NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / दिल्ली विधानसभा चुनाव: AAP को INDIA गठबंधन की 2 पार्टियों का मिला समर्थन, कांग्रेस अलग-थलग पड़ी
    अगली खबर
    दिल्ली विधानसभा चुनाव: AAP को INDIA गठबंधन की 2 पार्टियों का मिला समर्थन, कांग्रेस अलग-थलग पड़ी
    दिल्ली विधानसभा चुनावों में AAP को SP और TMC का समर्थन मिला है

    दिल्ली विधानसभा चुनाव: AAP को INDIA गठबंधन की 2 पार्टियों का मिला समर्थन, कांग्रेस अलग-थलग पड़ी

    लेखन आबिद खान
    Jan 08, 2025
    06:49 pm

    क्या है खबर?

    दिल्ली में विधानसभा चुनावों से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) को विपक्षी गठबंधन INDIA की 2 अहम पार्टियों का समर्थन मिला है। इससे अरविंद केजरीवाल जहां खुश हो गए हैं, वहीं कांग्रेस की चिंताएं बढ़ गई हैं।

    तृणमूल कांग्रेस (TMC) और समाजवादी पार्टी (SP) ने दिल्ली चुनावों में AAP को समर्थन देने का ऐलान किया है।

    इसके बाद विपक्षी गठबंधन INDIA में बिखराव की अटकलों को और बल मिल गया है।

    अखिलेश

    अखिलेश बोले- जो भाजपा को हराए, हम उसके साथ

    SP प्रमुख अखिलेश यादव ने कुछ दिन पहले कहा, "जो भाजपा को हराएगा, SP उसका साथ देगी। दिल्ली मे कांग्रेस के पास मजबूत संगठन नहीं है, ऐसे में हमारी पार्टी AAP को समर्थन देगी। मैं AAP के साथ मंच साझा करूंगा। दिल्ली में भाजपा को AAP ही हरा पाएगी।"

    इसके बाद केजरीवाल ने लिखा, 'बहुत बहुत शुक्रिया अखिलेश जी। आपका हमेशा हमें समर्थन और साथ मिलता रहा है। इसके लिए मैं और दिल्ली की जनता आपकी आभारी है।'

    TMC 

    TMC ने AAP के समर्थन पर क्या कहा?

    TMC नेता कुणाल घोष ने कहा, "हमें उम्मीद है कि दिल्ली में फिर से AAP की सरकार आएगी। दिल्ली में भाजपा का पूरी तरह से सफाया हो जाएगा।"

    इसके बाद केजरीवाल ने लिखा, 'TMC ने दिल्ली चुनाव में AAP को समर्थन देने की घोषणा की है। मैं व्यक्तिगत रूप से ममता दीदी का आभारी हूं। धन्यवाद दीदी। आपने हमेशा हमारे अच्छे और बुरे समय में हमारा साथ दिया है और आशीर्वाद दिया है।'

    कांग्रेस 

    अकेले मैदान में है कांग्रेस

    दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस बिना किसी गठबंधन के अकेले ही चुनाव में है। लोकसभा चुनाव के दौरान उसने INDIA गठबंधन के बैनर तले चुनाव लड़ा था।

    पहले अटकलें थीं कि विधानसभा चुनावों में भी AAP-कांग्रेस का गठबंधन हो सकता है, लेकिन केजरीवाल ने ऐसी संभावनाओं को नकार दिया था।

    अब AAP को SP और TMC का साथ मिलने के बाद कांग्रेस के लिए चुनौतियां और भी बढ़ गई हैं।

    चुनौतियां 

    गठबंधन में भी कांग्रेस को मिल रही चुनौतियां

    हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद INDIA गठबंधन में भी कांग्रेस के नेतृत्व को चुनौती मिल रही है।

    अटकलें हैं कि कांग्रेस पर गठबंधन का नेतृत्व ममता को सौंपने का दबाव है। ममता खुद ऐसा करने की इच्छा भी व्यक्त कर चुकी है, जिसका शरद पवार और लालू प्रसाद यादव ने समर्थन भी किया है।

    ऐसे में सहयोगी पार्टियों का AAP को समर्थन करना INDIA गठबंधन के भीतर कांग्रेस के लिए नई चुनौती है।

    चुनाव

    दिल्ली में कब होना है चुनाव?

    दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में 5 फरवरी को मतदान होगा और 8 फरवरी को मतगणना की जाएगी।

    यहां AAP, भाजपा और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है।

    चुनाव आयोग के मुताबिक, दिल्ली में कुल 1.55 करोड़ मतदाता है, जिनमें 8.49 लाख पुरुष, जबकि 71.74 लाख महिलाएं हैं।

    पिछले 2 चुनावों में यहां AAP ने बड़ी जीत दर्ज की है। 2020 में कांग्रेस का एक भी विधायक नहीं जीता था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दिल्ली
    दिल्ली विधानसभा चुनाव
    कांग्रेस समाचार
    आम आदमी पार्टी समाचार

    ताज़ा खबरें

    ध्रुव जुरेल ने इंग्लैंड लायंस के खिलाफ खेली 94 रन की पारी, जानिए उनके आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम
    करुण नायर ने इंग्लैंड लायंस के खिलाफ लगाया दोहरा शतक, जानिए उनके आंकड़े  करुण नायर
    पूर्वोत्तर राज्यों में बाढ़ से भारी तबाही; 19 की मौत, 12,000 से ज्यादा लोग प्रभावित असम
    खाने का तेल जल्द होगा सस्ता, जानिए क्या है इसके पीछे कारण  केंद्र सरकार

    दिल्ली

    दिल्ली के बाद बिगड़ी मुंबई की हवा, GRAP के चौथे चरण की पाबंदियां लागू मुंबई
    पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानों में सता रहा कोहरा, बारिश का भी अलर्ट जारी  बारिश
    2024 में सुधरी दिल्ली की हवा, 209 दिन गुणवत्ता रही बेहतर वायु प्रदूषण
    अरविंद केजरीवाल ने मोहन भागवत को लिखा पत्र, भाजपा को लेकर पूछे ये सवाल  मोहन भागवत

    दिल्ली विधानसभा चुनाव

    दिल्ली चुनाव: कांग्रेस के नेता बोले- अगर केजरीवाल जीते तो होगी विकास की जीत दिल्ली
    वोटिंग प्रतिशत न जारी करने पर केजरीवाल का चुनाव आयोग पर निशाना, कहा- बेहद चौंकाने वाला अरविंद केजरीवाल
    दिल्ली विधानसभा चुनाव: अहम सीटों का क्या है हाल? जानिए कौन आगे, कौन पीछे आम आदमी पार्टी समाचार
    दिल्ली चुनाव: दिग्गज चेहरों और बड़ी सीटों का क्या रहा हाल? जानें कौन जीता, कौन हारा आम आदमी पार्टी समाचार

    कांग्रेस समाचार

    संसद धक्का-मुक्की मामला: राहुल गांधी बोले- भाजपा सांसदों ने रोका, शिवराज ने किया पलटवार राहुल गांधी
    संसद में धक्का-मुक्की मामला: राहुल गांधी पर FIR में क्या-क्या लगे हैं आरोप? संसद शीतकालीन सत्र
    #NewsBytesExplainer: 'एक देश एक चुनाव' पर बनी JPC में कौन-कौन, अब आगे क्या होगा?  एक देश एक चुनाव
    सरकार ने चुनाव नियम बदले, अब इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड नहीं मांग सकेंगे आम लोग; कांग्रेस ने घेरा  चुनाव आयोग

    आम आदमी पार्टी समाचार

    आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता कैलाश गहलोत भाजपा में शामिल हुए, कल दिया था इस्तीफा भाजपा समाचार
    दिल्ली विधानसभा चुनाव: AAP ने जारी की उम्मीदवारों की पहली सूची, 11 नामों का किया ऐलान दिल्ली
    अरविंद केजरीवाल ने शुरू किया 'रेवड़ी पर चर्चा' अभियान, विधानसभा चुनावों के लिए जारी की 'रेवड़ियां'  दिल्ली
    पंजाब विधानसभा उपचुनाव परिणाम 2024: AAP ने 3 सीटें जीतीं, कांग्रेस केवल एक पर विजयी पंजाब
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025