NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / लोकसभा अध्यक्ष पद के लिए NDA और INDIA गठबंधन दोनों ने उतारे उम्मीदवार, अब होगा चुनाव
    अगली खबर
    लोकसभा अध्यक्ष पद के लिए NDA और INDIA गठबंधन दोनों ने उतारे उम्मीदवार, अब होगा चुनाव

    लोकसभा अध्यक्ष पद के लिए NDA और INDIA गठबंधन दोनों ने उतारे उम्मीदवार, अब होगा चुनाव

    लेखन भारत शर्मा
    Jun 25, 2024
    12:22 pm

    क्या है खबर?

    18वीं लोकसभा के पहले सत्र की शुरुआत हो चुकी है। पहले दिन प्रोटेम स्पीकर भर्तृहरि महताब ने दिनभर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कुल 266 सांसदों को शपथ दिलाई।

    इसके बाद मंगलवार को शेष 270 सांसदों के शपथ लेने की प्रक्रिया शुरू हुई।

    इस बीच NDA ने लोकसभा अध्यक्ष पद के लिए ओम बिड़ला को अपना उम्मीदवार बनाया। उस दौरान INDIA गठबंधन ने भी केरल से 8 बार के सांसद के सुरेश को अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया।

    मशक्कत

    अध्यक्ष पद के लिए होगी बड़ी मशक्कत

    लोकसभा अध्यक्ष पद के लिए इस बार शुरू से ही कड़ी मशक्कत देखने को मिली।

    NDA ने विपक्ष को उपाध्यक्ष पद देने का आश्वसन दिए बिना अपने उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया। इसके बाद बिड़ला ने नामांकन दाखिल कर दिया।

    कुछ देर बाद INDIA गठबंधन ने भी अध्यक्ष पद के लिए सांसद सुरेश के नाम का ऐलान कर दिया। उन्होंने भी अपना नामांकन दाखिल कर दिया है।

    अब चुनाव के जरिए अध्यक्ष पद का फैसला होगा।

    नामांकन

    दोपहर 12 बजे पूरी हुई नामांकन प्रक्रिया

    लोकसभा अध्यक्ष पद के लिए दोपहर 12 बजे तक नामांकन प्रक्रिया चली। ऐसे में बुधवार यानी 26 जून को अध्यक्ष पद का चुनाव किया जाएगा।

    NDA ने अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों पदों पर ही अपने उम्मीदवार रखने की मंशा से अपने उम्मीदवार का ऐलान कर दिया था। ऐसे में INDIA गठबंधन ने चुनाव के जरिए ही इसका फैसला करने के लिए अपना उम्मीदवार उतार दिया।

    हालांकि, संख्या बल के आधार पर NDA का पलड़ा काफी भारी नजर आ रहा है।

    इतिहास

    1976 के बाद पहली बार होगा अध्यक्ष पद के लिए चुनाव

    NDA के साथ INDIA गठबंधन के भी अध्यक्ष पद के लिए अपना उम्मीदवार उतारने के साथ अब 1976 के बाद पहली बार इस पद के लिए चुनाव प्रक्रिया अपनाई जाएगी।

    इससे पहले पारंपरिक रूप से आपसी सहमति से ही अध्यक्ष का चुनाव होता रहा है।

    अब तक के इतिहास में अध्यक्ष पक्ष सत्ताधारी पार्टी का रहा है और उपाध्यक्ष का पद विपक्ष को दिया जाता रहा है। हालांकि, पिछली सरकार में उपाध्यक्ष पद खाली रहा था।

    प्रकिया

    कैसे होगा लोकसभा स्पीकर का चुनाव?

    प्रोटेम स्पीकर की देखरेख में ही लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव होता है। सरकार और विपक्ष मिलकर स्पीकर के लिए उम्मीदवार का नाम घोषित करते हैं।

    उसके बाद प्रधानमंत्री या संसदीय कार्य मंत्री उम्मीदवार के नाम का प्रस्ताव करते हैं।

    अगर एक से ज्यादा उम्मीदवार होते हैं तो फिर बारी-बारी से प्रस्ताव रखा जाता है और जरूरत पड़ने पर वोटिंग भी कराई जाती है।

    आखिरी में जिसके नाम का प्रस्ताव मंजूर होता है उसे स्पीकर चुन लिया जाता है।

    जोश

    INDIA गठबंधन ने किया शक्ति प्रदर्शन

    पहले दिन INDIA गठबंधन के सांसदों ने संसद परिसर में जमा होकर अपना शक्ति प्रदर्शन किया।

    सभी सांसदों ने हाथों में संविधान की प्रतियां थाम रखी थीं और 'लोकतंत्र बचाओ' के नारे लगा रहे थे।

    कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सुदीप बंद्योपाध्याय समेत विपक्षी सांसदों ने संविधान की प्रतियां हाथ में लेकर संविधान अमर रहे, हम संविधान बचाएंगे और हमारे लोकतंत्र को बचाओ जैसे नारे लगाकर जोश दिखाया।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    लोकसभा
    राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA)
    INDIA
    संसद

    ताज़ा खबरें

    माइक्रोसॉफ्ट विंडोज के नए कमांड लाइन टेक्स्ट एडिटर 'एडिट' की क्या है खासियत? माइक्रोसॉफ्ट विंडोज़
    मोबाइल प्लान का डाटा बचाना चाहते हैं? अमेजन ऐप में करें ये बदलाव अमेजन
    ब्रेक लगाते समय क्यों हिलती है गाड़ी? जानिए कारण और समाधान  कार
    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप

    लोकसभा

    #NewsBytesExplainer: क्या है दूरसंचार विधेयक, जिसके तहत दूरसंचार सेवाओं को अपने नियंत्रण में ले सकेगी सरकार? केंद्र सरकार
    संसद से 49 और विपक्षी सांसद निलंबित, कुल 141 हुई संख्या संसद
    लोकसभा: निलंबित विपक्षी सांसदों के प्रश्न भी सूची से हटाए गए संसद
    शीतकालीन सत्र से रिकॉर्ड निलंबन के बाद अब संसद में कितने विपक्षी सांसद बचे हैं?  संसद

    राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA)

    लोकसभा चुनाव परिणाम 2024: महाराष्ट्र में NDA को पछाड़ता दिख रहा INDIA, 25 सीटों पर आगे  INDIA
    लोकसभा चुनाव परिणाम 2024: सरकार बनाने के लिए JDU और TDP से बात करेगी कांग्रेस- रिपोर्ट्स कांग्रेस समाचार
    लोकसभा चुनाव परिणाम 2024: आज शाम जुटेंगे INDIA के नेता, भाजपा ने कल बुलाई NDA की बैठक अमित शाह
    लोकसभा चुनाव परिणाम 2024: NDA को बहुमत लेकिन भाजपा पिछड़ी, दिल्ली से लखनऊ तक बैठकें जारी लोकसभा चुनाव

    INDIA

    INDIA गठबंधन को फिर लगा झटका, जम्मू-कश्मीर में अकेले चुनाव लड़ेगी फारूक अब्दुल्ला की पार्टी फारूक अब्दुल्ला
    INDIA गठबंधन में शामिल होंगे कमल हासन, 2 दिन में करेंगे आधिकारिक घोषणा कमल हासन
    उत्तर प्रदेश: कांग्रेस और समाजवादी पार्टी में नहीं बन रही बात, गठबंधन टूटने की कगार पर कांग्रेस समाचार
    क्या INDIA गठबंधन में शामिल हुई कमल हासन की पार्टी? जानें क्या बोले  कमल हासन

    संसद

    लोकसभा से निलंबित सांसद दैनिक भत्ते समेत किन-किन अधिकारों से रहेंगे वंचित? लोकसभा
    प्रधानमंत्री मोदी ने उपराष्ट्रपति की नकल उतारे जाने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया, राष्ट्रपति ने जताई निराशा जगदीप धनखड़
    उपराष्ट्रपति नकल विवाद: जगदीप धनखड़ के सम्मान में संसद में खड़े रहे NDA सांसद जगदीप धनखड़
    संसद से 2 और विपक्षी सांसद निलंबित, कुल संख्या 143 पहुंची संसद शीतकालीन सत्र
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025