
लालू यादव ने INDIA गठबंधन में कांग्रेस के नेतृत्व को नकारा, बोले- ममता बनर्जी आगे आएं
क्या है खबर?
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने सोमवार को विपक्षी INDIA गठबंधन का नेतृत्व बदलने को लेकर अपनी इच्छा बताई है। उन्होंने पटना में पत्रकारों को इसका जवाब दिया।
पत्रकारों ने उनसे पूछा कि कांग्रेस पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व की मांग पर आपत्ति जता रही है।
इस लालू यादव बोले कि कांग्रेस के आपत्ति जताने से कुछ नहीं होता है। हम ममता का समर्थन करते हैं, ममता बनर्जी को INDIA गठबंधन की कमान सौंपनी चाहिए।
ट्विटर पोस्ट
सुनिए, क्या बोले लालू यादव
#WATCH | Patna: Former Bihar CM and RJD chief Lalu Yadav says, "... Congress's objection means nothing. We will support Mamata... Mamata Banerjee should be given the leadership (of the INDIA Bloc)... We will form the government again in 2025..." pic.twitter.com/lFjXGkKrPm
— ANI (@ANI) December 10, 2024
विवाद
क्या है INDIA गठबंधन के नेतृत्व को लेकर विवाद?
मौजूदा समय में INDIA गठबंधन का नेतृत्व कांग्रेस कर रही है, जिसके चेयरमैन कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे हैं।
हरियाणा और महाराष्ट्र में करारी हार के बाद INDIA गठबंधन के नेतृत्व को बदलने की मांग चल रही है।
शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने भी ममता बनर्जी को नेतृत्व सौंपने की मांग की है। अब लालू यादव की ओर से ऐसा बायन सामने आना, कांग्रेस के लिए मुश्किल खड़ी कर सकता है।
बता दें कि बिहार में अगले साल विधानसभा चुनाव हैं।
तंज
नीतीश की महिला संवाद यात्रा पर कसा तंज
पत्रकारों के साथ बातचीत के दौरान लालू ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी तंज कसा और उनकी महिला संवाद यात्रा को निशाने पर लिया।
पत्रकारों ने लालू को बताया कि नीतीश यात्रा पर जा रहे हैं। इस पर लालू बोले, "अच्छा है, जा रहे हैं। नैन सेंकने जा रहे हैं।"
पत्रकारों ने कहा कि नीतीश दावा कर रहे हैं कि 2025 में फिर सरकार बनाएंगे। इस पर लालू बोले, "पहले अपना आंख सेंके जाके। सरकार हम लोग बनाएंगे।"