LOADING...
IPL: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ कैसा रहा है रोहित शर्मा का प्रदर्शन?
रोहित शर्मा

IPL: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ कैसा रहा है रोहित शर्मा का प्रदर्शन?

लेखन Neeraj Pandey
Apr 09, 2022
12:37 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 में अपने पहले तीनों मैच गंवा चुकी मुंबई इंडियंस (MI) का सामना आज रात रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) से होगा। टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने भी अब तक खेले मैचों में कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया है। सीजन के पहले मैच में 41 रन बनाने के बाद से रोहित अगली दो पारियों में कुछ खास नहीं कर सके हैं। आइए जानते हैं RCB के खिलाफ कैसा रहा है रोहित का प्रदर्शन।

आंकड़े

RCB के खिलाफ रोहित का प्रदर्शन और उनका IPL करियर

Cricketpedia के मुताबिक रोहित ने RCB के खिलाफ 29 मैचों में 29.19 की औसत के साथ 759 रन बनाए हैं। रोहित ने इस टीम के खिलाफ सात अर्धशतक लगाए हैं जिसमें 94 उनका सर्वोच्च स्कोर रहा है। रोहित ने 216 IPL मैचों में 30.96 की औसत के साथ 5,665 रन बनाए हैं। उन्होंने लीग में 40 अर्धशतक और एक शतक लगाए हैं। वह लीग में तीसरे सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।

मुख्य गेंदबाज

RCB के मुख्य गेंदबाजों के खिलाफ रोहित का प्रदर्शन

हर्षल पटेल ने रोहित शर्मा को परेशान किया है। रोहित ने हर्षल के खिलाफ 22 गेंदों में 27 रन बनाए हैं और दो बार उनका शिकार बन चुके हैं। मोहम्मद सिराज के खिलाफ रोहित ने 36 गेंदों में 50 रन बनाए हैं और एक भी बार उनके खिलाफ आउट नहीं हुए हैं। ग्लेन मैक्सवेल के खिलाफ रोहित ने 14 गेंदों में 22 रन बनाए हैं और एक बार अपना विकेट गंवा चुके हैं।

Advertisement

स्पिन और तेज गेंदबाज

स्पिन और तेज गेंदबाजों के खिलाफ रोहित का प्रदर्शन

रोहित ने तेज गेंदबाजों के खिलाफ ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने तेज गेंदबाजों के खिलाफ 2,567 गेंदों में 3,666 रन बनाए हैं और 119 बार आउट हो चुके हैं। रोहित ने तेज गेंदबाजों के खिलाफ 365 चौके और 161 छक्के लगाए हैं। स्पिनर्स के खिलाफ उन्होंने 1,785 गेंदों में 1,999 रन बनाए हैं और 62 बार आउट हो चुके हैं। स्पिनर्स के खिलाफ उन्होंने 130 चौके और 69 छक्के लगाए हैं।

Advertisement

जानकारी

न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

41 रनों की पारी के साथ सीजन शुरु करने वाले रोहित ने तीन पारियों में 18 की औसत के साथ 54 रन बनाए हैं। पिछले दो मैचों में वह लगातार सस्ते स्कोर पर आउट हुए हैं।

Advertisement