Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
हॉलीवुड समाचार
बॉलीवुड समाचार
लेटेस्ट वेब सीरीज
लेटेस्ट फिल्में
सिद्धू मूसेवाला
गायक केके
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / क्रिकेट के मैदान में उतरे शाहिद कपूर, फिल्म 'जर्सी' का ट्रेलर जारी
मनोरंजन

क्रिकेट के मैदान में उतरे शाहिद कपूर, फिल्म 'जर्सी' का ट्रेलर जारी

क्रिकेट के मैदान में उतरे शाहिद कपूर, फिल्म 'जर्सी' का ट्रेलर जारी
लेखन नेहा शर्मा
Nov 24, 2021, 11:07 am 3 मिनट में पढ़ें
क्रिकेट के मैदान में उतरे शाहिद कपूर, फिल्म 'जर्सी' का ट्रेलर जारी
शाहिद कपूर की फिल्म ‘जर्सी’ का ट्रेलर रिलीज

इन दिनों साउथ की फिल्मों के रीमेक खूब बन रहे हैं। 'जर्सी' भी उन्हीं में से एक है, जिसमें शाहिद कपूर मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। पिछले काफी समय से वह अपनी इस फिल्म को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। अब 'जर्सी' का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसके बाद शाहिद सोशल मीडिया पर लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गए हैं। इसमें उनका दमदार अवतार देखने को मिल रहा है। आइए देखते हैं कैसा है 'जर्सी' का ट्रेलर।

किरदार
'जर्सी' में शाहिद की पत्नी बनी हैं मृणाल

फिल्म में दिखाया है कि कैसे एक खिलाड़ी क्रिकेट छोड़ देता है और बेटे की जर्सी खरीदने के लिए दोबारा मैदान में उतरता है। फिल्म में शाहिद एक असफल क्रिकेटर अर्जुन रायचंद की भूमिका में हैं। मृणाल ठाकुर, अर्जुन की पत्नी सारा रायचंद के किरदार में हैं। दोनों के बीच रोमांस भी दिखाया गया है। फिल्म में शाहिद के पिता पंकज कपूर कोच चंद्रशेखर की भूमिका में दिख रहे हैं। 'जर्सी' में अभिनेता शरद केलकर भी नजर आएंगे।

कहानी
अर्जुन के संघर्ष की कहानी है 'जर्सी'
अर्जुन के संघर्ष की कहानी है 'जर्सी'

अर्जुन रायचंद के घर के हालात तंग हैं। गृहस्थी उसकी पत्नी चलाती है। अर्जुन के पास 500 रुपये भी नहीं, वो भी अपनी पत्नी से मांगने पड़ते हैं। अर्जुन खुद बड़ा क्रिकेटर नहीं बन पाया, लेकिन अपने बेटे को बड़ा क्रिकेटर बनाना चाहता है। जब चारों तरफ से कोई रास्ता नहीं दिखता तो अर्जुन फिर मैदान में वापसी करने की ठानता है। उसके इसी संघर्ष को 'जर्सी' में दिखाया गया है। यह फिल्म 31 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

फिल्म
जानिए 2019 में आई फिल्म 'जर्सी' के बारे में

2019 में आई तेलुगु फिल्म 'जर्सी' में तेलुगु स्टार नानी के साथ श्रद्धा श्रीनाथ भी अहम भूमिका में थीं। फिल्म की कहानी अर्जुन नाम एक लड़के पर आधारित थी, जो एक नाकाम क्रिकेटर होता है। अर्जुन सपना देखता है कि वह टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व करेगा और वो भी सिर्फ अपने बेटे के लिए। वह क्रिकेट फील्ड पर कदम रख तो देता है, लेकिन उसके सामने कई कठिनाइयां आ खड़ी होती हैं। 'जर्सी' को दर्शकों ने खूब पसंद किया था।

जानकारी
शाहिद की दूसरी स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है 'जर्सी'

बता दें कि 'जर्सी' शाहिद की पहली स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म नहीं है। इससे पहले वह क्रिकेट पर आधारित फिल्म 'दिल बोले हड़िप्पा' में नजर आए थे। 2009 में यह फिल्म रिलीज हुई थी, जिसमें शाहिद अभिनेत्री रानी मुखर्जी के साथ देखे गए थे।

फिल्में
इन फिल्मों में भी नजर आएंगे शाहिद

शाहिद एक्शन फिल्म 'बुल' में काम कर रहे हैं। वह सुजॉय घोष की एक फिल्म और नेटफ्लिक्स की ऑपरेशन कैक्टस पर आधारित एक फिल्म में भी नजर आएंगे। शाहिद मशहूर लेखक अमीश त्रिपाठी के एक उपन्यास पर आधारित फिल्म में काम कर रहे हैं। वह निर्देशक राकेश ओमप्रकाश मेहरा की अगली पौराणिक फिल्म 'कर्ण' और अली अब्बास जफर की अगली फिल्म में भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगे। राज और डीके की वेब सीरीज भी शाहिद के खाते से जुड़ी है।

जानकारी
क्रिकेट पर बनीं बॉलीवुड की कुछ शानदार फिल्में

बॉलीवुड में क्रिकेट पर आधारित अब तक कई फिल्में बन चुकी हैं, जिन्होंने पर्दे पर जीत का छक्का लगाया है। 'लव मैरिज', 'ऑल राउंडर', 'अव्वल नंबर', 'इकबाल', 'लगान', 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी', 'काय पो चे' और 'अजहर' जैसी फिल्में इसी फेहरिस्त में शामिल हैं।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
नेहा शर्मा
नेहा शर्मा
Twitter
मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन करते ही हिन्दुस्तान अखबार से पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा और खबरों की दुनिया से मुखातिब हुईं। सात साल हिन्दुस्तान से जुड़े रहने के दौरान विशेषतौर पर मनोरंजन जगत की खबरों पर पकड़ मजबूत की। मार्च, 2021 में न्यूबाइट्स के साथ डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक नई शुरुआत की, जिसके जरिए मुख्य रूप से मनोरंजन समाचार आप तक पहुंचा रही हूं।
ताज़ा खबरें
बॉलीवुड समाचार
शाहिद कपूर
जर्सी फिल्म
ताज़ा खबरें
एकाग्रता क्षमता को सुधारने में मदद कर सकते हैं ये पांच योगासन, ऐसे करें अभ्यास
एकाग्रता क्षमता को सुधारने में मदद कर सकते हैं ये पांच योगासन, ऐसे करें अभ्यास लाइफस्टाइल
G-7 शिखर सम्मेलन: गरीब देशों पर पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने का आरोप गलत- मोदी
G-7 शिखर सम्मेलन: गरीब देशों पर पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने का आरोप गलत- मोदी देश
वजन बढ़ाना चाहते हैं? इन सुरक्षित तरीकों को आजमाकर देखें
वजन बढ़ाना चाहते हैं? इन सुरक्षित तरीकों को आजमाकर देखें लाइफस्टाइल
दिल्ली पुलिस ने ऑल्ट न्यूज के सह-संस्थापक मोहम्मद जुबैर को गिरफ्तार किया
दिल्ली पुलिस ने ऑल्ट न्यूज के सह-संस्थापक मोहम्मद जुबैर को गिरफ्तार किया देश
मनाली घूमने जा रहे हैं तो जान लें ये जरूरी बातें, यात्रा बन जाएगी आरामदायक
मनाली घूमने जा रहे हैं तो जान लें ये जरूरी बातें, यात्रा बन जाएगी आरामदायक लाइफस्टाइल
बॉलीवुड समाचार
वर्टिगो अटैक और पीठ में चोट सहित कई तकलीफों के बावजूद किया काम- नुसरत भरूचा
वर्टिगो अटैक और पीठ में चोट सहित कई तकलीफों के बावजूद किया काम- नुसरत भरूचा मनोरंजन
माता-पिता बनने वाले हैं रणबीर और आलिया, अभिनेत्री ने की पुष्टि
माता-पिता बनने वाले हैं रणबीर और आलिया, अभिनेत्री ने की पुष्टि मनोरंजन
'जुग जुग जियो' के सेट पर कियारा से दो-तीन बार हो गई थी लड़ाई- वरुण धवण
'जुग जुग जियो' के सेट पर कियारा से दो-तीन बार हो गई थी लड़ाई- वरुण धवण मनोरंजन
'टाइगर 3' में कैमियो की भूमिका में दिखेंगे शाहरुख, अभिनेता ने की पुष्टि
'टाइगर 3' में कैमियो की भूमिका में दिखेंगे शाहरुख, अभिनेता ने की पुष्टि मनोरंजन
फिर एक प्रोजेक्ट में साथ नजर आएंगे रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण
फिर एक प्रोजेक्ट में साथ नजर आएंगे रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण मनोरंजन
और खबरें
शाहिद कपूर
सफर पर आधारित बॉलीवुड की ये फिल्में देखें, कहीं दूर निकलने के लिए ललचा जाएंगे
सफर पर आधारित बॉलीवुड की ये फिल्में देखें, कहीं दूर निकलने के लिए ललचा जाएंगे मनोरंजन
इन बॉलीवुड सुपरस्टार्स ने फ्री में किया फिल्मों में काम, नहीं ली कोई फीस
इन बॉलीवुड सुपरस्टार्स ने फ्री में किया फिल्मों में काम, नहीं ली कोई फीस मनोरंजन
20 मई को नेटफ्लिक्स पर आएगी शाहिद कपूर की 'जर्सी'
20 मई को नेटफ्लिक्स पर आएगी शाहिद कपूर की 'जर्सी' मनोरंजन
दीपिका से शाहिद कपूर तक, म्यूजिक वीडियो से हुई इन कलाकारों के करियर की शुरुआत
दीपिका से शाहिद कपूर तक, म्यूजिक वीडियो से हुई इन कलाकारों के करियर की शुरुआत मनोरंजन
'जर्सी' के लिए शाहिद ने वसूली मोटी रकम, जानिए पूरी स्टारकास्ट की फीस
'जर्सी' के लिए शाहिद ने वसूली मोटी रकम, जानिए पूरी स्टारकास्ट की फीस मनोरंजन
और खबरें
जर्सी फिल्म
'जयेशभाई जोरदार' से 'धाकड़' तक, इस साल फ्लॉप हुईं बड़े कलाकारों की ये फिल्में
'जयेशभाई जोरदार' से 'धाकड़' तक, इस साल फ्लॉप हुईं बड़े कलाकारों की ये फिल्में मनोरंजन
ट्विटर पर क्यों ट्रेंड हुआ बायकॉट 'जर्सी'? शाहिद की इस हरकत से नाराज हैं लोग
ट्विटर पर क्यों ट्रेंड हुआ बायकॉट 'जर्सी'? शाहिद की इस हरकत से नाराज हैं लोग मनोरंजन
शाहिद कपूर की फिल्म 'जर्सी' HD प्रिंट में लीक, ऑनलाइन डाउनलोड कर रहे लोग
शाहिद कपूर की फिल्म 'जर्सी' HD प्रिंट में लीक, ऑनलाइन डाउनलोड कर रहे लोग मनोरंजन
बॉम्बे हाई कोर्ट ने शाहिद की फिल्म 'जर्सी' की रिलीज पर रोक लगाने से किया इनकार
बॉम्बे हाई कोर्ट ने शाहिद की फिल्म 'जर्सी' की रिलीज पर रोक लगाने से किया इनकार मनोरंजन
शाहिद की 'जर्सी' की रिलीज डेट फिर बदली, जानिए अब कब आएगी फिल्म
शाहिद की 'जर्सी' की रिलीज डेट फिर बदली, जानिए अब कब आएगी फिल्म मनोरंजन
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Entertainment Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स भाजपा समाचार
कोरोना वायरस #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स हिजाब विवाद यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स सिद्धू मूसेवाला राज्यसभा चुनाव
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022