NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL: सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ कैसा रहा है एमएस धोनी का प्रदर्शन?
    अगली खबर
    IPL: सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ कैसा रहा है एमएस धोनी का प्रदर्शन?
    तस्वीर- iplt20.com

    IPL: सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ कैसा रहा है एमएस धोनी का प्रदर्शन?

    लेखन Neeraj Pandey
    Apr 09, 2022
    07:58 am

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 के 17वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से होगा। दोनों टीमें इस सीजन अपनी पहली जीत की तलाश में हैं। एमएस धोनी एक बार फिर CSK के लिए काफी अहम खिलाड़ी होने वाले हैं।

    यदि धोनी का बल्ला चलता है तो निश्चित तौर पर CSK मजबूत स्थिति में रहेगी।

    आइए जानते हैं SRH के खिलाफ अब तक कैसा रहा है धोनी का प्रदर्शन।

    आंकड़े

    SRH के खिलाफ धोनी का प्रदर्शन और उनका IPL करियर

    Cricketpedia के मुताबिक धोनी ने SRH के खिलाफ 19 मैचों में 477 रन बनाए हैं। धोनी ने अपने रन लगभग 150 की स्ट्राइक-रेट से बनाए हैं। वह SRH के खिलाफ 37 चौके और 24 छक्के लगा चुके हैं।

    196 IPL पारियों में धोनी लगभग 40 की औसत के साथ 4,835 रन बना चुके हैं। वह लीग में 24 अर्धशतक लगा चुके हैं। धोनी ने लीग में 300 से अधिक चौके और 222 छक्के लगाए हैं।

    मुख्य गेंदबाज

    SRH के प्रमुख गेंदबाजों के खिलाफ धोनी का प्रदर्शन

    SRH के प्रमुख तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार के खिलाफ धोनी ने 54 गेंदों में 93 रन बटोरे हैं और एक बार भी बार उनका शिकार नहीं बने हैं। टी. नटराजन के खिलाफ भी धोनी ने 200 से अधिक की स्ट्राइक-रेट से रन बनाए हैं, लेकिन एक बार उनका शिकार भी बन चुके हैं।

    लेग-स्पिनर श्रेयस गोपाल के खिलाफ धोनी ने 30 गेंदों में 34 रन बनाए हैं और एक बार उनके खिलाफ आउट हो चुके हैं।

    स्पिन और तेज गेंदबाज

    स्पिन और तेज गेंदबाजों के खिलाफ धोनी का प्रदर्शन

    IPL में धोनी ने अपने अधिकतम रन तेज गेंदबाजों के खिलाफ बनाए हैं। तेज गेंदबाजों के खिलाफ उन्होंने 152 की स्ट्राइक-रेट और 40.55 की औसत के साथ 3,285 रन बनाए हैं।

    स्पिनर्स के खिलाफ धोनी ने धीमी बल्लेबाजी की है और 110 की स्ट्राइक-रेट और 42.36 की औसत के साथ 1,525 रन बनाए हैं। वह 81 बार तेज गेंदबाजों और 36 बार स्पिनर्स के खिलाफ आउट हो चुके हैं।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

    धोनी ने सीजन की शुरुआत अर्धशतक के साथ की थी और अगली दो पारियों में भी उन्होंने कुछ रन बनाए। धोनी इस सीजन तीन पारियों में 89 रन बनाने के साथ CSK के लिए तीसरे सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    सनराइजर्स हैदराबाद

    ताज़ा खबरें

    कमल हासन की 'ठग लाइफ' में नजर आएंगे ये कलाकार, जानिए किसे मिली कितनी फीस कमल हासन
    IPL 2025: सबसे महंगे खिलाड़ियों का ऐसा रहा प्रदर्शन, जानिए आंकड़े  IPL 2025
    'मां' ही नहीं, बॉलीवुड की इन हॉरर फिल्मों का भी इंतजार कर रहे दर्शक बॉलीवुड समाचार
    बाढ़ के पानी में डूबी कार की मरम्मत पड़ेगी महंगी, ये तरीके बचाएंगे खर्चा  मानसून

    इंडियन प्रीमियर लीग

    SRH बनाम RR: टॉस जीतकर हैदराबाद की पहले गेंदबाजी, जानें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन राजस्थान रॉयल्स
    IPL 2022 के दौरान क्रिकेट टैब टेस्ट कर रही है ट्विटर, एंड्रॉयड ऐप में दिखा बदलाव ट्विटर
    SRH बनाम RR: हैदराबाद को मिला 211 का लक्ष्य, सैमसन ने लगाया धुंआधार अर्धशतक राजस्थान रॉयल्स
    SRH बनाम RR: राजस्थान ने 61 रनों से हैदराबाद को हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स राजस्थान रॉयल्स

    सनराइजर्स हैदराबाद

    IPL: चेन्नई के खिलाफ कैसा रहा है केन विलियमसन का प्रदर्शन? क्रिकेट समाचार
    SRH बनाम CSK: टॉस जीतकर चेन्नई ने लिया गेंदबाजी का फैसला, जानें प्लेइंग इलेवन क्रिकेट समाचार
    SRH बनाम CSK: पहले खेलते हुए हैदराबाद ने बनाए 134 रन, हेजलवुड ने झटके तीन विकेट क्रिकेट समाचार
    SRH बनाम CSK: छह विकेट से जीतकर प्ले-ऑफ में पहुंची चेन्नई, मैच में बने ये रिकार्ड्स क्रिकेट समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025