NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / लोकसभा चुनाव परिणाम 2024: महाराष्ट्र में NDA को पछाड़ता दिख रहा INDIA, 25 सीटों पर आगे 
    अगली खबर
    लोकसभा चुनाव परिणाम 2024: महाराष्ट्र में NDA को पछाड़ता दिख रहा INDIA, 25 सीटों पर आगे 
    महाराष्ट्र में INDIA-NDA में कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है

    लोकसभा चुनाव परिणाम 2024: महाराष्ट्र में NDA को पछाड़ता दिख रहा INDIA, 25 सीटों पर आगे 

    लेखन आबिद खान
    Jun 04, 2024
    11:29 am

    क्या है खबर?

    लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम आना जारी हैं। महाराष्ट्र में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) और विपक्षी गठबंधन INDIA में कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है।

    कुल 48 लोकसभा सीटों में से NDA 21 सीटों पर आगे है, जबकि INDIA 25 सीटों पर आगे है।

    राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) और शिवसेना में बंटवारे के बाद राज्य में ये पहला चुनाव है। इसे असली और नकली शिवसेना और NCP पर मुहर के तौर पर देखा जा रहा है।

    सीटें

    राज्य में कौन-कितनी सीटों पर आगे?

    खबर लिखे जाने तक महाराष्ट्र में NDA 21 और INDIA 25 सीटों पर आगे है। 2 निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी बढ़त बना रखी है।

    NDA में भाजपा 15 और शिवसेना शिंदे गुट 6 सीटों पर आगे है। INDIA में कांग्रेस 7, शिवसेना (उद्धव गुट) 10 और NCP (शरद पवार गुट) 8 सीटों पर आगे है।

    अगर यही अनुमान आंकड़ों में बदलते हैं तो इसे NDA के लिए बड़ा झटका माना जाएगा।

    बड़े चेहरे

    बड़े चेहरों का क्या हाल?

    नागपुर से तीसरी बार चुनाव लड़ रहे नितिन गडकरी कांग्रेस उम्मीदवार विकास ठाकरे से आगे हैं। मुंबई उत्तर लोकसभा सीट से पीयूष गोयल कांग्रेस प्रत्याशी भूषण पाटिल से आगे चल रहे हैं।

    बारामती में शरद पवारशरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले अपनी भाभी और उपमुख्यमंत्री अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार से आगे चल रही हैं।

    मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बेटे श्रीकांत शिंदे कल्याण लोकसभा सीट पर बढ़त बनाए हुए हैं।

    सीट

    किस सीट पर कौन आगे?

    पालघर से भाजपा के हेमंत सावरा, सोलापुर से कांग्रेस की प्रणीति शिंदे, धुले से कांग्रेस की शोभा बछाव, औरंगाबाद से AIMIM के इम्तियाज जलील, नांदेड़ से भाजपा के प्रताप पाटिल, चंद्रपुर से कांग्रेस की प्रतिभा धानोरकर, भंडारा गोंदिया से भाजपा के सुनील मेंढे, मावल से शिंदे की शिवसेना के श्रीरांग बारने, पुणे से भाजपा के मुरलीधर, थाणे से शिंदे गुट के नरेश म्हस्के, रामटेक से शिंदे गुट के राजू पार्वे आगे चल रहे हैं।

    नतीजे

    पिछले लोकसभा चुनावों के क्या थे नतीजे?

    2019 में भाजपा ने महाराष्ट्र में 23 सीटें जीतीं और उसकी तत्कालीन सहयोगी शिवसेना (अविभाजित) को 18 सीटें मिली थीं। अविभाजित NCP को 4 सीटों पर जीत मिली थी। कांग्रेस सिर्फ एक सीट जीत सकी थी।

    उत्तर प्रदेश के बाद लोकसभा सीटों की संख्या के लिहाज से महाराष्ट्र दूसरा सबसे बड़ा राज्य है। यहां से नितिन गडकरी, नारायण राणे, पीयूष गोयल, भारती पवार, रावसाहेब दानवे, कपिल पाटिल जैसे केंद्रीय मंत्री मैदान में हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    INDIA
    राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA)
    कांग्रेस समाचार
    शिवसेना समाचार

    ताज़ा खबरें

    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार
    सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद स्थगित की गई NEET-PG 2025 की परीक्षा NEET

    INDIA

    #NewsBytesExplainer: राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' से विपक्ष को कितनी मजबूती मिलेगी? राहुल गांधी
    नीतीश कुमार INDIA गठबंधन से तोड़ सकते हैं नाता, भाजपा के साथ जाने के संकेत- रिपोर्ट नीतीश कुमार
    #NewsBytesExplainer: विपक्षी गठबंधन INDIA बनने से पहले ही बिखरा? जानें किस राज्य में क्या स्थिति लोकसभा चुनाव
    #NewsBytesExplainer: नीतीश कुमार का INDIA गठबंधन से क्यों हुआ मोहभंग? नीतीश कुमार

    राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA)

    मणिपुर में बीरेन सिंह सरकार को झटका, NDA में सहयोगी KPA ने वापस लिया समर्थन मणिपुर हिंसा
    अटल बिहारी वाजपेयी के पुण्यतिथि कार्यक्रम में शामिल हुए NDA के सहयोगी, क्या हैं इसके मायने भाजपा समाचार
    #NewsBytesExplainer: NDA और INDIA के बीच कितना करीबी मुकाबला है और कांग्रेस क्यों अहम? लोकसभा चुनाव
    भाजपा के गठबंधन NDA में शामिल हुई JDS, बदलेंगे कर्नाटक के राजनीतिक समीकरण जनता दल (सेक्युलर)

    कांग्रेस समाचार

    दिल्ली: कांग्रेस के 2 पूर्व विधायकों ने इस्तीफा दिया, AAP से गठबंधन को बताया कारण दिल्ली
    कर्नाटक: कांग्रेस विधायक ने मतदाताओं को धमकाया, बोले- वोट दो, नहीं तो बिजली काट देंगे कर्नाटक
    अमेठी-रायबरेली पर कांग्रेस बोली- कोई डरकर नहीं भाग रहा, 24 घंटे में लेंगे उम्मीदवारों पर फैसला  लोकसभा चुनाव
    पश्चिम बंगाल: कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी बोले- TMC से अच्छा भाजपा को वोट दे दो पश्चिम बंगाल

    शिवसेना समाचार

    शिवसेना ने किया साफ, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का इस्तीफा देने का कोई इरादा नहीं महाराष्ट्र
    महाराष्ट्र: उद्धव गुट का बड़ा दावा, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को इस्तीफा देने के लिए कहा गया  महाराष्ट्र
    महाराष्ट्र: एकनाथ शिंदे गुट के नेता पर बैट और हॉकी से हमला, उद्धव गुट पर आरोप महाराष्ट्र
    महाराष्ट्र: CEO का बंदूक के बल पर अपहरण, शिंदे गुट के विधायक के बेटे पर आरोप महाराष्ट्र
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025