Page Loader
'सन ऑफ सरदार 2' बनाएंगे अजय देवगन, जल्द शुरू होगा प्रोजेक्ट पर काम
'सन ऑफ सरदार 2' बनाएंगे अजय देवगन

'सन ऑफ सरदार 2' बनाएंगे अजय देवगन, जल्द शुरू होगा प्रोजेक्ट पर काम

Apr 09, 2022
07:06 pm

क्या है खबर?

'सन ऑफ सरदार' अजय देवगन की हिट फिल्मों में से एक रही है। फिल्म 2012 में दर्शकों के बीच आई थी। अश्वनी धीर ने फिल्म का निर्देशन किया था। वहीं, अजय ने एक्टिंग के साथ-साथ फिल्म को प्रोड्यूस किया था। 2019 में 'सन ऑफ सरदार 2' बनने की खबरें सामने आई थीं और फिर कोरोना महामारी के कारण यह प्रोजेक्ट ठंडे बस्ते में चला गया। अब खबर आ रही है कि अजय बहुत जल्द 'सन ऑफ सरदार 2' बनाएंगे।

रिपोर्ट

फिल्म के लिए तैयार किया जाएगा मंच

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, अजय ने 'सन ऑफ सरदार 2' बनाने के लिए कमर कस ली है। खबरों की मानें तो वर्तमान में कोरोना के हालात बेहतर हैं और मेकर्स ने इस प्रोजेक्ट को फिर से शुरू करने के लिए अपना प्रयास शुरू कर दिया है। अजय बहुत जल्द अपने आइडियाज पर काम शुरू करेंगे। सुनने में आ रहा है कि 'सन ऑफ सरदार 2' के लिए जल्द ही मंच तैयार किया जाएगा।

बयान

हम 'सन ऑफ सरदार 2' पर काम कर रहे हैं- लेखक रोबिन भट्ट

ऐसी चर्चा है कि अजय इस फिल्म को फ्रेंचाइजी में बदलने पर विचार कर रहे हैं। प्रोजेक्ट पर तेजी से काम चल रहा है। जैसे-जैसे चीजें आगे बढ़ रही हैं, स्क्रिप्ट पर काम भी आगे बढ़ रहा है। जब फिल्म के पहले पार्ट के लेखक रोबिन भट्ट से संपर्क किया गया, तो उन्होंने इस प्रोजेक्ट की पुष्टि की है। लेखक रोबिन ने कहा, "हम 'सन ऑफ सरदार 2' पर काम कर रहे हैं।"

ऑरिजनल फिल्म

'सन ऑफ सरदार' में नजर आए थे ये कलाकार

'सन ऑफ सरदार' में अजय के अलावा इंडस्ट्री के कई बड़े कलाकार नजर आए थे। संजय दत्त, सलमान खान, सोनाक्षी सिन्हा, जूही चावला और पुनीत इस्सर जैसे सितारों ने फिल्म की शोभा बढ़ाई थी। रोबिन के साथ शाहीन भट्ट और अश्वनी धीर ने फिल्म की पटकथा लिखी थी। अजय देवगन फिल्म्स और वायाकॉम 18 मोशन पिक्चर्स के बैनर तले इस फिल्म का निर्माण किया गया था। हालांकि, IMDb पर फिल्म को मात्र 10 में से 4.1 रेटिंग्स मिली है।

वर्कफ्रंट

ये हैं अजय की आने वाली बड़ी फिल्में

अजय के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह हालिया रिलीज हुई फिल्म 'RRR' में नजर आए हैं। वह आने वाले दिनों में स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 'मैदान' में दिखेंगे। इसमें वह एक फुटबॉल कोच की भूमिका निभाएंगे। वह 'रेड 2' में नजर आएंगे। वह 'कैथी' की हिन्दी रीमेक में भी दिखने वाले हैं, जिसका शीर्षक 'भोला' रखा गया है। 'रनवे 34' भी उनके खाते से जुड़ी फिल्म है, जो 29 अप्रैल को रिलीज होने वाली है।

जानकारी

न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

अजय ने हाल में वेब सीरीज 'रूद्र: द एज ऑफ डार्कनेस' से OTT प्लेटफॉर्म पर अपना डेब्यू किया है। यह सीरीज 4 मार्च को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हुई थी। अभिनय के मोर्चे पर अजय को लोगों ने खूब पसंद किया।