NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / टोक्यो ओलंपिक: क्वार्टर फाइनल में थमा भारतीय पुरुष तीरंदाजी टीम का सफर, कोरिया से हारी
    अगली खबर
    टोक्यो ओलंपिक: क्वार्टर फाइनल में थमा भारतीय पुरुष तीरंदाजी टीम का सफर, कोरिया से हारी
    तरुणदीप राय एक्शन में

    टोक्यो ओलंपिक: क्वार्टर फाइनल में थमा भारतीय पुरुष तीरंदाजी टीम का सफर, कोरिया से हारी

    लेखन अंकित पसबोला
    Jul 26, 2021
    02:21 pm

    क्या है खबर?

    टोक्यो ओलंपिक में भारतीय पुरुष तीरंदाजी टीम का सफर समाप्त हो गया है। भारतीय पुरुष टीम क्वार्टर फाइनल में कोरिया की कठिन चुनौती को पार नहीं कर सकी है।

    कोरिया के तीरंदाजों ने अतानु दास, प्रवीण जाधव और तरुणदीप राय की भारतीय तिकड़ी को सीधे सेटों में (6-0) से हराकर ओलंपिक से बाहर कर दिया है।

    बता दें, अब भारतीय पुरुष तीरंदाज व्यक्तिगत वर्ग में बुधवार को अपनी चुनौती पेश करेंगे।

    एक नजर पूरी खबर पर।

    लेखा-जोखा

    शान से जीती कोरियाई टीम

    किम जे देवक, ओह जिन हायेक और किम वूजिन की कोरियाई टीम पहले दो सेटों में शानदार लय में दिखी। उन्होंने 12 में से 10 बार पूरे 10 अंक हासिल किए।

    2019 विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने वाले भारतीय टीम ने दूसरे सेट में चार बार पूरे 10 अंको पर निशाना साधा और मुकाबला हार गए।

    क्वार्टर फाइनल में अतानु ने निराश किया और तीन सेटों के दौरान एक बार भी पूरे 10 अंको पर निशाना नहीं साध सके।

    प्रदर्शन

    ऐसा रहा मुकाबला

    भारतीय टीम ने पहले सेट में 54 स्कोर किया जबकि कोरियाई टीम ने 59 के स्कोर के साथ सेट अपने नाम किया।

    वहीं दूसरे सेट में भी कोरिया ने 59 का स्कोर किया और भारत के 57 के स्कोर को पीछे छोड़ते हुए बढ़त को बरकरार रखा।

    तीसरे सेट में भी कोरियाई टीम ने 59 का स्कोर किया और भारत 54 का स्कोर ही बना सका और मुकाबले में हार गया।

    जानकारी

    कजाखस्तान को हराकर क्वार्टर फाइनल में पहुंचा था भारत

    नौवीं वरीयता प्राप्त भारतीय तिकड़ी ने डेनिस गैंकिन, इलफत अब्दुलिन और संजर मुसायेव की कजाख टीम को 6-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल का टिकट हासिल किया था।

    भारतीय तीरंदाज

    बुधवार को व्यक्तिगत वर्ग में चुनौती पेश करेंगे भारतीय तीरंदाज

    ओलंपिक में तीरंदाजी में अपने पहले पदक के लिए भारत की उम्मीद अब व्यक्तिगत वर्ग में टिकी हुई है, जहां बुधवार को विश्व की नंबर एक दीपिका कुमारी के साथ पुरुष तिकड़ी मैदान में उतरेगी।

    दीपिका का मुकाबला भूटान की कर्मा से होगा, जिन्होंने रैंकिंग राउंड में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था।

    प्रवीण रूस के गलसन बजरजापोव के खिलाफ खेलेंगे। जबकि अतानु ताइवान के देंग यू-चेंग और तरुणदीप यूक्रेन के ओलेक्सी हुनबिन के खिलाफ अपनी चुनौती पेश करेंगे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    ओलंपिक
    टोक्यो ओलंपिक

    ताज़ा खबरें

    रेखा की फिल्म 'उमराव जान' सिनेमाघरों में दोबारा हो रही रिलीज, जानिए कब देख पाएंगे रेखा
    ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर बोले- सेना युद्ध लड़ने की तैयारी की ओर बढ़ रही है ब्रिटेन
    2030 तक AI संभालेगा इन मानवीय कार्यों की जिम्मेदारी, रिपोर्ट में दावा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    IPL 2025 में कैसा रहा MI के कप्तान हार्दिक पांड्या का प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े  मुंबई इंडियंस

    ओलंपिक

    टोक्यो ओलंपिक: आयोजकों को लगा बड़ा झटका, 10,000 वालंटियर्स ने वापस लिया अपना नाम जापान
    डोप टेस्ट में फेल हुए ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुके पहलवान सुमित मलिक कुश्ती
    वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया, पुरुषों में जेरेमी चूके टोक्यो ओलंपिक
    टोक्यो ओलंपिक: भारतीय महिला हॉकी टीम का ऐलान, आठ खिलाड़ी पहली बार ओलंपिक में लेंगी हिस्सा हॉकी समाचार

    टोक्यो ओलंपिक

    टोक्यो ओलंपिक: भारतीय पुरुष हॉकी टीम का ऐलान, 10 खिलाड़ी पहली बार ओलंपिक में लेंगे हिस्सा भारतीय हॉकी टीम
    ओलंपिक में हिस्सा लेने वाली पहली ट्रांसजेंडर एथलीट बनेंगी न्यूजीलैंड की वेटलिफ्टर लौरेल हबर्ड ओलंपिक
    टोक्यो ओलंपिक: हर इवेंट में जा सकेंगे 10,000 दर्शक, आयोजकों ने की घोषणा ओलंपिक
    तेजिंदर सिंह तूर ने नेशनल और एशियाई रिकॉर्ड तोड़कर हासिल किया टोक्यो ओलंपिक का टिकट एथलेटिक्स
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025