NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / सीरीज 'सेवन वन' में पुलिस की भूमिका में दिखेंगी हिना खान
    अगली खबर
    सीरीज 'सेवन वन' में पुलिस की भूमिका में दिखेंगी हिना खान
    (तस्वीर- insta/@realhinakhan)

    सीरीज 'सेवन वन' में पुलिस की भूमिका में दिखेंगी हिना खान

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Apr 09, 2022
    10:55 pm

    क्या है खबर?

    हिना खान टीवी जगत की लोकप्रिय अदाकारा हैं। इस अभिनेत्री ने अलग-अलग भूमिकाओं में खुद को साबित किया है। अब वह अपने आगामी प्रोजेक्ट में पुलिस की वर्दी में नजर आने वाली हैं।

    उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी नई सीरीज 'सेवन वन' की घोषणा की है। इस सीरीज से उनका फर्स्ट लुक भी सामने आ गया है।

    वह पुलिस की वर्दी में काफी जंच रही हैं और फैंस उनके लुक को पसंद कर रहे हैं।

    इंस्टाग्राम पोस्ट

    हिना ने इंस्टाग्राम पर शेयर की जानकारी

    अभिनेत्री हिना ने इंस्टाग्राम पर 'सेवन वन' से अपनी पहली झलक शेयर की है।

    उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, 'बहुत गर्व और उत्साह के साथ हम अपने आगामी सीरीज 'सेवन वन' से अपना फर्स्ट लुक साझा कर रहे हैं। हम वादा करते हैं कि यह क्राइम ड्रामा सीरीज आपको अपनी सीट से उठने नहीं देगी। हिना को आप एक अनदेखा अवतार में देखेंगे। वह इंस्पेक्टर राधिका श्रॉफ की भूमिका में नजर आएंगी। अधिक जानकारी के लिए जुड़े रहें।'

    प्रतिक्रिया

    सोशल मीडिया पर हिना के लुक की हो रही वाहवाही

    हिना के इस प्रोजेक्ट से जुड़ने के बाद उनके फैंस उत्साहित हैं। एक यूजर ने अपने कमेंट में लिखा, 'वह वास्तव में असली पुलिस होने का एहसास करा रही हैं। इसे देखने के लिए तत्पर हूं।'

    एक अन्य यूजर ने लिखा, 'वह आपको कुछ बेहतरीन अभिनय कौशल दिखाने के लिए आ रही हैं।' एक फैंस ने अपने कमेंट में लिखा, 'वाह! इस प्रोजेक्ट को लेकर बहुत उत्साहित हूं।'

    सोशल मीडिया पर हिना का लुक वायरल हो चुका है।

    बयान

    अपने कैरेक्टर के बारे में हिना ने क्या कहा?

    अपने कैरेक्टर के बारे में बात करते हुए हिना ने ANI को कहा, "इस वेब सीरीज में मेरा किरदार राधिका एक हाई प्रोफाइल केस को हैंडल करते हुए नजर आएगा, जहां पर रिस्क भी अधिक होगा। लेकिन राधिका बॉलीवुड की कमर्शियल कॉप नहीं होगी, जो असाधारण स्टंट करेगी।'

    कहा जा रहा है कि हिना एक सख्त पुलिस के किरदार में दिखाई देंगी। अब देखना है कि वह अपने किरदार को कैसे निभाती हैं।

    जानकारी

    'सेवन वन' में दिखेंगे ये कलाकार

    हिना की सीरीज 'सेवन वन' का निर्देशन अदीब रईस करेंगे। हिना के अलावा इस सीरीज में विक्रम कोचर, अश्विन कौल, भुवन अरोड़ा और शादाब कमाल जैसे कलाकार भी नजर आएंगे। 'सेवन वन' विक्रम भट्ट की 'डैमेज्ड 2' के बाद हिना की दूसरी वेब सीरीज है।

    करियर

    'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से हिना को मिली शोहरत

    'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अक्षरा की भूमिका के साथ हिना घर-घर में लोकप्रिय हो गईं।

    उन्हें रियलिटी टीवी शो 'बिग बॉस 14' में देखा गया था। वह शो में दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रही थीं।

    पिछले साल ही उन्हें फिल्म 'लाइन्स' में अभिनय करते हुए देखा गया था। वह टीवी सीरीज 'नागिन' में काम कर चुकी हैं। इसके अलावा कई म्यूजिक वीडियो में भी वह नजर आ चुकी हैं।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

    पिछले साल ही हिना के पिता का कार्डिएक अरेस्ट के चलते निधन हो गया था। हिना की पिता के साथ काफी अच्छी बॉन्डिंग थी। वह अक्सर पिता के साथ तस्वीरें साझा करती रहती थीं। पिता के निधन के बाद वह सदमे में चली गई थीं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    लेटेस्ट वेब सीरीज

    ताज़ा खबरें

    हर महीने बचत के लिए इन नियमों का रखें ध्यान, फायदे में रहेंगे पर्सनल फाइनेंस
    जो रूट ने रचा इतिहास, टेस्ट में 13,000 रन बनाने वाले इंग्लैंड के पहले बल्लेबाज बने जो रूट
    IPL 2025: निकोलस पूरन ने इस सीजन में 5वां अर्धशतक लगाया, जानिए आंकड़े  IPL 2025
    IPL 2025: मिचेल मार्श ने अपना पहला शतक लगाया, जानिए उनके आंकड़े मिचेल मार्श

    बॉलीवुड समाचार

    कपूर खानदान के पुश्तैनी घर में होगी रणबीर-आलिया की शादी ऋषि कपूर
    बुर्ज अल अरब पर परफॉर्म करने वाली पहली भारतीय बनीं उर्वशी रौतेला, देखिए वीडियो दुबई
    फिल्म 'ऑपरेशन रोमियो' का ट्रेलर रिलीज, खुला पुलिस प्रशासन की करतूतों का काला चिट्ठा नीरज पांडे
    सुपरस्टार किच्चा सुदीप की फिल्म 'विक्रांत रोणा' की रिलीज डेट जारी सोशल मीडिया

    लेटेस्ट वेब सीरीज

    क्या 'मनी हाइस्ट' से प्रेरित फिल्म बना रहे हैं अब्बास-मस्तान? बॉलीवुड समाचार
    जल्द आएगा सुपरहिट कोरियाई वेब सीरीज 'स्क्विड गेम' का दूसरा सीजन हॉलीवुड समाचार
    रवीना की पहली वेब सीरीज 'अरण्यक' दिसंबर में नेटफ्लिक्स पर होगी रिलीज नेटफ्लिक्स
    अमेरिकी एक्टर पॉल रड को पीपल मैगजीन ने दिया सबसे सेक्सी पुरुष का खिताब हॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025