
कोरोना वायरस: देश में बीते दिन 7,579 नए मामले, 236 की मौत
क्या है खबर?
भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण के 7,579 नए मामले सामने आए और 236 मरीजों की मौत हुई।
इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 3,45,26,480 हो गई है। इनमें से 4,66,147 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है।
सक्रिय मामलों की संख्या कम होकर 1,13,584 हो गई है।
सरकार का कहना है कि तीसरी लहर से बचने के लिए लोगों को दिसंबर तक विशेष सावधानी बरतनी होगी।
रिकवरी रेट और टेस्टिंग
बीते दिन ठीक हुए 12,000 से अधिक मरीज
कोरोना वायरस के संक्रमण को हराकर ठीक होने वालों की बात करें तो पिछले 24 घंटे में देशभर में 12,202 मरीज ठीक हुए। इसी के साथ महामारी को हराकर ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 3,39,46,749 हो गई है। देश की रिकवरी रेट 98.32 प्रतिशत है।
कोरोना टेस्ट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में देशभर में 9,64,980 टेस्ट किए गए हैं। अब तक देश में लगभग 63.35 करोड़ कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं।
राज्यों की स्थिति
ये हैं सर्वाधिक प्रभावित राज्य
सबसे अधिक प्रभावित राज्यों पर नजर डालें तो महाराष्ट्र में अब तक 66,30,531 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है और 1,40,747 लोगों की मौत हुई है।
दूसरे सर्वाधिक प्रभावित राज्य केरल में अब तक 50,92,873 लोगों को संक्रमित पाया गया है और 37,675 मौतें हुई हैं।
इसी तरह 29,93,777 मामलों और 38,177 मौतों के साथ कर्नाटक और 27,21,021 मामलों और 36,388 मौतों के साथ तमिलनाडु अगले दो सबसे अधिक प्रभावित राज्य हैं।
नए मामले और मौतें
कैसे हैं सर्वाधिक प्रभावित राज्यों के हालात?
नए मामलों की बात करें तो महाराष्ट्र में बीते दिन 656 लोगों को संक्रमित पाया गया, वहीं आठ मरीजों की मौत हुई।
इसी तरह केरल में 3,698 लोगों को संक्रमित पाया गया और 75 मरीजों की मौत दर्ज हुई। यहां बीते कई हफ्तों से सबसे ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं।
कर्नाटक में 178 मामले सामने आए और दो मौतें हुईं, वहीं तमिलनाडु में 750 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई और 13 मरीजों को अपनी जान गंवानी पड़ी।
डाटा
वैक्सीनेशन अभियान की क्या स्थिति?
देश में चल रहे दुनिया के सबसे बड़े वैक्सीनेशन अभियान की बात करें तो अब तक वैक्सीन की 1,17,63,73,499 खुराकें लगाई जा चुकी हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, बीते दिन 71,92,154 खुराकें लगाई गईं। धीरे-धीरे वैक्सीनेशन अभियान रफ्तार पकड़ रहा है।
वैश्विक स्थिति
दुनियाभर में 25.82 करोड़ लोग संक्रमित
जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक, दुनियाभर में अब तक लगभग 25.82 करोड़ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, वहीं 51.59 लाख लोगों की मौत हुई है।
सर्वाधिक प्रभावित अमेरिका में 4.79 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं और 7.72 लाख लोगों की मौत हुई है। अमेरिका के बाद भारत दूसरा सर्वाधिक प्रभावित देश है।
तीसरे सबसे अधिक प्रभावित देश ब्राजील में 2.20 करोड़ संक्रमितों में से 6.13 लाख मरीजों की मौत हुई है।