NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / रांची में INDIA की 'उलगुलान महारैली', सुनीता केजरीवाल बोलीं- वे अरविंद को मारना चाहते हैं
    अगली खबर
    रांची में INDIA की 'उलगुलान महारैली', सुनीता केजरीवाल बोलीं- वे अरविंद को मारना चाहते हैं
    सुनीता केजरीवाल ने आरोप लगाया कि भाजपा अरविंद केजरीवाल को मारने की साजिश रच रही है

    रांची में INDIA की 'उलगुलान महारैली', सुनीता केजरीवाल बोलीं- वे अरविंद को मारना चाहते हैं

    लेखन आबिद खान
    Apr 21, 2024
    05:12 pm

    क्या है खबर?

    लोकसभा चुनाव के बीच झारखंड की राजधानी रांची में विपक्षी गठबंधन INDIA ने शक्ति प्रदर्शन किया है। यहां झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) द्वारा बुलाई गई उलगुलान रैली में 14 विपक्षी पार्टियों के दर्जनों बड़े नेताओं ने हिस्सा लिया। हालांकि, बीमारी के चलते राहुल गांधी ने ऐन वक्त पर रैली में शामिल नहीं हो सके।

    इस दौरान अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर दिल्ली के मुख्यमंत्री को मारने की साजिश रचने का आरोप लगाया।

    बयान

    सुनीता केजरीवाल बोलीं- सरकार अरविंद को मारना चाहती है 

    सुनीता ने कहा, "दिल्ली के मुख्यमंत्री को ये मारना चाहते हैं। वे पिछले 12 सालों से प्रतिदिन 50 यूनिट इंसुलिन ले रहे हैं, लेकिन जेल में इंसुलिन नहीं दी जा रही है। उन पर नजर रखने के लिए कैमरा लगाया गया है। उन्हें गुंडागर्दी से, छल-कपट से जेल में डाल दिया गया है। यह कैसी जांच है कि बिना कोई दोष साबित हुए जेल में डाल दो। यह तानाशाही है। भगवान करें ऐसी तानाशाही किसी को देखने को नहीं मिले।

    गारंटी

    सुनीता ने बताई केजरीवाल की 6 गारंटी

    सुनीता ने कहा, "केजरीवाल ने आप सभी के लिए 6 गारंटी दी है। पहली- पूरे देश में 24 घंटे बिजली मिलेगी। दूसरी- हर गरीब को मुफ्त में बिजली मिलेगी। तीसरी- हर गांव में हर मोहल्ले में सरकारी स्कूल बनेंगे जहां अच्छी और मुफ्त शिक्षा मिलेगी। चौथी- हर गांव और मोहल्ले में मोहल्ला क्लीनिक बनेंगे, जहां मुफ्त इलाज होगा। पांचवीं- किसानों को स्वामीनाथन आयोग के मुताबिक फसलों की वाजिब दाम मिलेंगे। छठी- दिल्ली को पूर्ण राज्य बनाएंगे।"

    तेजस्वी

    तेजस्वी यादव ने कहा- प्रधानमंत्री डरे हुए

    तेजस्वी यादव ने कहा, भाजपा का मतलब है बड़का झूठा पार्टी। प्रधानमंत्री कैसी बातें कर रहे हैं, वे INDIA गठबंधन से डरे हुए हैं। 400 पार का नारा लगा रहे हैं, लेकिन पहले चरण में ही 400 वाला फिल्म को देश की जनता ने सुपर फ्लॉप बना दिया है। भाजपा को बचाओ और देश का संविधान बचाओ। देश में चल रही तानाशाही को उखाड़कर फेंकने का काम करेंगे। जनता मालिक हैं और आपको न्याय करना है।"

    झड़प

    रैली में भिड़े RJD और कांग्रेस कार्यकर्ता

    रैली में RJD और कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़ गए और जमकर हाथापाई की। भिड़ंत के वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिनमें देखा जा सकता है कि कार्यकर्ता एक-दूसरे पर कुर्सियां फेंक रहे हैं। वीडियो में एक शख्स के सिर से खून बहता भी नजर आ रहा है।

    बताया जा रहा है कि चतरा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी केएन त्रिपाठी का RJD उम्मीदवार विरोध कर रहे हैं, इसलिए ये झड़प हुई है।

    नेता

    कौन-कौन हुआ शामिल? 

    रैली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के लालू प्रसाद यादव, तेजस्वी यादव, समाजवादी पार्टी (SP) के अखिलेश यादव, नेशनल कॉन्फ्रेंस के फारूख अबदुल्ला, सुनीता केजरीवाल, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन, झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, आम आदमी पार्टी (AAP) के संजय सिंह, तृणमूल कांग्रेस (TMC) के डेरेक ओ'ब्रायन और शिवसेना (UBT) से प्रियंका चतुर्वेदी शामिल हुए।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भाजपा समाचार
    INDIA
    अरविंद केजरीवाल
    झारखंड

    ताज़ा खबरें

    जीमेल में अब स्मार्ट रिप्लाई होंगे और भी बेहतर, गूगल ने जोड़ा नया AI फीचर जीमेल
    I/O 2025: गूगल ने जेमिनी में जोड़ा AI असिस्टेंट, अब लाइव पहचान कर सुधारेगा गलतियां गूगल
    IPL 2025: वैभव सूर्यवंशी ने लगाया अर्धशतक, बने हमारे 'प्लेयर ऑफ द डे' वैभव सूर्यवंशी
    IPL 2025: RR ने CSK को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025

    भाजपा समाचार

    बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेता सुशील मोदी को हुआ कैंसर, 6 महीने से पीड़ित सुशील कुमार मोदी
    भाजपा ने दिल्ली की कैबिनेट मंत्री आतिशी को मानहानि का नोटिस भेजा, जानें कारण आतिशी
    भाजपा में शामिल होने के बाद 92 प्रतिशत 'दागी' नेताओं को एजेंसियों से राहत मिली- रिपोर्ट प्रवर्तन निदेशालय (ED)
    केंद्र सरकार के 62 प्रतिशत नए सैनिक स्कूलों का समझौता भाजपा-RSS नेताओं को मिला- रिपोर्ट केंद्र सरकार

    INDIA

    'INDIA' में सीट बंटवारे पर कांग्रेस पार्टियों से करेगी चर्चा, अगले हफ्ते हो सकती है बैठक कांग्रेस समाचार
    EVM से जुड़े सवालों पर बोला चुनाव आयोग- बाहरी एजेंसी तक पहुंच नहीं, प्रक्रिया मजबूत इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM)
    #NewsBytesExplainer: लोकसभा चुनाव के नजरिए से अभी NDA और INDIA की क्या स्थिति? भाजपा समाचार
    EVM पर सवाल रखने के लिए INDIA के नेताओं ने चुनाव आयोग से फिर मांगा समय चुनाव आयोग

    अरविंद केजरीवाल

    #NewsBytesExplainer: क्या जेल से सरकार चला सकते हैं अरविंद केजरीवाल, क्या कहता है कानून? शराब नीति
    अरविंद केजरीवाल 28 मार्च तक रिमांड पर भेजे गए, ED ने बताया शराब घोटाले का सरगना प्रवर्तन निदेशालय (ED)
    केजरीवाल की गिरफ्तारी पर जर्मन विदेश मंत्रालय की टिप्पणी का भारत ने जताया कड़ा विरोध जर्मनी
    ED की हिरासत से केजरीवाल ने जारी किया पहला आदेश, AAP करेगी भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन आम आदमी पार्टी समाचार

    झारखंड

    खनन घोटाला: ED ने हेमंत सोरेन के करीबियों पर कसा शिंकजा, झारखंड और राजस्थान में छापेमारी हेमंत सोरेन
    पेट्रोल-डीजल की कीमतें: देशभर में 4 जनवरी को क्या है ताजा भाव? जानिए कितने बदले दाम पेट्रोल-डीजल की कीमतें
    पेट्रोल-डीजल की कीमतें: 8 जनवरी के लिए ताजा भाव जारी, कहां-कितने बदले? पेट्रोल-डीजल की कीमतें
    पेट्रोल-डीजल की कीमतें: 10 जनवरी के लिए जारी हुए नए दाम, जानिए कितने बदले पेट्रोल-डीजल की कीमतें
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025