Page Loader
क्या ममता बनर्जी बनेंगी INDIA गठबंधन की अध्यक्ष? मिला समाजवादी पार्टी का साथ
क्या ममता बनर्जी बनेंगी INDIA की अध्यक्ष? (तस्वीर: एक्स/@MamataOfficial)

क्या ममता बनर्जी बनेंगी INDIA गठबंधन की अध्यक्ष? मिला समाजवादी पार्टी का साथ

लेखन Manoj Panchal
Dec 07, 2024
05:39 pm

क्या है खबर?

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि अगर उन्हें भारतीय राष्ट्रीय विकासशील समावेशी गठबंधन (INDIA) का नेतृत्व करने के लिए कहा जाता है तो वह ऐसा करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने गठबंधन के मौजूदा कामकाज पर निराशा व्यक्त की है। उन्होंने कहा, "मैंने INDIA ब्लॉक का गठन किया था, अब इसका प्रबंधन करने की जिम्मेदारी मोर्चे का नेतृत्व करने वालों पर है....अगर मौका मिला तो मैं इसका सुचारू संचालन सुनिश्चित करूंगी।"

समर्थन 

ममता को मिला समाजवादी पार्टी का समर्थन 

ममता के इस बयान पर समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रवक्ता उदयवीर सिंह ने कहा कि हरियाणा और महाराष्ट्र में मिली हार के बाद ममता का नेतृत्व गठबंधन को मजबूती देगा। उन्होंने कहा, "अगर ममता बनर्जी ने कोई इच्छा जताई है, तो INDIA गठबंधन के नेताओं को इस पर विचार करना चाहिए और उन्हें समर्थन देना चाहिए।" उन्होंने इन हार के लिए कांग्रेस की भी आलोचना की और कहा, "जहां भी सरकारें नहीं बन पाईं... वहां कांग्रेस मुख्य पार्टी थी।"

विरोध 

कांग्रेस ने कही ये बात

सपा ने तो ममता का साथ दिया है, लेकिन कांग्रेस ने उनका विरोध किया। कांग्रेस सांसद वर्षा गायकवाड़ ने कहा, "ममता बनर्जी ऐसा सोचती हैं, लेकिन हम ऐसा नहीं सोचते। उनकी पार्टी उनके कहे अनुसार चलती है, हम कांग्रेस के कहे अनुसार काम करते हैं।" संसद के शीतकालीन सत्र में भी INDIA में दरार स्पष्ट रूप से दिखी थी। गौतम अडानी रिश्वत मामले पर कांग्रेस द्वारा आयोजित विरोध प्रदर्शन से तृणमूल कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने दूरी बनाए रखी थी।