NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / अनिल कपूर और हर्षवर्धन कपूर की 'थार' 6 मई को नेटफ्लिक्स पर आएगी
    अगली खबर
    अनिल कपूर और हर्षवर्धन कपूर की 'थार' 6 मई को नेटफ्लिक्स पर आएगी
    (तस्वीर- insta/@harshvarrdhankapoor)

    अनिल कपूर और हर्षवर्धन कपूर की 'थार' 6 मई को नेटफ्लिक्स पर आएगी

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Apr 10, 2022
    05:35 pm

    क्या है खबर?

    दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर ने बॉलीवुड में बड़ा नाम कमाया है। उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है।

    वह पिछले कुछ समय से अपने बेटे और अभिनेता हर्षवर्धन कपूर को इंडस्ट्री में स्थापित करने में लगे हैं। इस बाप-बेटे की जोड़ी नेटफ्लिक्स की आगामी फिल्म 'थार' में नजर आएगी।

    अब मेकर्स ने इस फिल्म की रिलीज डेट घोषित कर दी है। 'थार' 6 मई को नेटफ्लिक्स पर प्रसारित होगी।

    ट्विटर पोस्ट

    अनिल ने ट्विटर पर दी जानकारी

    अनिल ने फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए इसकी रिलीज डेट की जानकारी सोशल मीडिया पर दी है।

    उन्होंने अपने ट्विटर पोस्ट में लिखा, 'इस बंजर जमीन के छुपे सारे राज हो जाएंगे जल्द कानून के हाथ बेनकाब! 6 मई को आने वाली 'थार' के रहस्य को सिर्फ नेटफ्लिक्स पर देखिए।'

    शेयर किए गए पोस्टर में अनिल और हर्षवर्धन का लुक काफी इंटेंस नजर आ रहा है। फिल्म को बाप-बेटे की जोड़ी ने ही प्रोड्यूस किया है।

    ट्विटर पोस्ट

    यहां देखिए अनिल का ट्विटर पोस्ट

    Iss Banjar zameen ke chupe saare raaz ho jaenge jald kaanoon ke haathon benaquaab! Watch me, unfold the mystery of #Thar coming on 6th May, only on Netflix. #TharOnNetflix @HarshKapoor_ @fattysanashaikh @satishkaushik2 @thisIsMukti @akfcnetwork @rajsinghc @NetflixIndia pic.twitter.com/g0gApRW3M2

    — Anil Kapoor (@AnilKapoor) April 9, 2022

    बयान

    हर्षवर्धन और फातिमा सना शेख की फ्रेश जोड़ी दिखेगी- अनिल

    फिल्म के बारे में बात करते हुए अनिल ने कहा, "हमने 'थार' के साथ जो हासिल किया है, उस पर मुझे बहुत गर्व है और कई कारणों से फिल्म को लेकर बहुत उत्साहित हूं। स्क्रीन पर हम हर्षवर्धन और फातिमा सना शेख की फ्रेश जोड़ी को देख पाएंगे। एक अभिनेता और एक निर्माता के रूप में मैंने हमेशा नए कंटेंट के साथ आगे बढ़ने और यथास्थिति को बदलने का प्रयास किया है।"

    राज सिंह चौधरी फिल्म के निर्देशक हैं।

    कहानी

    हर्षवर्धन के किरदार के आसपास घूमती है फिल्म की कहानी

    फिल्म के लेखन का जिम्मा भी राज सिंह ने संभाला है। सतीश कौशिक भी इस फिल्म का अहम हिस्सा हैं। 'थार' एक रिवेंज ड्रामा है, जिसमें अनिल पुलिस अफसर का किरदार निभाएंगे।

    'थार' रेतीले पहाड़ों की पृष्ठभूमि पर आधारित है। यह अस्सी के दशक की एक कहानी है, जो सिद्धार्थ नाम के शख्स पर केंद्रित है। सिद्धार्थ की भूमिका हर्षवर्धन निभाएंगे।

    इसकी कहानी हर्षवर्धन के किरदार के आसपास घूमती दिखेगी, जो बदले की आग में जल रहा है।

    अनिल-हर्षवर्धन

    'AK वर्सेज AK' में दिखी थी अनिल-हर्षवर्धन की जोड़ी

    पिछले साल 24 दिसंबर को अनिल की फिल्म 'AK वर्सेज AK' रिलीज हुई थी। विक्रमादित्य मोटवानी ने फिल्म का निर्देशन किया था। अनिल और अनुराग कश्यप ने इसमें मुख्य भूमिका निभाई थी।

    खास बात यह है कि इस फिल्म में हर्षवर्धन भी नजर आए थे, लेकिन उनकी भूमिका काफी छोटी रखी गई थी।

    हालांकि, फिल्म को दर्शकों ने नकार दिया था। इसमें हर्षवर्धन की बहन सोनम कपूर भी नजर आई थीं।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

    अनिल और हर्षवर्धन ने भारत के जबरदस्त निशानेबाज अभिनव बिंद्रा की बायोपिक के लिए हाथ मिलाया था, लेकिन यह अभी तक शुरू नहीं हुई है। हर्षवर्धन ने कहा था कि उन्हें उम्मीद है कि इसके जरिए वह हिंदी सिने प्रेमियों तक अपनी पहुंच बना पाएंगे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अनिल कपूर

    ताज़ा खबरें

    वनडे क्रिकेट में ग्लेन मैक्सवेल के 5 सबसे बेहतरीन प्रदर्शनों पर एक नजर ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    नोएडा में युवक को थार चालक ने जानबूझकर तेज टक्कर मारी, सामने आया वीडियो नोएडा
    कन्नड़-तमिल टिप्पणी मामला: कर्नाटक हाई कोर्ट ने कमल हासन को फटकारा, कहा- क्या आप इतिहासकार हैं? कमल हासन
    राणा दग्गुबाती की 'राणा नायडू 2' का ट्रेलर जारी, जानिए कब और कहां देखें वेब सीरीज राणा दग्गुबाती

    अनिल कपूर

    जॉन अब्राह्म ने दिखाई अपनी लाखों की सुपर स्पोर्ट्स बाइक्स, शेयर किया वीडियो इंस्टाग्राम
    शाहरुख, ऐश्वर्या सहित वो बॉलीवुड स्टार्स जिन्होंने हॉलीवुड फिल्मों के अहम रोल किए रिजेक्ट दीपिका पादुकोण
    'फीमेल अक्षय कुमार' हैं भूमि पेडनेकर! जानिए कैसे करण जौहर
    'लव आज कल 2' के साथ-साथ फरवरी में धमाल मचाने आ रही हैं ये फिल्में सारा अली खान
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025