंद आई।

    अब ये दोनों कलाकार फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' के लिए साथ आ रहे हैं, जो धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही है।

    ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने सोशल मीडिया पर उनकी इस फिल्म का ऐलान किया है।

    आइए जानते हैं पूरी खबर।

    घोषणा

    अगले साल फरवरी में शुरू होगी फिल्म की शूटिंग

    तरण आदर्श ने ट्विटर पर लिखा, 'जान्हवी एक बार फिर 'गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल' के निर्देशक शरण शर्मा के साथ काम करने जा रही हैं। फिल्म का नाम है मिस्टर एंड मिसेज माही। फिल्म में जान्हवी की जोड़ी राजकुमार के साथ बनी है। क्रिकेट पर आधारित इस लव स्टोरी की शूटिंग फरवरी, 2022 से शुरू होगी।'

    तरण ने यह भी बताया कि फिल्म 7 अक्टूबर, 2022 को रिलीज होगी। इसके प्रोडक्शन का काम करण जौहर संभाल रहे हैं।

    ट्विटर पोस्ट

    तरण आदर्श का पोस्ट

    RAJKUMMAR RAO - JANHVI KAPOOR IN 'MR AND MRS MAHI'... #GunjanSaxena team - director #SharanSharma and #JanhviKapoor - reunite for #MrAndMrsMahi with #RajkummarRao... Filming of this cricket-based story of a husband and wife commences Feb 2022... 7 Oct 2022 release. #KaranJohar pic.twitter.com/IGd73uyWEY

    — taran adarsh (@taran_adarsh) November 22, 2021

    किरदार

    क्रिकेटर के रूप में नजर आएंगे राजकुमार-जान्हवी

    इस फिल्म में राजकुमार के किरदार का नाम महेंद्र होगा, वहीं, जान्हवी महिमा नाम की लड़की की भूमिका में होंगी। फिल्म की कहानी निखिल मेहरोत्रा और शरण शर्मा ने लिखी है।

    फिल्म में राजकुमार-जान्हवी दोनों ही क्रिकेटर के किरदार में नजर आने वाले हैं।

    जाह्नवी ने वीडियो शेयर कर लिखा, 'शुरुआत का समय आ गया है। यह सफर दो दिलों का है, जो अपने सपनों का पीछा करते नजर आएंगे। हम 'मिस्टर एंड मिसेज माही' लेकर आ रहे हैं।'

    दीवानगी

    राजकुमार को पसंद करती हैं जान्हवी

    बता दें कि जान्हवी, राजकुमार को अपना क्रश बता चुकी हैं। 'बरेली की बर्फी' देखने के बाद वह उनकी दीवानी हो गई थीं।

    जान्हवी ने कई बार राजकुमार को इंस्टाग्राम पर मैसेज किए थे। उस वक्त राजकुमार का अकाउंट पब्लिक के लिए वेरिफाइड नहीं था। वह प्राइवेट अकाउंट था और जान्हवी ने राजकुमार को 'आई लव यू' लिखा था।

    अब जान्हवी को फिर राजकुमार के साथ काम करने का मौका मिल गया है और उनकी खुशी का ठिकाना नहीं है।

    फिल्में

    ये हैं राजकुमार और जान्हवी की आने वाली फिल्में

    राजकुमार फिल्म 'स्वागत है' नजर आएंगे। उन्हें 'मोनिका: ओह माय डार्लिंग', 'हिट: द फर्स्ट केस' और 'बधाई दो' में देखा जाएगा। राजकुमार फिल्म 'लाइफ इन अ मेट्रो' के सीक्वल' का हिस्सा हैं। वह फिल्म 'भीड़' में भी काम कर रहे हैं।

    जान्हवी फिल्म 'दोस्ताना 2' और 'तख्त' को लेकर चर्चा में हैं। वह अपने पिता बोनी कपूर के होम प्रोडक्शन में बन रही फिल्म 'मिली' में भी काम कर रही हैं। जान्हवी फिल्म 'गुड लक जैरी' में भी नजर आएंगी।

    जानकारी

    करण ने जान्हवी को कराए थे बॉलीवुड के दर्शन

    करण जौहर फिल्म 'धड़क' से जान्हवी कपूर को बॉलीवुड में लाए थे। इसके बाद जान्हवी अभिनीत फिल्म 'घोस्ट स्टोरीज' और 'गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल' भी धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी। करण की 'दोस्ताना 2' और 'तख्त' भी जान्हवी के खाते से जुड़ी हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    करण जौहर
    बॉलीवुड समाचार
    राजकुमार राव
    आगामी फिल्में

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप ने फिर लिया भारत-पाकिस्तान युद्धविराम का श्रेय, जानिए क्या दिया बयान अमेरिका
    IPL 2025, एलिमिनेटर: GT बनाम MI मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025 में खत्म हुआ गुजरात टाइटंस का सफर, आंकड़ों से जानिए कैसा रहा प्रदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: MI ने एलिमिनेटर में GT को हराया, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025

    करण जौहर

    करण जौहर ने 'इंडियन आइडल 12' की अरुणिता कांजीलाल को दिया फिल्म में गाने का ऑफर बॉलीवुड समाचार
    करण जौहर की फिल्म 'तख्‍त' पर शुरू हुआ काम, 150 करोड़ रुपये में बनेगी फिल्म बॉलीवुड समाचार
    अगस्त के अंत में 'हॉकी के जादूगर' ध्‍यानचंद की बायोपिक का होगा ऐलान बॉलीवुड समाचार
    'बिग बॉस 15' के बाद करण जौहर की फिल्म में काम करना चाहती हैं अक्षरा सिंह बॉलीवुड समाचार

    बॉलीवुड समाचार

    नुसरत भरूचा की फिल्म 'छोरी' का ट्रेलर रिलीज, डर के मारे कांप उठेगी रूह फिल्म का ट्रेलर
    वीर दास ने अपने विवादित वीडियो पर दी सफाई, बोले- हिंदुस्‍तान पर गर्व है भारत की खबरें
    टीवी एक्टर अरजीत तनेजा को डेट कर रहीं अभिनेत्री मृणाल ठाकुर- रिपोर्ट सेलिब्रिटी गॉसिप
    रणबीर-आलिया से पहले शादी करने वाले हैं आदर जैन और तारा सुतारिया- रिपोर्ट आलिया भट्ट

    राजकुमार राव

    वकीलों के ऊपर बनी बॉलीवुड की पांच बेहतरीन फिल्में, एक बार जरूर देखें अक्षय कुमार
    देखना न भूलें साल 2020 में आई बॉलीवुड की ये पांच बेहतरीन फिल्में सुशांत सिंह राजपूत
    पिछले दशक की कुछ बेहतरीन फिल्में, जिन्हें दर्शकों के साथ समीक्षकों ने भी पसंद किया तब्बू
    बॉलीवुड कलाकार सौरभ शुक्ला द्वारा निभाए गए पांच बेहतरीन किरदार आमिर खान

    आगामी फिल्में

    तापसी को नहीं मिली ऊषा मेहता की बायोपिक, बोलीं- ऐसा होता तो सपना सच हो जाता बॉलीवुड समाचार
    ऋतिक ने दशहरे के मौके पर शुरू की फिल्म 'विक्रम वेधा' के हिंदी रीमेक की शूटिंग बॉलीवुड समाचार
    आशा भोसले की पोती जनाई को बॉलीवुड में लॉन्च कर सकते हैं संजय लीला भंसाली बॉलीवुड समाचार
    उर्वशी रौतेला ने अपनी नई फिल्म 'दिल है ग्रे' का किया ऐलान बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025