Page Loader
लोकसभा चुनाव परिणाम 2024: कांग्रेस का शुरूआती रूझानों में शतक, 10 साल में सबसे ज्यादा सीट
कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव में 100 सीटों पर बढ़त बनाई

लोकसभा चुनाव परिणाम 2024: कांग्रेस का शुरूआती रूझानों में शतक, 10 साल में सबसे ज्यादा सीट

लेखन गजेंद्र
Jun 04, 2024
10:47 am

क्या है खबर?

लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम के शुरूआती रूझान आना शुरू हो गए हैं। रूझान में भाजपा नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) और INDIA गठबंधन के बीच कड़ा मुकाबला चल रहा है। इस बीच कांग्रेस 100 लोकसभा सीटों पर बढ़त बनाते दिख रही है। 2014 के चुनाव में कांग्रेस सिर्फ 44 और 2019 के चुनाव में कांग्रेस ने 52 सीट जीती थी। कांग्रेस नेतृत्व वाला INDIA गठबंधन फिलहाल 227 सीटों पर आगे है। NDA 292 सीटों पर बढ़त बनाए है।

चुनाव परिणाम

2014 और 2019 में बुरी तरह परास्त हुई थी कांग्रेस

2009 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस नेतृत्व वाली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (UPA) में कांग्रेस ने अकेले 206 सीटें जीतीं थी। उस समय भाजपा 116 सीटों पर सिमट गई थी। 2014 में मोदी की लहर में कांग्रेस बुरी तरह परास्त हुई थी। कांग्रेस को 2009 के मुकाबले 162 सीटों का नुकसान हुआ और मतदान प्रतिशत 9.3 प्रतिशत पर आ गया। 2019 के लोकसभा चुनाव में 52 सीट जीतने वाली कांग्रेस उत्तर प्रदेश में सिर्फ 1 सीट जीत पाई थी।

चुनाव

रायबरेली और अमेठी में बढ़त बनाए हुए है कांग्रेस

उत्तर प्रदेश के रायबरेली और अमेठी लोकसभा सीट पर कांग्रेस बढ़त बनाए हुए है। 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस रायबरेली सीट के अलावा सभी सीट हार गई थी। राहुल गांधी अपनी अमेठी सीट भी नहीं बचा पाए थे। इस बार रायबरेली में राहुल गांधी भाजपा के उम्मीदवार दिनेश प्रताप से आगे चल रहे हैं। इसके अलावा भाजपा उम्मीदवार और मौजूदा सांसद स्मृति ईरानी कांग्रेस के केएल शर्मा से 20,000 वोट से पीछे हैं।