NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / सरकार बनाने की कवायद तेज; आज NDA और INDIA की बैठक, नीतीश कुमार पर सबकी नजरें
    अगली खबर
    सरकार बनाने की कवायद तेज; आज NDA और INDIA की बैठक, नीतीश कुमार पर सबकी नजरें
    आज NDA और INDIA गठबंधन ने बैठक बुलाई है

    सरकार बनाने की कवायद तेज; आज NDA और INDIA की बैठक, नीतीश कुमार पर सबकी नजरें

    लेखन आबिद खान
    Jun 05, 2024
    10:19 am

    क्या है खबर?

    लोकसभा चुनाव के परिणाम में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) को जरूर बहुमत मिला है, लेकिन सरकार बनाने के लिए उसके सामने अपनी सहयोगी पार्टियों को एकजुट रखने की चुनौती है। इसी वजह से NDA ने आज शाम दिल्ली में बैठक बुलाई है।

    विपक्षी गठबंधन INDIA भी आज दिल्ली में बैठक करने जा रहा है। उद्धव ठाकरे ने कहा है कि इस बैठक में प्रधानमंत्री के नाम पर फैसला लिया जा सकता है।

    समर्थन

    JDU-TDP भाजपा को सौंपेगी समर्थन पत्र

    खबर है कि NDA की बैठक में नीतीश कुमार की जनता दल यूनाइटेड (JDU) और चंद्रबाबू नायडू की तेलुगु देशम पार्टी (TDP) भाजपा को समर्थन पत्र सौंप सकती हैं।

    नीतीश पटना से दिल्ली आ रहे हैं। माना जा रहा है कि समर्थन मिलने के बाद NDA सरकार बनाने का दावा पेश कर सकता है।

    लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान ने भी कहा कि उनकी पार्टी इस बैठक में हिस्सा लेगी।

    JDU

    कितनी अहम TDP और JDU?

    बिहार में JDU को 12 और आंध्र प्रदेश में TDP को 16 सीटें मिली हैं। भाजपा को 240 सीटें मिली हैं और बहुमत का आंकड़ा 272 है। इस लिहाज से सरकार बनाने के लिए ये दोनों पार्टियों का साथ रहना बहुत जरूरी है।

    यही वजह है कि INDIA भी इन्हें साथ लाने में जुटा है। INDIA को 234 सीटें मिली हैं। उसे अगर JDU और TDP का समर्थन मिलता है तो वो कुछ उठापटक करके सरकार बना सकता है।

    बैठक

    INDIA गठबंधन की भी बैठक

    आज शाम INDIA ने भी बैठक बुलाई है। इसमें सुप्रिया सुले, शरद पवार, उद्धव ठाकरे, कल्पना सोरेन समेत कई पार्टियों के नेता शामिल होंगे।

    राहुल गांधी ने सरकार बनाने के सवाल पर कहा था कि वो सहयोगियों के साथ बात कर फैसला लेंगे। यानी बैठक में सरकार गठन पर चर्चा होनी तय है।

    हालांकि, अभी तक गठबंधन के किसी बड़े नेता ने सरकार बनाने को लेकर कुछ नहीं कहा है।

    परिणाम

    किसे मिलीं कितनी सीटें?

    लोकसभा चुनाव के अंतिम नतीजे आ चुके हैं। NDA को 292 सीटें मिली हैं, जबकि INDIA गठबंधन के हिस्से 234 सीटें आई हैं। अन्य के खाते में 17 सीटें गई हैं।

    भाजपा को 240 और कांग्रेस को 99 सीटें मिली हैं। इसके बाद समाजवादी पार्टी (SP) को 37, तृणमूल कांग्रेस को 29, द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम (DMK) को 22, TDP को 16, JDU को 12, शिवसेना (उद्धव) को 9, NCP (शरद) को 8 और शिवसेना (शिंदे) को 7 सीटें मिली हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    लोकसभा चुनाव
    राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA)
    भाजपा समाचार
    कांग्रेस समाचार

    ताज़ा खबरें

    जीमेल में अब स्मार्ट रिप्लाई होंगे और भी बेहतर, गूगल ने जोड़ा नया AI फीचर जीमेल
    I/O 2025: गूगल ने जेमिनी में जोड़ा AI असिस्टेंट, अब लाइव पहचान कर सुधारेगा गलतियां गूगल
    IPL 2025: वैभव सूर्यवंशी ने लगाया अर्धशतक, बने हमारे 'प्लेयर ऑफ द डे' वैभव सूर्यवंशी
    IPL 2025: RR ने CSK को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025

    लोकसभा चुनाव

    लोकसभा चुनाव परिणाम 2024: बारामूला से उमर अब्दुल्ला को मिली हार, निर्दलीय प्रत्याशी ने दी मात जम्मू-कश्मीर
    लोकसभा चुनाव परिणाम 2024: बिहार में किसे कितनी सीटें मिलने का अनुमान, बड़े चेहरों का क्या हाल? बिहार
    प्रियंका गांधी ने केएल शर्मा को अमेठी जीतने पर बधाई दी, लिखा- यकीन था आप जीतोगे प्रियंका गांधी
    लोकसभा चुनाव परिणाम 2024: आज शाम जुटेंगे INDIA के नेता, भाजपा ने कल बुलाई NDA की बैठक अमित शाह

    राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA)

    मणिपुर में बीरेन सिंह सरकार को झटका, NDA में सहयोगी KPA ने वापस लिया समर्थन मणिपुर हिंसा
    अटल बिहारी वाजपेयी के पुण्यतिथि कार्यक्रम में शामिल हुए NDA के सहयोगी, क्या हैं इसके मायने भाजपा समाचार
    #NewsBytesExplainer: NDA और INDIA के बीच कितना करीबी मुकाबला है और कांग्रेस क्यों अहम? लोकसभा चुनाव
    भाजपा के गठबंधन NDA में शामिल हुई JDS, बदलेंगे कर्नाटक के राजनीतिक समीकरण जनता दल (सेक्युलर)

    भाजपा समाचार

    दिल्ली के भाजपा के प्रदेश कार्यालय में लगी आग, अग्निशमन विभाग की 3 गाड़ियां पहुंची दिल्ली
    आज भाजपा मुख्यालय पर AAP का प्रदर्शन, केजरीवाल समेत तमाम बड़े नेता मार्च करते हुए पहुंचेंगे आम आदमी पार्टी समाचार
    AAP का भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन, केजरीवाल बोले- पार्टी के खिलाफ प्रधानमंत्री चला रहे 'ऑपरेशन झाड़ू' अरविंद केजरीवाल
    लोकसभा चुनाव: 5वें चरण में पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा मतदान, कहां पड़े सबसे कम वोट? लोकसभा चुनाव

    कांग्रेस समाचार

    दिल्ली कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली भाजपा में शामिल हुए अरविंदर सिंह लवली
    हरियाणा: अंबाला से कांग्रेस उम्मीदवार वरुण चौधरी के पास पत्नी से ज्यादा सोना, जानें आंकड़े हरियाणा
    चीन के साथ सैन्य गतिरोध पर बोले राजनाथ सिंह- बातचीत अच्छी चल रही, समाधान की उम्मीद चीन समाचार
    उत्तर प्रदेश: अमेठी में कांग्रेस कार्यालय पर हमला और तोड़फोड़, भाजपा कार्यकर्ताओं पर आरोप अमेठी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025