NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / भाजपा शीर्ष नेतृत्व का बोम्मई को संदेश- केवल हिजाब-हलाल से नहीं चलेगा काम, सुशासन भी जरूरी
    अगली खबर
    भाजपा शीर्ष नेतृत्व का बोम्मई को संदेश- केवल हिजाब-हलाल से नहीं चलेगा काम, सुशासन भी जरूरी
    भाजपा शीर्ष नेतृत्व का बोम्मई को संदेश- केवल हिजाब-हलाल से नहीं चलेगा काम, सुशासन भी जरूरी

    भाजपा शीर्ष नेतृत्व का बोम्मई को संदेश- केवल हिजाब-हलाल से नहीं चलेगा काम, सुशासन भी जरूरी

    लेखन मुकुल तोमर
    Apr 09, 2022
    02:10 pm

    क्या है खबर?

    भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई को साफ कर दिया है कि केवल हिजाब और हलाल मीट जैसे मुद्दों से काम नहीं चलेगा और उनकी सरकार को अच्छे प्रशासन पर भी ध्यान देना होगा।

    शीर्ष नेतृत्व ने बोम्मई से यह भी कहा कि जल्द ही कैबिनेट में फेरबदल भी होगा। इसके अलावा राज्य भाजपा को पूरी तरह से बदलने की तैयारी भी की जा रही है।

    बोम्मई के हालिया दिल्ली दौरे पर इन बातों पर चर्चा हुई।

    बयान

    सत्ता में वापसी के लिए अच्छे प्रशासन रिकॉर्ड की जरूरत- शीर्ष नेतृत्व

    कर्नाटक से भाजपा के सांसद एक वरिष्ठ भाजपा नेता ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत केंद्रीय नेतृत्व ने बोम्मई को साफ किया है कि हिजाब और हलाल मीट को लेकर विवाद और अल्पसंख्यकों को निशाना बनाने वाले अन्य मुद्दे कुछ इलाकों में कट्टर हिंदू वोटों को गोलबंद करने में मदद कर सकते हैं, लेकिन सत्ता में वापसी के लिए अच्छे प्रशासन रिकॉर्ड की जरूरत है।

    बयान

    प्रधानमंत्री का स्पष्ट संदेश- विकास और राज्य की प्रगति मुख्य मुद्दा

    सांसद ने कहा कि ऐसा करना अच्छे रिपोर्ट कार्ड के दम पर चुनाव लड़ने के प्रधानमंत्री मोदी के रूख के अनुरूप होगा। एक राष्ट्रीय पदाधिकारी ने कहा, "प्रधानमंत्री का संदेश स्पष्ट है कि भाजपा का मुख्य चुनावी मुद्दा विकास और राज्य की प्रगति होना चाहिए।"

    फेरबदल

    कैबिनेट और राज्य इकाई में भी जल्द होगा बदलाव

    बैठक में शीर्ष नेतृत्व ने कैबिनेट और राज्य इकाई में फेरबदल की बात भी कही। इन बदलावों पर राज्य के प्रभारी और पार्टी महासचिव अरुण सिंह और जेपी नड्डा के कर्नाटक दौरों के समय अंतिम मुहर लग सकती है।

    सिंह 12 से 24 अप्रैल तक कर्नाटक में रहेंगे, वहीं नड्डा 16 और 17 अप्रैल को कर्नाटक में होंगे। नड्डा का दौरा विजयनगर में राज्य कार्यकारी समिति की बैठक से मेल खाता है।

    विधानसभा चुनाव

    शीर्ष नेतृत्व ने समय से पहले चुनाव की संभावनाओं को किया खारिज

    सूत्रों के अनुसार, बैठक में शीर्ष नेतृत्व ने कर्नाटक में समय से पहले चुनाव कराने की संभावनाओं से इनकार कर दिया। इसकी जगह पार्टी को पुनर्गठन करने और कैबिनेट में फेरबदल के बाद सरकार को सुशासन पर ध्यान देने को कहा गया है।

    बोम्मई को सिंचाई से संबंधित परियोजनाओं पर खास तौर पर ध्यान देने को कहा गया है ताकि राज्य सरकार से नाराज चल रहे किसानों को मनाया जा सके।

    राज्य में मई, 2023 में चुनाव होने हैं।

    विवादित बयान

    बोम्मई ने विवादित बयानों पर व्यक्त की दुविधा

    सूत्रों के अनुसार, बैठक में बोम्मई ने शीर्ष नेतृत्व के सामने अपने नेताओं के विवादित बयानों पर दुविधा व्यक्त की। उन्होंने कहा कि वे लगातार सरकार के कोर्ट के आदेशों के अनुसार काम करने की बात कह रहे हैं, लेकिन नेताओं को विवादित बयान देना जारी है।

    हिजाब और हलाल समेत कई मुद्दों पर विवादित बयान देने वाले इन नेताओं में कुछ मंत्री भी शामिल हैं।

    एक सांसद के अनुसार, इन बयानों से सुशासन में व्यवधान पड़ा है।

    विकास परियोजनाएं

    राज्य इकाई को उत्तरी कर्नाटक पर खास ध्यान देने को कहा गया

    सूत्रों के अनुसार, आने वाले दिनों में राज्य में कई परियोजनाओं की नींव रखी जाएगी और इनके लिए खुद प्रधानमंत्री मोदी कर्नाटक आएंगे।

    राज्य इकाई को मुख्य तौर पर उत्तरी कर्नाटक पर ध्यान देने को कहा गया है जहां भाजपा मजबूत रही है, लेकिन अभी कार्यकर्ताओं और नेताओं के बीच असंतोष बढ़ रहा है।

    सूत्रों ने कहा कि बीएस येदियुरप्पा के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे के बाद राज्य इकाई पर पकड़ ढीली हो गई है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    कर्नाटक
    बसवराज बोम्मई

    ताज़ा खबरें

    IPL के इतिहास में इन बल्लेबाजों ने मुंबई इंडियंस के लिए जड़े हैं सबसे तेज शतक  IPL 2025
    IPL 2025: MI बनाम DC मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को दी करारी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025

    कर्नाटक

    कर्नाटक हिजाब विवाद: बेंगलुरू में दो हफ्ते तक स्कूल-कॉलेजों के पास प्रदर्शन करने पर प्रतिबंध कर्नाटक सरकार
    मध्य प्रदेश: राज्य में हिजाब पर प्रतिबंध लगाने का नहीं है कोई प्रस्ताव- गृह मंत्री मध्य प्रदेश
    भाजपा विधायक का विवादित बयान, कहा- महिलाओं के कपड़ों के कारण बढ़ रहे रेप; माफी मांगी भाजपा विधायक
    हिजाब विवाद: संविधान और कोर्ट के पुराने फैसलों का मामले पर क्या कहना है? हिजाब विवाद

    बसवराज बोम्मई

    कर्नाटक के 23वें मुख्यमंत्री बने बसवराज बोम्मई, राज्यपाल ने दिलाई शपथ कर्नाटक
    कर्नाटक: मुख्यमंत्री ने किया विभागों का बंटवारा, पहली बार मंत्री बने नेताओं को अहम मंत्रालय कर्नाटक
    कर्नाटक में कोरोना महामारी की तीसरी लहर की आहट! पांच दिन में 242 बच्चे हुए संक्रमित कर्नाटक
    कर्नाटक: नए मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई को नहीं मिल रहा आधिकारिक आवास, घर से कर रहे काम कर्नाटक
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025