NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    G-20 शिखर सम्मेलन
    एशिया कप क्रिकेट
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / मुंबई इंडियंस से भारतीय टीम तक, सूर्यकुमार यादव के अब तक के सफर पर एक नजर
    मुंबई इंडियंस से भारतीय टीम तक, सूर्यकुमार यादव के अब तक के सफर पर एक नजर
    खेलकूद

    मुंबई इंडियंस से भारतीय टीम तक, सूर्यकुमार यादव के अब तक के सफर पर एक नजर

    लेखन अंकित पसबोला
    July 27, 2021 | 09:00 pm 1 मिनट में पढ़ें
    मुंबई इंडियंस से भारतीय टीम तक, सूर्यकुमार यादव के अब तक के सफर पर एक नजर
    श्रीलंका के खिलाफ पहले टी-20 में सूर्यकुमार ने लगाया था अर्धशतक

    भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अब तक सीमित ही मौके मिले हैं और उनमें वह प्रभावित करने में सफल रहे हैं। हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले में उन्होंने अपना दूसरा टी-20 अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक लगाया था। उन्होंने कोलम्बो में खेले गए पहले टी-20 में 34 गेंदों में 50 रन बनाए थे। निरंतर बेहतर प्रदर्शन करने वाले सूर्यकुमार के अब तक के सफर पर एक नजर डालते हैं।

    IPL में शानदार रहा है सूर्यकुमार का सफर

    पिछले कुछ सालों से, सूर्यकुमार ने इंडियन प्रीमियर लीग में अपनी क्लास दिखाई है। 2012 में अपना IPL डेब्यू करने वाले सूर्यकुमार ने अब तक 108 मैचों में 29.68 की औसत से 2,197 रन बनाए हैं। ये रन उन्होंने 135.28 के स्ट्राइक रेट से बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 12 अर्धशतक भी अपने नाम किए हैं। मुंबई इंडियंस (MI) की मौजूदा टीम में सूर्यकुमार अहम बल्लेबाज बन गए हैं।

    IPL 2020 में सूर्यकुमार ने किया कमाल

    IPL 2020 में सूर्यकुमार ने 40 की औसत और 145.01 की स्ट्राइक रेट से 480 रन बनाए। उन्होंने इस बार चार अर्धशतक भी लगाए थे। यह लगातार तीसरा सीजन था, जब उन्होंने 400 से अधिक रन बनाए थे। इस सीजन में सूर्यकुमार के स्कोर 19, 51, 36, 12*, 79*, 40, 0, 10, 53, 79*, 27, 10, 0, 47 और 17 रहे। उन्होंने चोटिल रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में भी टीम को खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी।

    अच्छे प्रदर्शन के बावजूद भारतीय टीम में नहीं चुने गए थे सूर्यकुमार

    पिछले कुछ समय से निरंतर बेहतर प्रदर्शन के बावजूद उन्हें ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय टीम में नहीं चुना गया। जिसके बाद भारतीय चयनकर्ताओं की भी काफी आलोचना हुई। इस बीच हरभजन सिंह ने भी उनके नहीं चुने जाने पर निराशा व्यक्त की थी।

    सूर्यकुमार ने 2021 में किया अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू

    सूर्यकुमार ने आखिरकार इस साल चयनकर्ताओं का विश्वास जीत लिया जब उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ लिमिटेड ओवर्स सीरीज में चुना गया। भारतीय बल्लेबाज ने अपनी पहली टी-20 अंतरराष्ट्रीय पारी में शानदार 57 (31) रन बनाए। उसके बाद उन्होंने अगले टी-20 में 32 रन बनाए। वहीं श्रीलंका के खिलाफ उन्होंने तीन वनडे मैचों में 31*, 53 और 40 के स्कोर किए। वहीं पहले वनडे में 50 रनों की पारी खेली।

    घरेलू क्रिकेट में भी छाए हुए हैं सूर्यकुमार

    सूर्यकुमार ने घरेलू क्रिकेट में भी शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने फर्स्ट क्लास करियर में अब तक 77 मैच खेले हैं और 44.01 की उम्दा औसत से 5,326 रन बनाए हैं। उन्होंने अब तक 38.19 की औसत से 101 लिस्ट ए मैचों में 2,903 रन बना लिए हैं। इसके अलावा टी-20 क्रिकेट में सूर्यकुमार ने 181 मैचों में 22 अर्धशतक की मदद से 3,879 रन बनाए हैं।

    टी-20 विश्व कप में अहम साबित हो सकते हैं सूर्यकुमार

    निरंतर बेहतर प्रदर्शन करने के चलते वह निश्चित ही टीम प्रबंधन की टी-20 विश्व कप की योजनाओं में होंगे। उनकी विशेषताओं को देखते हुए, सूर्यकुमार आगामी टी-20 विश्व कप में भारत के मध्य क्रम को मजबूत कर सकते हैं। वह प्रेमदासा की धीमी पिच पर श्रीलंकाई स्पिनरों के खिलाफ सहजता से खेलते दिखे हैं। टी-20 विश्व कप के मैच दुबई, अबू धाबी में होना है, जहां वह अहम साबित हो सकते हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    क्रिकेट समाचार
    भारतीय क्रिकेट टीम
    सूर्यकुमार यादव

    क्रिकेट समाचार

    श्रीलंका बनाम भारत: क्रुणाल पंड्या कोरोना पॉजिटिव, स्थगित हुआ आज रात होने वाला दूसरा टी-20 मैच भारतीय क्रिकेट टीम
    सोशल मीडिया इस्तेमाल पर रोक, बड़े बाल नहीं रख सकेंगे बंगाल अंडर-23 क्रिकेटर्स सौरव गांगुली
    इंग्लैंड बनाम भारत: एंडरसन के खिलाफ कैसा रहा है कोहली का प्रदर्शन? जानें आंकड़े विराट कोहली
    आखिरी वनडे में वेस्टइंडीज को हराकर ऑस्ट्रेलिया ने जीती सीरीज, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम

    भारतीय क्रिकेट टीम

    रहाणे ने शुरु किया अभ्यास, इंग्लैंड के खिलाफ पहला टेस्ट खेलने की उम्मीदें बढ़ीं इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    इंग्लैंड में भारतीय टेस्ट टीम का कैसा रहा है प्रदर्शन? आंकड़ों में जानें इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    श्रीलंका बनाम भारत: दूसरे टी-20 का प्रीव्यू, ड्रीम इलेवन और टीवी इंफो क्रिकेट समाचार
    इंग्लैंड दौरे पर भारतीय टीम से जुड़ेंगे शॉ और सूर्यकुमार, BCCI ने की घोषणा पृथ्वी शॉ

    सूर्यकुमार यादव

    सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन टी-20 विश्वकप खेलने के लिए तैयार हैं- सचिन तेंदुलकर क्रिकेट समाचार
    30 की उम्र के बाद भारत के लिए डेब्यू करने वाले पांच क्रिकेटर्स क्रिकेट समाचार
    भारतीय टीम में नहीं चुने जाने पर निराश थे सूर्यकुमार यादव, बताया अपना दर्द क्रिकेट समाचार
    हरभजन सिंह ने सूर्यकुमार यादव को बताया भारत का एबी डिविलियर्स इंडियन प्रीमियर लीग
    अगली खबर

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023