NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / लोकसभा चुनाव परिणाम 2024: उत्तर प्रदेश में बड़ा उलटफेर संभव, भाजपा से आगे निकला INDIA गठबंधन
    अगली खबर
    लोकसभा चुनाव परिणाम 2024: उत्तर प्रदेश में बड़ा उलटफेर संभव, भाजपा से आगे निकला INDIA गठबंधन
    लोकसभा चुनाव के नतीजों के शुरुआती रुझान आना शुरू हो गए हैं

    लोकसभा चुनाव परिणाम 2024: उत्तर प्रदेश में बड़ा उलटफेर संभव, भाजपा से आगे निकला INDIA गठबंधन

    लेखन आबिद खान
    Jun 04, 2024
    12:50 pm

    क्या है खबर?

    लोकसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। शुरुआती रुझानों में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) और विपक्षी गठबंधन INDIA के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। फिलहाल NDA 295 और INDA 228 सीटों पर आगे है।

    हालांकि, कई सीटों के रुझान आना अभी बाकी हैं और कई सीटों पर वोटों का अंतर काफी कम है।

    भाजपा गुजरात की सूरत सीट पहले ही निर्विरोध जीत चुकी है, ऐसे में फिलहाल 542 लोकसभा सीटों पर मतगणना हो रही है।

    उत्तर प्रदेश

    उत्तर प्रदेश में बड़ा उलटफेर संभव

    उत्तर प्रदेश में बड़े उलटफेर के संकेत मिल रहे हैं। समाजवादी पार्टी 34 पर आगे है। INDIA को यहां 41 सीटों पर बढ़त है।

    भाजपा 35 सीटों पर आगे चल रही है।

    NDA के लिए इसे बड़ा झटका माना जा रहा है, क्योंकि पिछले लोकसभा चुनावों में NDA ने यहां 64 सीटें जीती थीं।

    मैनपुरी से सपा प्रत्याशी डिंपल यादव आगे चल रही हैं।

    मेरठ सीट से अरुण गोविल आगे चल रहे हैं।

    बड़े चेहरे

    बड़े चेहरों का क्या हाल?

    कन्नौज से अखिलेश यादव 71,154 वोट से आगे चल रहे हैं।

    अमेठी से कांग्रेस के किशोरी लाल शर्मा 54,837 वोट से आगे निकल गए हैं। उन्होंने स्मृति ईरानी को पीछे छोड़ दिया है।

    कैसरगंज सीट से बृजभूषण सिंह के बेटे करन भूषण सिंह 62,000 वोटों से आगे चल रहे हैं तो वहीं मथुरा से हेमा मालिनी को बढ़त मिली हुई है।

    नगीना सीट से आजाद समाज पार्टी के चंद्रशेखर आजाद आगे चल रहे हैं।

    चरण

    7 चरणों में हुआ है मतदान 

    18वीं लोकसभा के लिए 19 अप्रैल से 1 जून तक 7 चरणों में मतदान हुआ है।

    19 अप्रैल को पहले चरण में 102 सीटों पर मतदान हुआ था। इसके बाद 26 अप्रैल को दूसरे चरण में 89, 7 मई को तीसरे चरण में 94, 13 मई को चौथे चरण में 96, 20 मई को 5वें चरण में 49, 25 मई को छठे चरण में 57 और 1 जून को 7वें और आखिरी चरण में 57 सीटों पर मतदान हुआ था।

    एग्जिट पोल

    एग्जिट पोल में क्या अनुमान लगाए गए थे?

    इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया ने NDA को 361-401 सीटें और INDIA को 131-166 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है।

    ABP-सी वोटर ने NDA के लिए 353-383 और INDIA के लिए 152-182 सीटों की भविष्यवाणी की है।

    टाइम्स नाउ-ETG रिसर्च के एग्जिट पोल में NDA और INDIA को क्रमश: 358 और 152 सीटें दी गई हैं।

    इंडिया न्यूज- डी डायनेमिक्स के सर्वे में NDA को 371 और INDIA को 125 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    लोकसभा चुनाव
    कांग्रेस समाचार
    भाजपा समाचार
    नरेंद्र मोदी

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: मिचेल मार्श ने इस सीजन में अपना 5वां अर्धशतक लगाया, जानिए आंकड़े मिचेल मार्श
    विदेश सचिव ने संसदीय समिति से कहा- भारत-पाकिस्तान संघर्ष विराम में नहीं थी अमेरिका की भूमिका विदेश मंत्रालय
    आमिर खान और राजकुमार हिरानी की फिल्म साल 2027 में होगी रिलीज, जानिए क्या है योजना आमिर खान
    EPFO ने इस साल किए 5 बड़े बदलाव, जानिए क्या मिला फायदा  EPFO

    लोकसभा चुनाव

    लोकसभा चुनाव: 2019 में 115 के मुकाबले विपक्षी पार्टियों से इस बार 78 मुस्लिम उम्मीदवार कांग्रेस समाचार
    लोकसभा चुनाव: पांचवें चरण का मतदान शुरू, राहुल गांधी समेत ये बड़े चेहरे मैदान में राहुल गांधी
    लोकसभा चुनाव: अक्षय कुमार ने भारतीय नागरिकता मिलने के बाद डाला पहला वोट, देखिए वीडियो  अक्षय कुमार
    परेश रावल ने मतदान न करने वालों पर जाहिर की नाराजगी, कहा- इनको छोड़ना नहीं चाहिए परेश रावल

    कांग्रेस समाचार

    दिल्ली: अरविंदर सिंह लवली के इस्तीफे के बाद कांग्रेस ने देवेंद्र यादव को बनाया अंतरिम अध्यक्ष दिल्ली
    दिल्ली: कांग्रेस के 2 पूर्व विधायकों ने इस्तीफा दिया, AAP से गठबंधन को बताया कारण दिल्ली
    कर्नाटक: कांग्रेस विधायक ने मतदाताओं को धमकाया, बोले- वोट दो, नहीं तो बिजली काट देंगे कर्नाटक
    अमेठी-रायबरेली पर कांग्रेस बोली- कोई डरकर नहीं भाग रहा, 24 घंटे में लेंगे उम्मीदवारों पर फैसला  लोकसभा चुनाव

    भाजपा समाचार

    भाजपा ने कैसरगंज में बृजभूषण के बेटे और रायबरेली में दिनेश प्रताप को बनाया उम्मीदवार बृजभूषण शरण सिंह
    कर्नाटक: भाजपा नेता ने प्रज्वल रेवन्ना से जुड़ी अश्लील वीडियो की पेन ड्राइव SIT को सौंपी कर्नाटक
    दिल्ली कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस समाचार
    संदेशखाली मामला: भाजपा नेता का वीडियो वायरल, बोले- कोई बलात्कार नहीं हुआ, हमने झूठे आरोप लगवाए सुवेंदु अधिकारी

    नरेंद्र मोदी

    प्रधानमंत्री मोदी का खड़गे पर हमला, कहा- 'टुकड़े-टुकड़े गैंग' की तरह बात कर रहे मल्लिकार्जुन खड़गे
    मोदी डिग्री मामला: संजय सिंह को सुप्रीम कोर्ट से झटका, समन पर रोक लगाने से इनकार संजय सिंह
    कांग्रेस ने प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत क्यों की है? कांग्रेस समाचार
    एलन मस्क इस दिन आएंगे भारत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात  एलन मस्क
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025