NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / लोकसभा चुनाव: एग्जिट पोल में NDA को बहुमत, जानिए INDIA गठबंधन को कितनी मिल रही सीटें
    अगली खबर
    लोकसभा चुनाव: एग्जिट पोल में NDA को बहुमत, जानिए INDIA गठबंधन को कितनी मिल रही सीटें
    लोकसभा चुनाव के एग्जिट पोल जारी हो चुके हैं

    लोकसभा चुनाव: एग्जिट पोल में NDA को बहुमत, जानिए INDIA गठबंधन को कितनी मिल रही सीटें

    लेखन आबिद खान
    Jun 01, 2024
    09:57 pm

    क्या है खबर?

    लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण का मतदान पूरा होते ही एग्जिट पोल जारी हो चुके हैं।

    ज्यादातर एग्जिट पोल में भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) को बहुमत मिलने का अनुमान लगाया गया है।

    इंडिया न्यूज- डी डायनेमिक्स के सर्वे में NDA को 371 और INDIA को 125 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है।

    रिपब्लिक- P मार्क के सर्वे में NDA को 359 और INDIA को 125 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है।

    सीटें

    किसे मिल रही हैं कितनी सीटें?

    रिपब्लिक भारत-मेट्रिज सर्वे में NDA को 353 से 368, INDIA को 118 से 133 और दूसरी पार्टियों को 43 से 48 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है।

    जन की बात में NDA को 362-392, INDIA को 141-161 और अन्य पार्टियों को 10 से 20 सीटें मिलने की संभावना है।

    NDTV पोल ऑफ पोल्स में NDA को 365, INDIA को 142 और दूसरी पार्टियों को 36 सीटें मिलने की उम्मीद जताई गई है।

    बिहार

    बिहार-झारखंड में NDA को नुकसान की आशंका

    इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया एग्जिट पोल के मुताबिक, बिहार में NDA को 48 प्रतिशत और INDIA को 42 प्रतिशत वोट मिल सकते हैं।

    NDA को 29 से 33 सीटें मिल रही हैं, जो पिछले चुनावों के मुकाबले 6 से 7 कम है। INDIA को 7 से 10 सीटें मिलने की उम्मीद है।

    इसी तरह झारखंड में NDA को 8 से 10 तो INDIA गठबंधन को 4 से 6 सीट मिलने की संभावना जताई जा रही है।

    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़-मध्य प्रदेश में किसे मिल रही जीत?

    इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया एग्जिट पोल में मध्य प्रदेश में INDIA को 33 फीसदी वोट मिलने जा रहे हैं।

    सीट की बात करें तो ये आंकड़ा 28-29 पर जा रहा है। इसके अलावा INDIA को 0-1 सीट मिल सकती है।

    छत्तीसगढ़ में NDA को 57 फीसदी वोट और 10-11 सीटें मिलने का अनुमान है। INDIA को 0-1 सीट मिलती दिख रही है। बता दें कि राज्य में 11 लोकसभा सीटें हैं।

    राजस्थान

    राजस्थान, दिल्ली, गुजरात में कौन आगे?

    टीवी9 भारतवर्ष-पोलस्ट्रेट के मुताबिक, राजस्थान में भाजपा को नुकसान हो सकता है। यहां उसे 19 सीटें मिल सकती हैं, जबकि INDIA के खाते में 5 सीटें आ सकती हैं। यहां लोकसभा की 25 सीटें हैं।

    इसी सर्वे में दिल्ली की सभी 7 सीटें भाजपा द्वारा जीतने का अनुमान है। यहां INDIA गठबंधन का यहां खाता भी खुलता नहीं दिख रहा है।

    इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया ने गुजरात में NDA को 25-26 और INDIA को 0-1 सीट मिल सकती है।

    तमिलनाडु

    तमिलनाडु में किसको कितनी सीटें मिलने का अनुमान?

    टीवी9 भारतवर्ष-पोलस्ट्रेट सर्वे में तमिलनाडु की 39 लोकसभा सीटों में से INDIA को 35 और NDA को 4 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है।

    तमिलनाडु में भाजपा को 2, कांग्रेस को 8, द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम (DMK) को 21 सीटें मिल सकती हैं। AIADMK को एक भी सीट मिलती नहीं दिख रही है।

    तमिलनाडु में इस बार 3 गठबंधन मैदान में हैं। भाजपा की अगुवाई वाला NDA, DMK की अगुवाई में INDIA और AIADMK की अगुवाई में विपक्षी गठबंधन।

    महाराष्ट्र

    महाराष्ट्र और हरियाणा में क्या है हाल?

    टीवी9 भारतवर्ष-पोलस्ट्रेट सर्वे में महाराष्ट्र में NDA को 22, INDIA को 25 और अन्य को 1 सीट मिलती दिख रही है। भाजपा को 18, कांग्रेस को 5, शिवसेना को 4, शिवसेना (उद्धव गुट) को 14, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) को 0, NCP (शरद पवार गुट) को 6 और 01 सीट अन्य के खाते में जाती दिख रही है।

    इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया ने हरियाणा की 10 में से भाजपा को 6-7 सीटें और कांग्रेस को 2-4 सीटें मिल सकती हैं।

    पश्चिम बंगाल

    पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश के क्या हैं अनुमान?

    पश्चिम बंगाल में लोकसभा की 42 सीटें हैं। यहां भाजपा को 17 सीटें मिल सकती हैं। तृणमूल कांग्रेस (TMC) को 24 और कांग्रेस को एक सीट मिल सकती है।

    रिपब्लिक भारत-मेट्रिज के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में NDA को 69 से 74 INDIA को 6 से 11 सीटें मिलने का अनुमान है।

    इंडिया न्यूज- डी डायनेमिक्स के सर्वे में NDA को 69 और INDIA को 11 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है।

    एग्जिट पोल

    क्या होते हैं एग्जिट पोल?

    एग्जिट पोल एक तरह का चुनावी सर्वे होता है, जो मतदान के दिन किया जाता है।

    इसमें वोट डालकर आ रहे मतदाता से जानने की कोशिश की जाती है कि उसने किस पार्टी या उम्मीदवार के पक्ष में मतदान किया है। मतदाताओं से कई सवाल पूछे जाते हैं।

    ये सर्वे अधिकतर निजी एजेंसियों द्वारा किए जाते हैं, न कि किसी सरकारी संस्था द्वारा। इसे आखिरी चरण के मतदान के बाद ही जारी किया जाता है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    लोकसभा चुनाव
    कांग्रेस समाचार
    भाजपा समाचार
    INDIA

    ताज़ा खबरें

    इंटर मिलान को हराकर पहली बार चैंपियन्स लीग विजेता बनी पेरिस सेंट-जर्मेन, बनाए ये रिकॉर्ड्स  चैंपियन्स लीग
    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव

    लोकसभा चुनाव

    लोकसभा चुनाव: चौथे चरण के तहत 96 सीटों पर मतदान जारी, ये बड़े चेहरे मैदान में आंध्र प्रदेश
    पश्चिम बंगाल: बर्धमान में मतदान के दौरान देसी बम फेंका, TMC कार्यकर्ता की मौत पश्चिम बंगाल
    महाराष्ट्र: पूर्व वायुसेना प्रमुख की पत्नी नहीं कर सकीं मतदान, सूची से नाम गायब महाराष्ट्र
    रायबरेली: राहुल गांधी से भीड़ ने पूछा कब करेंगे शादी? राहुल ने दिया जवाब राहुल गांधी

    कांग्रेस समाचार

    अरविंदर सिंह लवली ने दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा, लगाए कई आरोप दिल्ली
    कांग्रेस को झटका; इंदौर से उम्मीदवार अक्षय कांति भाजपा में शामिल हुए, नामांकन वापस लिया मध्य प्रदेश
    पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष की पत्नी ने गुरु नानक के 'पंजे' के नाम पर मांगा वोट, विवाद पंजाब
    मध्य प्रदेश: कांग्रेस को बड़ा झटका, 6 बार के विधायक रामनिवास रावत भाजपा में शामिल हुए मध्य प्रदेश

    भाजपा समाचार

    लोकसभा चुनाव का दूसरा चरण: 13 राज्यों में मतदान, इन बड़े चेहरों की किस्मत दांव पर लोकसभा चुनाव
    बेंगलुरु: धर्म के आधार पर वोट मांगने के लिए भाजपा उम्मीदवार तेजस्वी सूर्या पर मामला दर्ज तेजस्वी सूर्या
    लोकसभा चुनाव का दूसरा चरण: त्रिपुरा में सबसे ज्यादा मतदान, बाकी राज्यों का क्या है हाल? लोकसभा चुनाव
    मुंबई उत्तर-मध्य से भाजपा ने पूनम महाजन का टिकट काटा, वकील उज्जवल निकम को मौका वजह लोकसभा चुनाव

    INDIA

    कांग्रेस ने INDIA के सहयोगियों के साथ सीट बंटवारे पर बातचीत शुरू की, कहां फंसेगा पेच? कांग्रेस समाचार
    महाराष्ट्र में सीट बंटवारे को लेकर आज INDIA की अहम बैठक, जानें क्या हो सकता है कांग्रेस समाचार
    विपक्षी गठबंधन INDIA की आज अहम बैठक, सीट-बंटवारे और संयोजक के नाम पर चर्चा संभव लोकसभा चुनाव
    INDIA गठबंधन: मल्लिकार्जुन खड़गे बने अध्यक्ष, नीतीश कुमार ने संयोजक बनने से किया इनकार मल्लिकार्जुन खड़गे
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025