LOADING...

26 Jul 2021


फोर्ड एस्पायर (ऑटोमैटिक) जल्द होगी भारत में लॉन्च

फोर्ड फिगो ऑटोमैटिक के बाद अब फोर्ड इंडिया अपनी सिडान कार एस्पायर के ऑटोमैटिक वर्जन को भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।

डिजिटल पेमेंट: गलत अकाउंट में पैसे ट्रांसफर होने पर तुरंत करें ये काम

देश में जारी लॉकडाउन के बीच लोग बैंक जाने से बचने के लिए डिजिटल पेमेंट का सहारा ले रहे हैं।

इंग्लैंड में भारतीय टेस्ट टीम का कैसा रहा है प्रदर्शन? आंकड़ों में जानें

भारत और इंग्लैंड बीच टेस्ट सीरीज की शुरुआत 04 अगस्त से होनी है, जिसके लिए मेहमान टीम कड़ी तैयारियां कर रही है।

बाथ टॉवल में हो सकते हैं कीटाणु, सुरक्षा के लिए इन हाइजीन टिप्स को करें फॉलो

तौलिया एक अहम वस्तु है, जिसका इस्तेमाल रोजाना हर कोई करता है।

आईफोन पर तुरंत बदलें वाई-फाई सेटिंग्स, यह है कनेक्टिविटी अटैक्स से बचने का तरीका

ऐपल के डिवाइसेज को एंड्रॉयड फोन्स के मुकाबले ज्यादा सुरक्षित माना जाता है लेकिन इनमें भी सॉफ्टवेयर से जुड़ी खामियां सामने आती रहती हैं।

कई औषधीय गुणों से समृद्ध है मंजिष्ठा, जानिए इसके फायदे

आयुर्वेद में ऐसी तमाम जड़ी-बुटियों के बारे में बताया गया है जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं।

ईशान खट्टर और मृणाल ठाकुर की फिल्म 'पिप्पा' की शूटिंग सितंबर में होगी शुरू- रिपोर्ट

ईशान खट्टर और मृणाल ठाकुर दोनों ही बॉलीवुड के उभरते हुए कलाकार हैं। ईशान और मृणाल काफी समय से अपनी वॉर ड्रामा फिल्म 'पिप्पा' को लेकर चर्चा में हैं।

राज्यों ने किया स्कूलों को खोलने का निर्णय, केंद्र ने मांगा शिक्षकों के वैक्सीनेशन का डाटा

देश में कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर का प्रकोप लगभग थमता नजर आ रहा है।

इंस्टाग्राम सेंसिटिविटी फिल्टर लगाने पर नहीं दिख रहा कंटेंट, यूजर्स की शिकायत

सोशल मीडिया ऐप इंस्टाग्राम में यूजर्स को सेंसिटिव कंटेंट से बचाने के लिए कई फीचर्स मिलते हैं।

सर्वाइकल का दर्द होने पर अपनाएं ये घरेलू नुस्खे, जल्द मिलेगी राहत

सर्वाइकल स्पोंडिलोसिस एक ऐसी बीमारी है, जिसकी शुरूआत गर्दन के दर्द से होती है और आगे चलकर यह रीढ़ की हड्डी को बुरी तरह प्रभावित कर सकती है।

टोक्यो ओलंपिक: ऐसा रहा भारत के लिए आज का दिन

टोक्यो ओलंपिक में तीसरा दिन भारत के लिए परिणाम के लिहाज से बेहद खराब रहा है।

असम-मिजोरम सीमा पर फिर भड़की हिंसा, असम पुलिस के छह जवानों की मौत

असम-मिजोरम सीमा पर सोमवार को फिर हिंसा भड़क उठी। उपद्रवियों ने पुलिस पर पथ्राव करने के साथ हवाई फायरिंग भी की है। इतना ही सरकारी वाहनों को भी निशाना बनाया गया है। इसमें असम पुलिस के छह जवानों की मौत हो गई।

टोक्यो ओलंपिक: भारतीय महिला हॉकी टीम ने गंवाया लगातार दूसरा मैच, जर्मनी ने दी मात

टोक्यो ओलंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम को लगातार दूसरे ग्रुप स्टेज मुकाबले में हार झेलनी पड़ी है। जर्मनी ने भारतीय टीम को 2-0 से हराया है। जर्मनी ने मैच में अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखी और भारतीय महिलाओं को मौका नहीं दिया।

म्यूजिकल फिल्म से बतौर अभिनेता बॉलीवुड में डेब्यू करेंगे गायक गुरु रंधावा

गायक गुरु रंधावा संगीत की दुनिया में एक लोकप्रिय नाम हैं। उन्होंने कई म्यूजिक वीडियो में काम किया है। गायक और म्यूजिक कंपोजर के रूप में उन्होंने इंडस्ट्री अपनी खास पहचान बनाई है।

किडनी स्टोन से जुड़े ये भ्रम नही हैं सच, जानिए इनकी हकीकत

गलत खानपान शरीर को कई घातक और गंभीर बीमारियों का घर बना सकता है। किडनी स्टोन (पथरी) भी एक ऐसी ही समस्या है जो खानपान में की गई लापरवाही के कारण हो सकती है।

अमेजन पर बिटकॉइन और ईथर जैसी क्रिप्टोकरेंसी से कर पाएंगे खरीददारी

दुनिया का सबसे बड़ा शॉपिंग प्लेटफॉर्म अमेजन जल्द यूजर्स को बिटकॉइन और दूसरी क्रिप्टोकरेंसी की मदद से पेमेंट का विकल्प दे सकता है।

बड़े काम का है माइक्रोफाइबर कपड़ा, इन कामों के लिए करें इस्तेमाल

पिछले कुछ समय में घर की साफ-सफाई के लिए माइक्रोफाइबर कपड़े का इस्तेमाल काफी लोकप्रिय हुआ है।

पूर्व पोर्न स्टार मिया खलीफा ने शादी के दो साल बाद तलाक का किया ऐलान

पूर्व पोर्न स्टार मिया खलीफा दुनिया की मशहूर सेलिब्रिटी हैं। मिया की सोशल मीडिया पर भी अच्छी फैन फॉलोइंग हैं। दुनियाभर में उन्होंने अपनी लोकप्रियता हासिल की है।

भारत में शहरी और ग्रामीण इलाकों की बेरोजगारी दर में हुआ इजाफा- CMIE

कोरोना वायरस महामारी का देश की बेरोजगाारी दर पर भी खासा असर पड़ा है। महामारी को लेकर लागू किए गए लॉकडाउन ने लाखों लोगों को रोजगार छीन लिया।

टोक्यो ओलंपिक: मनु भाकर की पिस्टल में क्या खराबी थी और दूसरी बंदूक क्यों नहीं ली?

टोक्यो ओलंपिक में बीते रविवार की सुबह स्टार भारतीय निशानेबाज मनु भाकर विमेंस 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट के फाइनल में जगह बनाने से चूक गईं। मैच के दौरान मनु की पिस्टल में खराबी आई जिसका नुकसान उन्हें उठाना पड़ा।

श्रीलंका बनाम भारत: दूसरे टी-20 का प्रीव्यू, ड्रीम इलेवन और टीवी इंफो

बीते रविवार को खेले गए पहले टी-20 मुकाबले में भारत ने श्रीलंका को 38 रनों से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है।

आर्थिक संकट से निपटने के लिए करेंसी नोट छापने की नहीं है कोई योजना- निर्मला सीतारमण

कोरोना महामारी ने वैश्विक अर्थव्यवस्था को बुरी तरह से प्रभावित किया है। भारत पर भी इसका बड़ा असर देखने को मिला है।

पेगासस: केजरीवाल का सहायक और ED अधिकारी भी थे निशाने पर, बंगाल में होगी जांच

पेगासस जासूसी कांड में हर रोज नए नाम सामने आ रहे हैं और अब अरविंद केजरीवाल के एक सहायक और प्रवर्तन निदेशालय (ED) के एक अधिकारी का नंबर उस डाटाबेस में मिला है जिन्हें पेगासस स्पाईवेयर के जरिए निशाना बनाया गया।

टोक्यो ओलंपिक: तीसरे दौर में हारकर बाहर हुई मनिका बत्रा, सीधे सेट में मिली शिकस्त

भारत की स्टार टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा का टोक्यो ओलंपिक में सफर खत्म हो गया है। उन्हें राउंड ऑफ 32 के मुकाबले में विश्व की 17वें नंबर की सोफिया पोल्कानोवा ने महज 27 मिनट में हरा दिया।

3.8 बिलियन क्लबहाउस यूजर्स के फोन नंबर लीक? कंपनी ने किया इनकार

क्लबहाउस का क्रेज पिछले एक साल में देखने को मिला है और एंड्रॉयड प्लेटफॉर्म पर मई में लॉन्च ऐप के एक करोड़ से ज्यादा यूजर्स हो गए हैं।

महाराष्ट्र में बारिश का कहर: अब तक हुई 164 लोगों की मौत, 100 से अधिक लापता

महाराष्ट्र में जारी बारिश के बाद बाढ़ और भूस्खलन ने भयंकर तबाही मचा रखी है।

श्रद्धा की 'चालबाज इन लंदन' नहीं है रीमेक फिल्म, निर्देशक पंकज पराशर ने की पुष्टि

श्रद्धा कपूर मौजूदा दौर की बॉलीवुड की लोकप्रिय अभिनेत्री मानी जाती हैं। हाल के दिनों में वह अपनी फिल्म 'चालबाज इन लंदन' को लेकर सुर्खियों में थीं।

टोक्यो ओलंपिक: क्वार्टर फाइनल में थमा भारतीय पुरुष तीरंदाजी टीम का सफर, कोरिया से हारी

टोक्यो ओलंपिक में भारतीय पुरुष तीरंदाजी टीम का सफर समाप्त हो गया है। भारतीय पुरुष टीम क्वार्टर फाइनल में कोरिया की कठिन चुनौती को पार नहीं कर सकी है।

मेहुल चोकसी ने किया खुद के अपहरण का दावा, कहा- RAW एजेंटे ने की थी मारपीट

कैरिबियाई देश डोमिनिका की कोर्ट ने जमानत मिलने के बाद एंटीगुआ और बारबूडा पहुंचे भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी ने चौंकाने वाला दावा किया है।

अब सर्च रिजल्ट में लिंक्स दिखाने की वजह भी बताएगी गूगल, मिलेगी ज्यादा जानकारी

सर्च इंजन कंपनी गूगल अपने सर्च रिजल्ट्स पेज पर यूजर्स को रिजल्ट्स से जुड़ी ज्यादा जानकारी देगी।

इंग्लैंड दौरे पर भारतीय टीम से जुड़ेंगे शॉ और सूर्यकुमार, BCCI ने की घोषणा

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज शुरु होने से पहले तीन खिलाड़ियों के चोटिल हो जाने से भारतीय टीम मुश्किल में नजर आ रही थी। अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इन चोटिल खिलाड़ियों के लिए टीम को विकल्प मुहैया करा दिए हैं।

लेग रेज: जानिए कैसे की जाती है यह एक्सरसाइज और इससे जुड़ी कुछ खास बातें

लेग रेज पैरों की बेहतरीन एक्सरसाइज है। यह एक्‍सरसाइज सामान्य सिट-अप एक्‍सरसाइज और क्रंचेज एक्‍सरसाइज की अपेक्षा आपकी मांसपेशियों पर अधिक प्रभावी तरीके से कार्य करती है।

कर्नाटक: बीएस येदियुरप्पा के बाद कौन होगा नया मुख्यमंत्री? ये नाम है सबसे आगे

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने सोमवार को अपने पद से इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया है।

संगीतकार अनु मलिक की मां का निधन, स्ट्रोक आने के बाद अस्पताल में थीं भर्ती

हाल में दिवंगत अभिनेता दिलीप कुमार के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर उमड़ गई थी। कई कलाकारों ने उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी थी।

टोक्यो ओलंपिक: मेदवेदेव के खिलाफ दूसरे राउंड में हारकर बाहर हुए सुमित नागल

भारतीय पुरुष टेनिस खिलाड़ी सुमित नागल का टोक्यो ओलंपिक में सफर खत्म हो गया है। दूसरे राउंड के मुकाबले में उन्हें दुनिया के दूसरे नंबर पुरुष खिलाड़ी डेनिएल मेदवेदेव ने सीधे सेटों में हराया है। मेदवेदेव ने 6-2, 6-1 से मैच अपने नाम किया।

कर्नाटक: येदियुरप्पा ने दिया मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भावुक हुए

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने राज्यपाल थावरचंद गहलोत को अपना इस्तीफ सौंपा। अगले मुख्यमंत्री के शपथ लेने तक वो ही कार्यवाहक मुख्यमंत्री बने रहेंगे।

एक लिंक पर क्लिक बना सकता है मालवेयर का शिकार, सतर्क रहें स्मार्टफोन यूजर्स

साल 2020 में आई कोविड-19 महामारी के बाद स्मार्टफोन्स का इस्तेमाल पहले के मुकाबले बढ़ा है और हैकिंग अटैक्स से जुड़े मामले भी सामने आ रहे हैं।

पाकिस्तान के खिलाफ घरेलू सीरीज से वेस्टइंडीज ने घटाया एक टी-20 मैच

क्रिकेट वेस्टइंडीज (CWI) ने पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली घरेलू सीरीज में से एक टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच कम कर दिया है। पहले के कार्यक्रम के हिसाब से दोनों टीमें पांच टी-20 मैच खेलने वाली थीं, लेकिन अब वे केवल चार मैच ही खेलेंगी।

कृषि कानूनों के विरोध में ट्रैक्टर चलाकर संसद पहुंचे राहुल, बोले- किसानों का संदेश लाया हूं

कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज कृषि कानूनों के विरोध में और किसान आंदोलन के समर्थन में ट्रैक्टर चलाकर संसद पहुंचे। राहुल के साथ ट्रैक्टर पर कांग्रेस के अन्य नेता भी बैठे हुए थे और इस पर कृषि कानूनों को वापस लेने के बैनर लगे हुए थे।

टोक्यो ओलंपिक: पहले राउंड में जीत हासिल करने के बाद दूसरे राउंड में हारी भवानी देवी

भारतीय तलवारबाज भवानी देवी का ओलंपिक सफर समाप्त हो गया है। अपने पहले ओलंपिक में उन्होंने दूसरे राउंड तक का सफर तय किया।

राजस्थान: सचिन पायलट को दी जा सकती है केंद्रीय भूमिका, जल्द होगा कैबिनेट विस्तार- रिपोर्ट

पंजाब के बाद अब कांग्रेस की नजरें राजस्थान में पार्टी की आंतरिक कलह को शांत करने पर हैं और इसके लिए सुलह का फॉर्मूला तैयार किया जा रहा है।

इंग्लैंड के खिलाफ कैसा रहा है इशांत शर्मा का प्रदर्शन? आंकड़ों में जानें

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के बाद अब भारतीय टीम अब इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलेगी, जिसकी शुरुआत 04 अगस्त से हो जाएगी।

सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म 'शेरशाह' का ट्रेलर जारी, 12 अगस्त को अमेजन पर आएगी फिल्म

देशभक्ति पर आधारित फिल्मों को दर्शक स्वाभाविक तौर पर पसंद करते हैं। ऐसी फिल्मों से लोगों का भावनात्मक जुड़ाव स्थापित होता है।

झारखंड: सरकार को गिराने के लिए एक करोड़ रुपये और मंत्री पद की पेशकश- कांग्रेस विधायक

कांग्रेस के एक विधायक ने सनसनीखेज दावा करते हुए कहा है कि झारखंड की हेमंत सोरेन को गिराने के लिए उन्हें एक करोड़ रुपये और मंत्री पद की पेशकश की गई थी।

कोरोना वायरस: देश में बीते दिन मिले 39,000 से अधिक संक्रमित, फिर बढ़े सक्रिय मामले

भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण के 39,361 नए मामले सामने आए और 416 मरीजों की मौत हुई।

बिना लॉगिन किए देख सकते हैं इंस्टाग्राम स्टोरीज, यह है तरीका

अगर आप इंस्टाग्राम का इस्तेमाल कम करना चाहते हैं लेकिन दोस्तों या दूसरे अकाउंट्स की स्टोरीज देखने से खुद को नहीं रोक पा रहे हैं और ऐसा किया जा सकता है।

सुनील पाल ने मनोज बाजपेयी को कहा बदतमीज और गिरा हुआ इंसान, जानिए मामला

कॉमेडियन सुनील पाल लोगों को अपनी कॉमेडी से हंसाने और गुदगुदाने के लिए जाने जाते हैं।

फ्लिपकार्ट सेल में सबसे कम कीमत पर आईफोन 12, मिल रही 12,000 रुपये की छूट

फ्लिपकार्ट और अमेजन इंडिया दोनों पर एनुअल सेल शुरू हो गई है और स्मार्टफोन्स, इलेक्ट्रॉनिक्स और दूसरे प्रोडक्ट्स की बड़ी रेंज पर छूट मिल रही है।

गर्भावस्था के दौरान ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करने में सहायक हैं ये योगासन, ऐसे करें अभ्यास

गर्भावस्था के दौरान महिलाओं का ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होना बहुत जरूरी है क्योंकि इससे बच्चे का अच्छे से विकास होता है।इसके अलावा इससे महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान होने वाली परेशानियों का सामना भी कम करना पड़ता है।

25 Jul 2021


श्रीलंका बनाम भारत: पहले टी-20 में भारत ने दर्ज की जीत, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स

कोलंबो में खेले गए पहले टी-20 में भारत ने श्रीलंका को 38 रनों से हरा दिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने सूर्यकुमार यादव (50) की बदौलत 164/5 का स्कोर खड़ा किया था।

औषधीय गुणों का भंडार है कलौंजी का तेल, जानिए इसके फायदे

कलौंजी के स्वाद और पौष्टिक गुणों से तो लगभग हर कोई वाकिफ है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसका तेल भी स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद सिद्ध हो सकता है।

ISUZU Hi-लैंडर पिकअप, आकर्षक लुक के अलावा और क्या हैं इसकी खूबियां

भारतीय ऑटो बाजार में फिलहाल पिकअप ट्रक की मार्केट शुरुआती दौर में चल रही है, लेकिन इस मामले में ISUZU को वाहन बाजार में पिकअप के प्रति क्रेज बढ़ाने का श्रेय दिया जा सकता है।

कीड़ों के काटने पर अपनाएं ये घरेलू नुस्खे, एलर्जी से जल्द मिलेगी राहत

कीड़ों का काटना एक आम समस्या है, लेकिन इसके बाद त्वचा पर असहनीय जलन और खुजली होने लगती है। इसके अलावा त्वचा पर लाल निशान भी पड़ जाते हैं और स्किन एलर्जी का भी डर रहता है।

तीन वेरिएंट्स के साथ आएगी पहली फुली ऑटोमैटिक ड्राइविंग मोड वाली इलेक्ट्रिक वैन

फॉक्सवैगन जल्द ही दुनिया की पहली पूरी तरह से ऑटोमैटिक ड्राइविंग मोड वाली इलेक्ट्रिक वैन को लॉन्च करने जा रही है। इस वैन को फॉक्सवैगन ID बज नाम दिया गया है।

सबसे तेज चार्ज होने वाला आईफोन होगा आईफोन 13, सामने आए लीक्स

साल 2021 बीतने के साथ ही ऐपल की नई आईफोन सीरीज से जुड़ी नई जानकारी सामने आ रही है।

पेट फूलने पर न करें इन चीजों का सेवन, बढ़ सकती है समस्या

खाने का पाचन ठीक ढंग से न होने के कारण पेट में गैस बनने लगती है और ऐसे में लोगों को पेट फूलने की समस्या से जूझना पड़ता है।

'यमन: इंडिया रेस्क्यू मिशन' से मिलती-जुलती है कार्तिक की 'कैप्टन इंडिया', मेकर्स ने किया दावा

कार्तिक आर्यन लोकप्रिय अभिनेता हैं। हाल में वह कई फिल्मों को लेकर सुर्खियों में रहे हैं। शुक्रवार को उन्होंने अपनी नई फिल्म 'कैप्टन इंडिया' का ऐलान किया था।

वैक्सीन लगवा चुके लोगों में कोरोना संक्रमण के क्या लक्षण होते हैं?

कोरोना वायरस महामारी की शुरूआत से लेकर अब तक वायरस से संक्रमण के लक्षणों में कई बदलाव आए हैं और धीरे-धीरे इनकी संख्या बढ़ती चली गई है।

IPL 2021: MI बनाम CSK मैच से दोबारा शुरु होगी लीग, जारी हुआ पूरा शेड्यूल

19 सितंबर को मुंबई इंडियंस (MI) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच बड़े मुकाबले के साथ इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का बचा हुआ सीजन दोबारा शुरु होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक पहला क्वालीफायर 10 अक्टूबर को तो वहीं एलिमिनेटर मुकाबला 11 अक्टूबर को खेला जाएगा।

रॉयल एनफील्ड बनाने वाली आयशर मोटर्स लाएगी प्रीमियम इलेक्ट्रिक बाइक्स की पूरी रेंज

रॉयल एनफील्ड की पेरेंट कंपनी आयशर मोटर्स अपने हर तरह के ग्राहकों की मांगों को पूरा करने के लिए इलेक्ट्रिक बाइक की एक पूरी रेंज पर काम कर रही है।

सिंगिंग रियलिटी शो 'सा रे गा मा पा' के तीसरे जज बने गायक शंकर महादेवन

गायक शंकर महादेवन फिल्म इंडस्ट्री में किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने अपनी सुरीली आवाज से लाखों लोगों को मंत्रमुग्ध किया है।

कार बेचने से पहले अपने फास्टैग के लिए करें ये जरूरी काम

अब टोल प्लाजा पर रोड टैक्स देने के लिए फास्टैग को अनिवार्य कर दिया गया है।

दुनिया की आबादी से भी ज्यादा बार डाउनलोड की गई यूट्यूब ऐप, बना नया रिकॉर्ड

गूगल के वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म यूट्यूब को लोकप्रियता किसी से छुपी नहीं है और अब एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम पर इसकी ऐप ने नया रिकॉर्ड बनाया है।

'द कपिल शर्मा शो' का पहला टीजर जारी, कपिल के साथ मस्ती में दिखे कलाकार

'द कपिल शर्मा शो' कॉमेडी का एक लोकप्रिय शो है। इस शो को जाने माने कॉमेडियन कपिल शर्मा होस्ट करते हैं। कपिल अपने अंदाज से दर्शकों को आकर्षित करने में सफल रहे हैं।

खान-पान से जुड़ी इन बातों का रखें ध्यान, फूड प्वाइजनिंग से रहेंगे सुरक्षित

फूड प्वाइजनिंग एक तरह का संक्रमण है जो दूषित खान-पान या फिर गंदे हाथों से खाना खाने के कारण हो सकता है। इस बीमारी में उल्टी, पेट दर्द और डायरिया जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

हरिद्वार: कांवड़ियों को रोकने के लिए सीमाओं पर लगभग 1,000 पुलिसकर्मी तैनात, हर की पौड़ी सील

उत्तराखंड पुलिस ने कांवड़ियों को रोकने के लिए हरिद्वार में विभिन्न राज्य सीमाओं पर 1,000 से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया है। इसके लिए पुरकाजी, मोरना, खानपुर और सिकंदरपुर जैसी जगहों पर अतिरिक्त पुलिस चेक पोस्ट भी बनाए गए हैं।

टोक्यो ओलंपिक: पिस्टल में आई तकनीकी खराबी के कारण मनु ने गंवाया क्वालिफिकेशन का मौका

टोक्यो ओलंपिक में रविवार की सुबह स्टार भारतीय निशानेबाज मनु भाकर विमेंस 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट के फाइनल में जगह बनाने से चूक गईं। मैच के दौरान मनु की पिस्टल में खराबी आई जिसका नुकसान उन्हें उठाना पड़ा।

लॉन्च से पहले मोटोरोला एज 20 के स्पेसिफिकेशन्स लीक, ये फीचर्स आए सामने

मोटोरोला एज 20 स्मार्टफोन के लॉन्च होने से पहले ही इसके स्पेसिफिकेशन लीक हो गए हैं। फोन पिछले साल लॉन्च हुए मोटोरोला एज फोन के सक्सेसर के रूप में आएगा।

केरल: सरकारी कर्मचारियों को देना होगा दहेज न लेने का घोषणापत्र

केरल में अब सभी सरकारी पुरुष कर्मचारियों को यह घोषणापत्र देना होगा कि जब उनकी शादी होगी तब वो दहेज नहीं लेंगे।

टोक्यो ओलंपिक: ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय पुरुष हॉकी टीम को 7-1 से हराया

टोक्यो ओलंपिक 2020 के ग्रुप स्टेज के दूसरे मुकाबले में भारतीय पुरुष हॉकी टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 7-1 की करारी हार मिली है। पहला मैच जीतने के बाद भारतीय टीम के लिए यह हार पचा पाना आसान नहीं है।

असम: दो दिन के अंदर 24 रोहिंग्या शरणार्थी गिरफ्तार, सात बच्चे और छह महिलाएं शामिल

असम में पिछले दो दिन के अंदर 24 रोहिंग्या शरणार्थियों को भारत में गैरकानूनी तौर पर प्रवेश करने के आरोप में गिरफ्तार किया जा चुका है। गिरफ्तार किए गए लोगों में छह महिलाएं और सात बच्चे भी शामिल हैं।

आईफोन यूजर्स के लिए अच्छी खबर, व्हाट्सऐप में मिला मल्टी-डिवाइस सपोर्ट

फेसबुक CEO मार्क जुकरबर्ग ने बीते दिनों कन्फर्म किया था कि व्हाट्सऐप में जल्द मल्टी-डिवाइस सपोर्ट दिया जाएगा।

तमिल 'बिग बॉस' फेम यशिका आनंद सड़क दुर्घटना में घायल, उनकी दोस्त की हुई मौत

अभिनेत्री और बिग बॉस के तमिल संस्करण की पूर्व प्रतिभागी यशिका आनंद एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गई हैं।

कर्नाटक: मुख्यमंत्री रहेंगे येदियुरप्पा या होगी विदाई, आज शाम तक आ सकता है फैसला

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने कहा कि उनके पद पर बने रहने पर आज शाम तक भाजपा शीर्ष नेतृत्व का फैसला आ सकता है। अटकलें हैं कि येदियुरप्पा को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने को कहा जा सकता है।

देश में जारी हुए 3.54 करोड़ से ज्यादा फास्टैग, हाइवे पर 95 प्रतिशत तक पहुंचा उपयोग

हाल ही में परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि 14 जुलाई, 2021 तक 3.54 करोड़ से अधिक फास्टैग (FASTags) जारी किए गए हैं।

मतदाताओं को रिश्वत देने के आरोप में TRS सांसद दोषी करार, छह महीने की सजा

चुनावों के दौरान मतदाताओं को रिश्वत देने के आरोप में तेलंगाना के महबूबाबाद से तेलंगाना राष्ट्र समिति (TRS) की लोकसभा सांसद मलोथ कविता को छह महीने की सजा हुई है।

सेंसर बोर्ड की मंजूरी के दो साल बाद 'आधार' में UIDAI की 28 कट की मांग

कॉमेडी ड्रामा फिल्म 'आधार' साल की शुरुआत में चर्चा में बनी हुई थी। फिल्म का ट्रेलर जनवरी में रिलीज किया गया था, जिसे दर्शकों ने पसंद किया था। फिल्म का निर्देशन सुमन घोष ने किया है।

घुटने की चोट के कारण वेस्टइंडीज और बांग्लादेश दौरे से बाहर हुए आरोन फिंच

ऑस्ट्रेलिया नियमित लिमिटेड ओवर्स कप्तान आरोन फिंच घुटने की चोट के कारण स्वदेश लौटेंगे। वह बांग्लादेश दौरे से पूरी तरह बाहर हो चुके हैं। फिंच ने वेस्टइंडीज के खिलाफ चल रही वनडे सीरीज में हिस्सा नहीं लिया है।

खाने के अलावा इन छोटे-बड़े कामों के लिए भी इस्तेमाल की जा सकती है मेयोनीज

आमतौर पर मेयोनीज का इस्तेमाल व्यंजनों का स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है, लेकिन इसका इस्तेमाल महज यहीं तक सीमित नहीं है।

लॉन्च होने से पहले शुरु हुई नई होंडा अमेज की बुकिंग

वाहन निर्माता कंपनी होंडा ने अपनी लॉन्च होने वाली कार अमेज के नए मॉडल की बुकिंग प्रारंभ कर दी है। अमेज के नए मॉडल को होंडा की चुनिंदा डीलरशिप से बुक किया जा सकता है।

प्रेम प्रसंग में युवक के गुप्तांग काटे, पीड़ितों ने आरोपी के घर के बाहर जलाया शव

बिहार के मुजफ्फरपुर में प्रेमिका के परिजनों ने एक 17 वर्षीय युवक की पीट-पीट कर हत्या कर दी और उसके गुप्तांगों को काट दिया। जवाब में पीड़ित परिजनों ने मृतक के शव का आरोपी के घर के बाहर ही अंतिम संस्कार कर दिया।

दूसरे वनडे में वेस्टइंडीज ने ऑस्ट्रेलिया को हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स

बारबाडोस में खेले गए दूसरे वनडे में वेस्टइंडीज ने ऑस्ट्रेलिया को चार विकेट से हरा दिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया 187 के स्कोर पर सिमट गई थी। 10वें नंबर के बल्लेबाज वेस एगर (41) ने ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे अधिक रन बनाए।

टाटा का नया टियागो NRG मॉडल 4 अगस्त को हो सकता है लॉन्च

भारत की अग्रणी वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स जल्दी ही अपने कुछ नए मॉडल को मार्केट में लॉन्च करने की योजना बना रही है।

क्या थिएटर में रिलीज होगी रणबीर कपूर की फिल्म 'शमशेरा'? निर्देशक ने दिया जवाब

रणबीर कपूर की फिल्म 'शमशेरा' उनकी आने वाली बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। इसमें वह एक जुदा अवतार में नजर आने वाले हैं।

विंडोज 11 इंस्टॉल करने की जल्दी पड़ सकती है भारी, मालवेयर का शिकार बने यूजर्स

सॉफ्टवेयर कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने पिछले महीने लेटेस्ट विंडोज 11 ऑपरेटिंग सिस्टम लॉन्च किया है।

पंजाब के बाद अब राजस्थान में आंतरिक कलह को शांत करने की तरफ बढ़ी कांग्रेस

पंजाब में पार्टी की आंतरिक कलह को शांत करने के बाद अब कांग्रेस ने राजस्थान में भी आपसी झगड़े को खत्म करने की तरफ कदम बढ़ा दिए हैं। राजस्थान कांग्रेस प्रमुख गोविंद सिंह डोटासरा ने आज पार्टी विधायकों के साथ बैठक बुलाई है।

जम्मू-कश्मीर में अब तक का सबसे बड़ा आर्म्स लाइसेंस घोटाला, कई जिलाधिकारी रडार पर

हथियारों के अवैध लाइसेंस जारी करने के मामले में जम्मू-कश्मीर के कई जिलाधिकारी CBI की रडार पर है।

दक्षिण अफ्रीका ने टी-20 सीरीज में आयरलैंड को किया क्लीन स्वीप, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स

आखिरी टी-20 में आयरलैंड को हराते हुए दक्षिण अफ्रीका ने टी-20 सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली है। पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने टेंबा बवुमा (72) की बदौलत 189/2 का बड़ा स्कोर बनाया था।

महाराष्ट्र में बारिश: मरने वालों का आंकड़ा 112 पहुंचा, 100 के करीब लापता

महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण हुई तबाही में मरने वालों की संख्या 112 पहुंच गई है और करीब 100 लोग लापता बताए जा रहे हैं। आशंका है कि मरने वालों की संख्या में और इजाफा हो सकता है।

टोक्यो ओलंपिक: पहले राउंड में हारकर बाहर हुई सानिया और अंकिता की टेनिस डबल्स जोड़ी

टोक्यो ओलंपिक 2020 के महिला डबल्स टेनिस मैच में सानिया मिर्जा और अंकिता रैना की जोड़ी को पहले राउंड में ही हार मिली है। इस हार के साथ ही उनका इस ओलंपिक का सफर समाप्त हो गया है।

कोरोना: देश में बीते दिन सामने आए 39,742 नए मामले, 535 मरीजों की मौत

भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण के 39,742 नए मामले सामने आए और 535 मरीजों की मौत हुई।

देश में संक्रमण के दैनिक मामले 50,000 से ऊपर जाने से रोके सरकार- विशेषज्ञ समूह

देश में कोविड इमरजेंसी रणनीति तैयार करने के लिए बनाए गए एक अधिकार प्राप्त समूह ने सरकार से कहा है कि ऐसे सभी प्रयास किए जाने चाहिए ताकि दैनिक मामलों की संख्या 50,000 से पार न हो।

सीरियल 'जिंदगी मेरे घर आना' के टाइटल सॉन्‍ग में नजर आईं गायिका श्रेया घोषाल

गायिका श्रेया घोषाल की मखमली आवाज के लाखों दीवाने हैं। इस साल श्रेया पहली बार मां बनने को लेकर सुर्खियों में रही हैं। श्रेया ने इस साल 22 मई को अपने पहले बच्चे के रूप में बेटे को जन्म दिया है।

ऐपल म्यूजिक पर स्पेशल ऑडियो और लॉसलेस स्ट्रीमिंग कर पाएंगे एंड्रॉयड यूजर्स

अगर आप एंड्रॉयड डिवाइस इस्तेमाल करते हैं लेकिन ऐपल की म्यूजिक स्ट्रीमिंग ऐप इस्तेमाल करना चाहते हैं तो आसानी से ऐसा कर सकते हैं।