Loading...

ओम बिरला: खबरें

12 Aug 2026
• अमित शाह

अमित शाह ने स्पीकर को पत्र लिखकर चर्चा की मांग की, विपक्ष क्यों बना रहा दूरी?

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को पत्र लिखकर छात्रों के आंदोलन से जुड़े मुद्दे पर सदन में चर्चा कराने की मांग की है।

12 Aug 2026
• दिल्ली

पूर्व न्यायाधीश यशवंत वर्मा मामले की जांच रिपोर्ट संसद में पेश, 3 आरोप सही पाए गए

दिल्ली स्थित सरकारी आवास में बेहिसाब नकदी मिलने के मामले में फंसे पूर्व न्यायाधीश यशवंत वर्मा के खिलाफ जांच करने वाली संसद की 3 सदस्यीय समिति की रिपोर्ट बुधवार को संसद में पेश की गई है।

संसद में गतिरोध के बीच 11 विधेयक पारित, 9 पर नहीं हुई कोई चर्चा

संसद का मानसून सत्र शुरू होते ही हंगामे की भेंट चढ़ रहा है। NEET पेपर लीक, राम मंदिर दान विवाद और दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज समेत कुछ और मुद्दों पर विपक्ष और सत्ता पक्ष में लगातार खींचतान जारी है।

राज्यसभा में CPIM सांसद जॉन ब्रिटास को भाजपा सांसद सुष्मिता देव ने 'लुंगीवाला' कहा, विशेषाधिकार नोटिस

संसद के मानसून सत्र को समाप्त होने में अब एक दिन शेष है, लेकिन दोनों ही सदनों (लोकसभा और राज्यसभा) में गतिरोध बना हुआ है।

पैलेट गन पर अमित शाह से जवाब देने की मांग, लोकसभा-राज्यसभा 2 बजे तक स्थगित

संसद के मानसून सत्र में लगातार गतिरोध बना हुआ है। सोमवार को लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से बातचीत के बाद विपक्ष पेपर लीक विरोधी बिल पर चर्चा के लिए तैयार हो गया था, लेकिन मंगलवार सुबह प्रश्न काल नहीं हो सका।

27 Jul 2026
• दिल्ली

संसद परिसर में प्रदर्शन के बीच धर्मेंद्र प्रधान का स्वागत; पेपर लीक विधेयक पेश, संसद स्थगित

दिल्ली में 20 जुलाई को छात्रों पर हुए लाठीचार्ज और पैलेट गन हमले को लेकर विपक्षी सांसदों का संसद के अंदर और बाहर हंगामा जारी है।

लोकसभा में किरेन रिजिजू बोले- सरकार NEET पर चर्चा के लिए तैयार

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के मुद्दे पर केंद्र सरकार घिरती नजर आ रही है। बुधवार को लोकसभा में विपक्षी सांसदों के हंगामे के बीच सरकार NEET पर चर्चा को तैयार हो गई।

21 Jul 2026
• दिल्ली

छात्रों पर लाठीचार्ज का मुद्दा संसद में उठा, लोकसभा और राज्यसभा कल तक के लिए स्थगित

दिल्ली में सोमवार को संसद मार्च कर रहे युवा प्रदर्शकारियों पर पुलिस की लाठीचार्ज का मुद्दा मंगलवार को संसद के दोनों सदनों में उठाया गया।

CJP के 'संसद मार्च' में लाठीचार्ज पर भड़के राहुल गांधी, कहा- माफी मांगे प्रधानमंत्री मोदी

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोमवार को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के 'संसद मार्च' पर पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज को लेकर प्रधानमंत्री मोदी पर तीखा हमला बोला है।

उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका, 6 बागी सांसदों के शिंदे गुट में विलय को मिली मंजूरी

संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) को एक बड़ा राजनीतिक झटका लगा है।

उद्धव ठाकरे की शिवसेना के 6 सांसद एकनाथ शिंदे की शिवसेना में शामिल

महाराष्ट्र में पिछले कई दिनों से चल रहे 'ऑपरेशन टाइगर' का बुधवार को पटाक्षेप हो गया। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका लगा है।

उद्धव ठाकरे के सांसदों का फोन बंद, दिल्ली में एकनाथ शिंदे से मिलने की तैयारी

महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की मुश्किलें थम नहीं रही है। पार्टी और चुनाव चिन्ह खोने के बाद अब शिवसेना (उद्धव गुट) के लोकसभा सांसद भी एकनाथ शिंदे की तरफ जाते दिख रहे हैं।

TMC के बागी सांसद क्षेत्रीय पार्टी NCPI में शामिल होंगे, फिर करेंगे NDA का समर्थन

तृणमूल कांग्रेस (TMC) के बागी सांसद दिल्ली पहुंच चुके हैं। इनमें से कीर्ति आजाद और सागरिका घोष ने स्पीकर ओम बिरला के आवास पर उनसे मुलाकात की।

TMC के 19 बागी सांसदों के हस्ताक्षर वाला पत्र आया सामने, शत्रुघ्न सिन्हा का नाम नहीं

तृणमूल कांग्रेस (TMC) के 19 बागी सांसदों का हस्ताक्षर किया हुआ पत्र सोशल मीडिया पर सामने आया गया है, जिसको लेकर पिछले कई दिनों से कयासबाजी जारी थी।

TMC ने 20 लोकसभा सांसदों की बगावत को नकारा, कहा- स्पीकर के पास कोई पत्र नहीं

तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने अपने 20 लोकसभा सांसदों की बगावत की खबरों को नकार दिया है। पार्टी ने सूची को फर्जी और गलत बताया है।

TMC सांसद काकोली घोष ने सहयोगी कल्याण बनर्जी के खिलाफ शिकायत दी, बार-बार दुर्व्यवहार का आरोप

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (TMC) की लोकसभा सांसद काकोली घोष दस्तीदार ने गुरुवार को अपने सहयोगी सांसद कल्याण बनर्जी के खिलाफ लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को शिकायत दी है।

पूर्व न्यायाधीश यशवंत वर्मा से जुड़े आरोपों की जांच पूरी, लोकसभा स्पीकर को सौंपी गई रिपोर्ट

दिल्ली में सरकारी आवास से बेहिसाब नकदी मिलने के मामले में फंसे इलाहाबाद हाई कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश यशवंत वर्मा के आरोपों की जांच पूरी हो गई है।

प्रधानमंत्री मोदी के 'राष्ट्र के नाम संबोधन' पर विवाद, कांग्रेस ने विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'राष्ट्र के नाम संबोधन' पर विवाद शुरू हो गया है। कांग्रेस ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया है।

संसद में 3 विधेयकों पर 15-18 घंटे होगी चर्चा, शुक्रवार को शाम 4 बजे होगा मतदान

संसद में 3 दिवसीय विशेष सत्र की शुरूआत हो चुकी है। गुरुवार को केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने तीन विधेयकों पर चर्चा के लिए 12 घंटे का समय प्रस्तावित किया है।

न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा ने इलाहाबाद हाई कोर्ट से इस्तीफा दिया, बंगले से मिली थी नगदी

दिल्ली के सरकारी आवास से बेहिसाब नकदी मिलने के मामले में फंसे न्यायमूर्ति यशंवत वर्मा ने इलाहाबाद हाई कोर्ट से इस्तीफा दे दिया है।

राहुल गांधी के भाषण पर हंगामा, स्पीकर ने बोलने से रोका

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को एक बार फिर बोलने से रोक दिया गया। उन्होंने गुरुवार को तेल संकट पर बोलने के लिए नोटिस दिया था।

12 Mar 2026
• लोकसभा

लोकसभा स्पीकर बिरला ने अविश्वास प्रस्ताव के आरोपों पर जवाब दिया, कहा- सभी को मौका दिया

लोकसभा के स्पीकर ओम बिरला ने गुरुवार को प्रश्न काल के बाद खुद के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर बिंदुवार जवाब दिया।

11 Mar 2026
• अमित शाह

लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव खारिज, विपक्ष की नारेबाजी

संसद के बजट सत्र में लोकसभा के स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव बुधवार को खारिज कर दिया गया है।

11 Mar 2026
• संसद

संसद में गृह मंत्री बोले- स्पीकर सभी के, उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव अफसोसजनक

संसद के बजट सत्र में आज लोकसभा स्पीकर के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा हुई। इस दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि ये प्रस्ताव अफसोसजनक है।

10 Mar 2026
• लोकसभा

लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश, 10 घंटे होगी बहस

संसद में मंगलवार को बजट सत्र के दूसरे दिन लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ विपक्षी सांसदों ने अविश्वास प्रस्ताव पेश किया। इस दौरान सत्ता और विपक्ष में जोरदार बहस हुई।

09 Mar 2026
• संसद

संसद में बजट सत्र का दूसरा चरण आज से शुरू, ईरान युद्ध पर जानकारी देंगे जयशंकर

संसद में सोमवार से बजट सत्र का दूसरा चरण शुरू हो रहा है। इसमें लोकसभा के स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव और ईरान युद्ध पर जोरदार बहस होने की संभावना है।

लोकसभा अध्यक्ष को पद से हटाने के प्रस्ताव पर होगी चर्चा? भाजपा ने जारी किया व्हिप

भाजपा ने संसद में बजट सत्र के दूसरे चरण को लेकर अपने सभी सांसदों को 9 और 10 मार्च को संसद की कार्यवाही के दौरान उपस्थित रहने के लिए व्हिप जारी किया है।

26 Feb 2026
• दिल्ली

न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा की जांच कर रही समिति में बदलाव, लोकसभा अध्यक्ष ने पुनर्गठन किया

दिल्ली के सरकारी आवास में बेहिसाब नकदी मिलने के मामले में फंसे न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा के खिलाफ आरोपों की जांच के लिए गठित समिति में बदलाव किया गया है।

तारिक रहमान ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली, भारत से ओम बिरला मौजूद रहे

बांग्लादेश के 13वें राष्ट्रीय संसदीय चुनाव में जीत दर्ज करने वाली बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के प्रमुख तारिक रहमान ने मंगलवार को प्रधानमंत्री पद की शपथ ली।

तारिक रहमान के शपथ समारोह में नहीं जाएंगे प्रधानमंत्री मोदी, जानिए कौन करेगा भारत का प्रतिनिधित्व

बांग्लादेश के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री तारिक रहमान के 17 फरवरी को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शिरकत नहीं करेंगे।

10 Feb 2026
• लोकसभा

लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव के निपटारे तक कुर्सी से दूर रहेंगे स्पीकर ओम बिरला

लोकसभा के स्पीकर ओम बिरला ने फैसला किया है कि जब तक विपक्षी सांसदों द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव का निपटारा नहीं हो जाता, तब तक वे कुर्सी से दूर रहेंगे और सदन की कार्यवाही में भाग नहीं लेंगे।

10 Feb 2026
• लोकसभा

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ विपक्ष ने अविश्वास प्रस्ताव नोटिस दिया, स्पीकर का आया जवाब

संसद में चल रहे बजट सत्र के दौरान पिछले कई दिनों से जारी गहमागहमी के बीच विपक्षी सांसदों ने मंगलवार को लोकसभा के स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दिया है।

09 Feb 2026
• संसद

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाएगा विपक्ष, हस्ताक्षर के बाद कल देंगे नोटिस

संसद के बजट सत्र में पूर्व सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे की अप्रकाशित किताब और भारत-अमेरिकी व्यापार सौदे को लेकर सोमवार को भी हंगामा जारी रहा।

राजस्थान: कोटा में 3 मंजिला इमारत गिरने से 2 की मौत, 10 से ज्यादा घायल

राजस्थान के कोटा में बीती रात 3-मंजिला इमारत गिरने से 2 लोगों की दबकर मौत हो गई, जबकि 10 से ज्यादा घायल हुए हैं। घटना शनिवार रात करीब 9 बजे हुई।

प्रियंका ने ओम बिरला के दावे को झूठा बताया, कहा- प्रधानमंत्री स्पीकर के पीछे छिप रहे

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने गुरुवार को लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के उस दावे पर बयान दिया है, जिसमें उन्होंने कांग्रेस की महिला सांसदों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए खतरा बताया है।

प्रधानमंत्री के भाषण के बिना धन्यवाद प्रस्ताव पारित, स्पीकर का दावा- मेरे कहने पर नहीं आए

संसद के बजट सत्र में गुरुवार को भी चीनी घुसपैठ मुद्दे पर भारी व्यवधान देखने को मिला। इस बीच, लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही को बार-बार स्थगित करना पड़ा।

22 Sep 2025
• लोकसभा

न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा के महाभियोग मामले में लोकसभा अध्यक्ष ने 2 वकीलों को नियुक्त किया

दिल्ली स्थित सरकारी आवास से बेहिसाब नकदी मिलने के मामले में फंसे न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा के खिलाफ महाभियोग मामले में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने 2 वकीलों को नियुक्त किया है।

मानसून सत्र का लेखा-जोखा: लोकसभा में केवल 37 घंटे चर्चा हुई, कौन-कौनसे विधेयक हुए पारित?

21 जुलाई से शुरू हुए संसद के मानसून सत्र का आज आखिरी दिन है। विपक्ष के हंगामे के चलते आज लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई है। हंगामे को लेकर लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने सांसदों को फटकार भी लगाई।

12 Aug 2025
• लोकसभा

न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा को हटाने के प्रस्ताव को लोकसभा में मंजूरी, 3 सदस्यीय समिति गठित

दिल्ली स्थित सरकारी आवास से बेहिसाब नकदी मिलने के मामले में न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पर लोकसभा में मंजूरी मिल गई है।

संसद में गतिरोध पर लग सकता है ब्रेक, ओम बिरला की सर्वदलीय बैठक में क्या हुआ?

संसद का मानसून सत्र 5 दिन से चल रहा है और विपक्ष 'ऑपरेशन सिंदूर' और बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर सरकार पर दबाव बनाए हुए है।

राहुल गांधी का आरोप, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने उनको सदन में बोलने नहीं दिया

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला पर सदन में उनको बोलने से रोकने का आरोप लगाया है।

20 Mar 2025
• लोकसभा

लोकसभा में DMK सांसदों के नारे लिखे टी-शर्ट पहनने पर हंगामा, लोकसभा अध्यक्ष ने चेतावनी दी

लोकसभा में गुरुवार को कार्यवाही शुरू होने के बाद द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) के सांसदों की टी-शर्ट को लेकर हंगामा हो गया, जिसके चलते सदन की कार्यवाही 2 बार स्थगित हुई।

प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ बोल रहे थे गौरव गोगोई, ओम बिरला बोले- माइक बंद हो जाएगा

असम के जोरहाट के सांसद और लोकसभा में कांग्रेस के उपनेता गौरव गोगोई ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है, जिसमें वे अमेरिका के टैरिफ मुद्दे को उठाते नजर आ रहे हैं।

20 Dec 2024
• लोकसभा

संसद सत्र की समाप्ति पर विपक्ष ने लोकसभा स्पीकर की पारंपरिक चाय पार्टी का बहिष्कार किया

संसद का शीतकालीन सत्र शुक्रवार को भारी विरोध और हंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है। इस दौरान विपक्ष और भाजपा के सांसदों ने विरोध-प्रदर्शन किया।

20 Dec 2024
• लोकसभा

शीतकालीन सत्र के अंतिम दिन नहीं चली संसद, लोकसभा और राज्यसभा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

संसद के शीतकालीन सत्र के अंतिम दिन लोकसभा में जमकर हंगामा हुआ। लोकसभा की कार्यवाही शुरू होने के बाद भाजपा और विपक्ष के सांसदों ने अंबेडकर विवाद को लेकर जमकर नारेबाजी की।

संसद का शीतकालीन सत्र आज खत्म होगा, लोकसभा अध्यक्ष ने गेट पर प्रदर्शन पर रोक लगाई

पिछले 4 सप्ताह से चल रहा संसद का शीतकालीन सत्र शुक्रवार को समाप्त हो जाएगा। सत्र के अंतिम दिन 'एक देश एक चुनाव' के लिए संयुक्त संसदीय समिति (JPC) का गठन होगा।

राहुल गांधी ने लोकसभा स्पीकर से की मुलाकात, बोले- सदन चलना चाहिए और बहस भी हो

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को सदन में भाजपा सांसदों के विवादित बयानों को लेकर लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मुलाकात की और उन्हें कार्यवाही से हटाने का अनुरोध किया।

विक्रांत मैसी की 'द साबरमती रिपोर्ट' आज देखेंगे नरेंद्र मोदी, संसद भवन में दिखाई जाएगी फिल्म

विक्रांत मैसी पिछले कुछ दिनों से फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' को लेकर चर्चा में बने हुए थे और अब जबकि उन्हाेंने अभिनय से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है तो एक बार फिर वह जमकर सुर्खियां बटोर रहे हैं।

04 Nov 2024
• संसद

वक्फ विधेयक की बैठक में जगदंबिका पाल के व्यवहार से विपक्ष नाराज, बिरला को पत्र लिखा

वक्फ (संशोधन) विधेयक 2024 को लेकर संयुक्त संसदीय समिति (JPC) की बैठक में सदस्यों की एकराय नहीं बन पा रही है। विपक्षी सांसद समिति के प्रमुख जगदंबिका पाल के व्यवहार से नाराज हैं।

02 Aug 2024
• लोकसभा

लोकसभा में कांग्रेस सांसद के सवाल का जवाब नहीं दे पाए राज्य मंत्री, स्पीकर ने बैठाया

लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान एक अजीब वाकया तब सामने आया, जब कांग्रेस सांसद के सवाल का जवाब न दे पाने पर स्पीकर ओम बिरला ने राज्य मंत्री को बैठा दिया।

लोकसभा में अभिषेक बनर्जी ने किया नोटबंदी का जिक्र, स्पीकर के टोकने पर पक्षपात का आरोप

लोकसभा में बजट पर चर्चा के दौरान तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद अभिषेक बनर्जी ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला पर पक्षपात का आरोप लगाया।

राहुल गांधी ने लोकसभा अध्यक्ष पर निशाना साधा, बोले- आप प्रधानमंत्री से हाथ मिलाते वक्त झुके

लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान सोमवार को काफी हंगामा देखने को मिला।

दिल्ली: ओवैसी के बंगले पर उपद्रवियों ने फेंकी स्याही, लोकसभा अध्यक्ष ने पुलिस को तलब किया

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी के बंगले पर उपद्रवियों के उत्पात को लेकर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने नाराजगी जताई है।

आपातकाल पर स्पीकर के बयान पर कांग्रेस ने जताई आपत्ति, बोली- यह संसदीय परंपराओं का मजाक

18वीं लोकसभा के पहले सत्र में स्पीकर ओम बिरला द्वारा आपातकाल के जिक्र को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है।

जम्मू-कश्मीर के सांसद ने ओम बिरला को पिछला कार्यकाल याद दिलाया, बोले- आपकी पार्टी सिर्फ "संविधान"

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर से नेशनल कॉन्फ्रेंस के सांसद आगा रहुल्लाह मेहदी ने बुधवार को लेकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को दोबारा निर्वाचित होने पर बधाई दी, लेकिन उनको अपन भाषण से पिछला कार्यकाल याद दिलाया।

26 Jun 2024
• लोकसभा

#NewsBytesExplainer: कितना अहम है लोकसभा डिप्टी स्पीकर का पद और इसपर विपक्ष की क्यों हैं नजरें?

18वीं लोकसभा के पहले सत्र में स्पीकर का चुनाव हो गया है। कोटा से भाजपा के सांसद ओम बिरला को ध्वनि मत से स्पीकर चुना गया है। वे 17वीं लोकसभा में भी स्पीकर की भूमिका निभा चुके हैं।

26 Jun 2024
• लोकसभा

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आपातकाल का जिक्र कर 2 मिनट का मौन रखवाया, विपक्ष बिफरा

संसद में 18वीं लोकसभा के अध्यक्ष के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के उम्मीदवार ओम बिरला को बुधवार को ध्वनिमत से चुन लिया गया।

26 Jun 2024
• लोकसभा

ओम बिरला लगातार दूसरी बार चुने गए लोकसभा स्पीकर

18वीं लोकसभा के पहले सत्र में आज लोकसभा स्पीकर पद के लिए चुनाव हुआ। इसमें राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के उम्मीदवार ओम बिरला ने विपक्षी गठबंधन INDIA के के कोडिकुन्निल सुरेश को हरा दिया।

26 Jun 2024
• INDIA

लोकसभा में 1976 के बाद पहली बार स्पीकर का हुआ चुनाव, ओम बिरला बने विजेता

18वीं लोकसभा के पहले सत्र के दौरान आज स्पीकर का चुनाव हुआ। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) और विपक्षी गठबंधन INDIA में सहमति नहीं बनने के कारण 1976 के बाद पहली बार इस पद के लिए चुनाव हुआ।

25 Jun 2024
• INDIA

लोकसभा अध्यक्ष पद के लिए INDIA गठबंधन ने भी खड़ा किया उम्मीदवार, होगा चुनाव

लोकसभा अध्यक्ष पद के लिए विपक्षी पार्टियों के INDIA गठबंधन ने भी अपना उम्मीदवार उतार दिया है।

लोकसभा अध्यक्ष पद के लिए NDA ने ओम बिरला को बनाया उम्मीदवार

लोकसभा अध्यक्ष पद के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की ओर से ओम बिरला उम्मीदवार घोषित किए गए हैं। उनका मुकाबला INDIA गठबंधन की ओर से उम्मीदवार के सुरेश से होगा।

मंत्रिमंडल गठन के बाद लोकसभा अध्यक्ष पर टिकी निगाहें, जानिए किसे मिल सकता है मौका

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) सरकार के मंत्रिमंडल गठन और विभागों के बंटवारे के बाद अब सबकी निगाहें लोकसभा अध्यक्ष की कुर्सी पर टिक गई है।

13 Dec 2023
• लोकसभा

लोकसभा में घुसे युवक की सांसदों ने की पिटाई, सामने आया वीडियो

आज (13 दिसंबर) लोकसभा में 2 युवकों के घुसने से हडकंप मच गया।

13 Dec 2023
• लोकसभा

संसद में सुरक्षा की चूक पर ओम बिरला बोले- गैस केवल सनसनी फैलाने के लिए थी

संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान बुधवार को लोकसभा में दर्शक दीर्घा से सदन में कूदे 2 युवकों ने पीले रंग की गैस छोड़कर सबको सकते में डाल दिया, जिसके बाद सदन 2:00 बजे तक स्थगित की गई थी।

#NewsBytesExplainer: क्या है विशेषाधिकार हनन और रमेश बिधूड़ी पर क्या कार्रवाई हो सकती है?

भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी की संसद में की गई टिप्पणी को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। भाजपा ने बिधूड़ी को कारण बताओ नोटिस जारी कर 15 दिन के भीतर जवाब देने को कहा है।

संसद में भड़काऊ बयान देने वाले भाजपा सांसद बिधूड़ी को लोकसभा अध्यक्ष ने चेतावनी दी- रिपोर्ट

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी द्वारा बहुजन समाज पार्टी (BSP) के सांसद दानिश अली के खिलाफ की गई अमर्यादित टिप्पणी पर नाराजगी जता है।

02 Aug 2023
• लोकसभा

सरकार और विपक्ष के गतिरोध से लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला नाराज, कार्यवाही में नहीं होंगे शामिल

मणिपुर हिंसा को लेकर सरकार और विपक्ष के गतिरोध से नाराज लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला बुधवार को सदन की कार्यवाही में शामिल नहीं हुए और आगे भी नहीं होंगे।

महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन करने पर चार कांग्रेसी सांसद पूरे सत्र के लिए लोकसभा से निलंबित

महंगाई और बढ़ती कीमतों के विरोध में प्रदर्शन करने के लिए कांग्रेस के चार सांसदों को लोकसभा से निलंबित कर दिया गया है। उन्हें पूरे सत्र के लिए सदन की कार्यवाही से निलंबित किया गया है।

14 Jul 2022
• लोकसभा

असंसदीय शब्दों की सूची पर लोकसभा स्पीकर बोले- किसी भी शब्द पर प्रतिबंध नहीं लगाया गया

असंसदीय शब्दों की नई सूची को लेकर विवाद के बीच लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कहा है कि संसद में किसी भी शब्द के इस्तेमाल पर प्रतिबंध नहीं लगाया गया है और ये सूची ऐसे शब्दों का संकलन है जिन्हें अतीत में रिकॉर्ड से हटाया गया है।