Page Loader
दिल्ली में AAP को समर्थन क्यों दे रही INDIA गठबंधन की पार्टियां? अखिलेश ने खुलासा किया
अखिलेश यादव ने आम आदमी पार्टी को समर्थन देने का कारण बताया

दिल्ली में AAP को समर्थन क्यों दे रही INDIA गठबंधन की पार्टियां? अखिलेश ने खुलासा किया

लेखन गजेंद्र
Jan 15, 2025
01:47 pm

क्या है खबर?

दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विपक्ष की INDIA गठबंधन में शामिल पार्टियों ने अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी (AAP) को समर्थन दिया है, जिससे राजनीतिक हलचल बढ़ गई है। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने इसका कारण बताया है। उन्होंने हरिद्वार में मीडिया से कहा, "INDIA गठबंधन अटूट है। मुझे याद है, जब गठबंधन रहा था, तब बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तमाम पार्टियों के नेताओं से बात की थी।"

बयान

आगे क्या बोले अखिलेश?

अखिलेश ने आगे कहा, "गठबंधन के बनते समय यही कहा गया था कि जो क्षेत्रीय पार्टियां जहां मजबूत है, उस क्षेत्रीय पार्टी को गठबंधन मजबूत करेगा। दिल्ली में AAP बहुत मजबूत है, इसलिए समाजवादी पार्टी ने AAP का समर्थन किया है। जो क्षेत्रीय पार्टियां भाजपा से मुकाबला कर रही हैं, हम INDIA गठबंधन के सभी नेताओं को मिलकर उनकी मदद करनी चाहिए और साथ खड़े होना चाहिए। दिल्ली में AAP और कांग्रेस आमने-सामने है। हम AAP के साथ खड़े हैं।"

आरोप

राहुल गांधी के आरोपों पर क्या बोले अखिलेश

राहुल गांधी ने दिल्ली के सीलमपुर में रैली के दौरान अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए उनको प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसा झूठे वादे करने वाला बताया था। इस बयान पर अखिलेश ने कहा, "क्या सच है और क्या झूठ है। हम और आप क्या बोल सकते हैं। आपके पास (मीडिया) सब आर्काइव में है। इसलिए मुझे किसी पर टिप्पणी नहीं करनी है। सवाल दिल्ली का है। भाजपा हारे, ये AAP-कांग्रेस और हमारा मकसद है। भाजपा से बड़ा झूठा कोई नहीं।"

ट्विटर पोस्ट

सुनिए, क्या बोले अखिलेश यादव

जानकारी

AAP को दिया है समर्थन

दिल्ली के विधानसभा चुनाव में AAP को INDIA गठबंधन में शामिल अखिलेश यादव के अलावा ममता बनर्जी, उद्धव ठाकरे और शरद पवार ने भी अपना समर्थन दिया है। दिल्ली में चुनाव 5 फरवरी को है औऱ परिणाम 8 फरवरी को सामने आएंगे।