NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आज INDIA गठबंधन की महारैली, ये नेता होंगे शामिल
    अगली खबर
    केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आज INDIA गठबंधन की महारैली, ये नेता होंगे शामिल
    रामलीला मैदान में आज INDIA गठबंधन की बड़ी रैली हो रही है (तस्वीर- एक्स/@AAPRajasthan)

    केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आज INDIA गठबंधन की महारैली, ये नेता होंगे शामिल

    लेखन आबिद खान
    Mar 31, 2024
    10:29 am

    क्या है खबर?

    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आज INDIA गठबंधन और आम आदमी पार्टी (AAP) ने रामलीला मैदान में महारैली बुलाई है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, तेजस्वी यादव और शरद पवार समेत कई बड़े नेता इस 'लोकतंत्र बचाओ रैली' में शामिल होने जा रहे हैं।

    केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल भी रैली में हिस्सा लेंगी। चुनावों से पहले इस रैली को विपक्षी गठबंधन के शक्ति प्रदर्शन के तौर पर देखा जा रहा है।

    नेता

    कौन-कौन होगा शामिल?

    रैली में शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के प्रमुख उद्धव ठाकरे, समाजवादी पार्टी (SP) के अध्यक्ष अखिलेश यादव, सोनिया गांधी, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन भी शामिल होंगी।

    फारुख अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती भी शामिल हो सकते हैं। सुनीता केजरीवाल का संदेश पढ़ेगी, जो उन्होंने जेल से जारी किया है। दावा किया जा रहा है कि केवल पंजाब से ही हजारों लोग रैली में शामिल होंगे।

    बयान

    जयराम रमेश बोले- ये किसी एक पार्टी की रैली नहीं

    कांग्रेस के महासचिव जयराम रमेश ने कहा, "पार्टी प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे और पूर्व पार्टी प्रमुख राहुल गांधी अन्य वरिष्ठ नेताओं के अलावा रैली को संबोधित करेंगे। ये कोई विशेष व्यक्ति की रैली नहीं है, इसीलिए इसे लोकतंत्र बचाओ रैली कहा जा रहा है। ये किसी एक पार्टी की रैली नहीं है, इसमें 27-28 पार्टियां शामिल होंगी। INDIA के सभी घटक दल हिस्सा लेंगे। देश के संविधान और लोकतंत्र को बचाने का यह आखिरी मौका है।"

    सुरक्षा

    सुरक्षा के कड़े इंतजाम

    दिल्ली पुलिस ने महारैली को देखते हुए रामलीला मैदान के हर द्वार पर जांच की व्यवस्था की है। आसपास के इलाके में अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है। पुलिस ने कई शर्तों के साथ 20,000 लोगों को जुटने की अनुमति दी है।

    दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कहा कि आज सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक कई सड़कों पर प्रतिबंध और डायवर्जन रहेगा। लोगों को इन मार्गों पर जाने से बचने की सलाह दी गई है।

    मुद्दे

    रैली में उठ सकते हैं ये मुद्दे

    रैली में गठबंधन कई मुद्दों को उठा सकता है। इनमें केंद्रीय जांच एजेंसियों द्वारा विपक्षी नेताओं और पार्टियों पर हो रही कार्रवाई सबसे बड़ा मुद्दा होगा। कांग्रेस कई बार इस मामले पर सरकार को घेर चुकी है।

    इसके अलावा चुनावी बॉन्ड का डेटा, कांग्रेस के बैंक अकाउंट पर आयकर विभाग की कार्रवाई, विपक्षी नेताओं को जेल भेजा जाना और ऑपरेशन लोटस के जरिए विपक्षी नेताओं को भाजपा में शामिल किए जाने का मुद्दा भी उठ सकता है।

    मामला

    केजरीवाल की गिरफ्तारी मामले में अब तक क्या-क्या हुआ?

    शराब नीति मामले में 21 मार्च को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने केजरीवाल को गिरफ्तार किया था। ED ने केजरीवाल को कथित घोटाले का सरगना बताया है। आरोप है कि घोटाले के पैसे का इस्तेमाल गोवा विधानसभा चुनावों में किया गया।

    केजरीवाल को पहले 28 मार्च तक रिमांड पर भेजा गया था, जिसे बाद में बढ़ाकर 1 अप्रैल कर दिया गया है।

    केजरीवाल ने अभी तक मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा नहीं दिया है और जेल से ही सरकार चला रहे हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    INDIA
    अरविंद केजरीवाल
    राहुल गांधी
    कांग्रेस समाचार

    ताज़ा खबरें

    जीमेल में अब स्मार्ट रिप्लाई होंगे और भी बेहतर, गूगल ने जोड़ा नया AI फीचर जीमेल
    I/O 2025: गूगल ने जेमिनी में जोड़ा AI असिस्टेंट, अब लाइव पहचान कर सुधारेगा गलतियां गूगल
    IPL 2025: वैभव सूर्यवंशी ने लगाया अर्धशतक, बने हमारे 'प्लेयर ऑफ द डे' वैभव सूर्यवंशी
    IPL 2025: RR ने CSK को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025

    INDIA

    राहुल गांधी बोले- जब युवक लोकसभा में कूदे तो भाजपा के सांसद भाग गए थे राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer: पश्चिम बंगाल में कैसा होगा INDIA का स्वरूप, कांग्रेस को कितनी सीटें मिल सकती हैं? पश्चिम बंगाल
    भारत बनाम INDIA और राहुल की सांसदी, ये रहीं इस साल की बड़ी राजनीतिक घटनाएं  राहुल गांधी
    ममता बनर्जी ने कांग्रेस-CPIM पर लगाया भाजपा से मिलीभगत का आरोप, बोलीं- बंगाल में TMC करेगी मुकाबला ममता बनर्जी

    अरविंद केजरीवाल

    अरविंद केजरीवाल 7वें समन पर भी ED के सामने पेश नहीं होंगे, जानें क्या कहा  प्रवर्तन निदेशालय (ED)
    भाजपा IT सेल से संबंधित मानहानि मामले में अरविंद केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी माफी सुप्रीम कोर्ट
    दिल्ली: केजरीवाल सरकार का दावा- उपराज्यपाल ने सोलर नीति पर लगाई रोक विनय कुमार सक्सेना
    अरविंद केजरीवाल ED के सामने पेश होने को तैयार, लेकिन रखीं ये 2 शर्तें प्रवर्तन निदेशालय (ED)

    राहुल गांधी

    क्या राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' में व्यवधान पैदा कर रही असम सरकार?  कांग्रेस समाचार
    असम: राहुल गांधी की यात्रा में पुलिस और कार्यकर्ताओं में झड़प, मुख्यमंत्री का FIR का आदेश  कांग्रेस समाचार
    ममता बनर्जी पर अधीर की टिप्पणी पर राहुल गांधी बोले- सीट बंटवारे पर असर नहीं पड़ेगा कांग्रेस समाचार
    मल्लिकार्जुन खड़गे का अमित शाह को पत्र, राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक पर सवाल उठाए मल्लिकार्जुन खड़गे

    कांग्रेस समाचार

    डीके शिवकुमार ने इस बार हिमाचल सरकार बचाई, कई मौकों पर बन चुके हैं संकटमोचक डीके शिवकुमार
    हिमाचल: कांग्रेस के लिए चुनौती बने विक्रमादित्य सिंह, फेसबुक बायो से हटाया पार्टी का नाम हिमाचल प्रदेश
    पंजाब: पुलिस ने कांग्रेस सांसद रवनीत बिट्टू समेत कई नेताओं को गिरफ्तार किया, जानें मामला पंजाब
    दिल्ली: प्रधानमंत्री मोदी के नीरव मोदी और विजय माल्या के साथ पोस्टर लगे, मामला दर्ज नरेंद्र मोदी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025