NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / कर्नाटक: आज येदियुरप्पा का उत्तराधिकारी चुनेगा भाजपा विधायक दल, शाम 7 बजे महत्वपूर्ण बैठक
    अगली खबर
    कर्नाटक: आज येदियुरप्पा का उत्तराधिकारी चुनेगा भाजपा विधायक दल, शाम 7 बजे महत्वपूर्ण बैठक
    आज नया मुख्यमंत्री चुनेगा कर्नाटक का भाजपा विधायक दल

    कर्नाटक: आज येदियुरप्पा का उत्तराधिकारी चुनेगा भाजपा विधायक दल, शाम 7 बजे महत्वपूर्ण बैठक

    लेखन मुकुल तोमर
    Jul 27, 2021
    04:53 pm

    क्या है खबर?

    कर्नाटक में भाजपा विधायक दल आज अपना नया नेता चुनेगा और ये नेता राज्य का अगला मुख्यमंत्री होगा। इसके लिए शाम 7 बजे एक प्राइवेट होटल में विधायक दल की बैठक बुलाई गई है और इसमें हाल ही में इस्तीफा देने वाले बीएस येदियुरप्पा भी शामिल होंगे।

    शीर्ष नेतृत्व ने दो केंदीय मंत्रियों, धर्मेंद्र प्रधान और जी किशन रेड्डी, को भी केंद्रीय पर्यवेक्षक के तौर पर बैठक के लिए बेंगलुरू भेजा है। राज्य प्रभारी अरुण सिंह भी इसमें शामिल होंगे।

    बयान

    येदियुरप्पा के बेटे बोले- अगले मुख्यमंत्री के बारे में कुछ भी कहना मुश्किल

    अगला मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है, इस सवाल के जवाब में भाजपा सांसद और येदियुरप्पा के बेटे बीएस राघवेंद्र ने कहा कि अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी।

    उन्होंने कहा, "भाजपा के फैसलों को लेकर कोई भविष्‍यवाणी नहीं की जा सकती। उत्तर प्रदेश में योगी आदित्‍यनाथ और महाराष्‍ट्र में देवेंद्र फडवणीस का ही उदाहरण ले लीजिए। जहां तक कि कैबिनेट में फेरबदल भी कई मापदंडों के आधार पर किया गया था। ऐसे में कुछ भी कहना मुश्किल है।"

    बयान

    येदियुरप्पा ने दो महीने पहले बना लिया था इस्तीफे का मन- राघवेंद्र

    राघवेंद्र ने कहा, "कल ही इस्तीफा हुआ है। हाईकमान चर्चा कर रहा है कि कर्नाटक का नेतृत्व कौन करेगा।"

    अपने पिता के इस्तीफे पर उन्होंने कहा कि उन्होंने दो महीने पहले ही इस्तीफा देने का मन बना लिया था। वहीं कैबिनेट में अपनी भूमिका पर उन्होंने कहा, "जब येदियुरप्पा की कैबिनेट में कोई भूमिका नहीं है तो आप उनके बच्चों के बारे में क्यों पूछ रहे हैं? वे कह चुके हैं कि वे आगे भी पार्टी का समर्थन करेंगे।"

    इस्तीफा

    येदियुरप्पा ने कल दिया था इस्तीफा, ऐलान करते वक्त हो गए थे भावुक

    बता दें कि हफ्तों चली अटकलों के बाद येदियुरप्पा ने कल केंद्रीय नेतृत्व के कहने पर मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।

    विधानसभा में अपने इस्तीफे का ऐलान करते वक्त वे भावुक हो गए थे। उन्होंने कहा था, "जब अटल बिहारी वाजयेपी प्रधानमंत्री थे, उन्होंने मुझसे केंद्र में मंत्री बनने को कहा था। लेकिन मैंने कहा कि मैं कर्नाटक में ही रहूंगा... कर्नाटक में भाजपा का बहुत विकास हो गया है... मेरे लिए हमेश अग्निपरीक्षा की स्थिति रही है।"

    खोज

    मुख्यमंत्री पद के लिए स्वतंत्र विचारों वाला नेता ढूढ़ रहा है शीर्ष नेतृत्व

    भाजपा के सूत्रों ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि शीर्ष नेतृत्व येदियुरप्पा के उत्तराधिकारी के तौर पर ऐसे नेता की तलाश कर रहा है जो स्वतंत्र विचारों वाला हो, पार्टी के अंदर या बाहर के समूहों से प्रभावित न हो, विधायक जिसकी सम्मान करें और जो पार्टी के गर्वनेंस के एजेंडा को लागू कर सके।

    पद के लिए अपने दावे को मजबूत करने के लिए कई नेता दिल्ली जा चुके हैं, हालांकि अंतिम फैसला अभी नहीं हुआ है।

    उम्मीदवार

    नए मुख्यमंत्री की रेस में ये नाम आगे

    जिन नेताओं का नाम मुख्यमंत्री पद की रेस में आगे चल रहा है, उनमें केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव सीटी रवि, बीएल संतोष और राज्य विधानसभा के अध्यक्ष विश्वेश्वर हेगड़े कागेरी शामिल हैं।

    इसके अलावा राज्य के गृह मंत्री बसवराज एस बोम्मई, राजस्व मंत्री आर अशोक और उपमुख्यमंत्री सीएन अश्वत्थ नारायण का नाम भी रेस में आगे चल रहा है।

    अटकलें हैं कि किसी दलित चेहरे को भी अगला मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    कर्नाटक
    बीएस येदियुरप्पा
    भाजपा समाचार

    ताज़ा खबरें

    MI बनाम DC: कुलदीप यादव ने IPL में अपने 100 विकेट पूरे किए, जानिए उनके आंकड़े क्रिकेट समाचार
    भारत में बढ़ रहे कोरोनावायरस के मामले, नया वेरिएंट जिम्मेदार या कम हुआ वैक्सीन का असर? कोरोना वायरस
    पाकिस्तानी उच्चायोग के अधिकारी को देश छोड़ने का आदेश, 24 घंटे में भारत से जाना होगा पाकिस्तान समाचार
    शाहरुख खान की 4 सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्में, एक ने तो कमाए केवल 4 करोड़ रुपये शाहरुख खान

    कर्नाटक

    गुजरात की तरफ बढ़ रहा चक्रवाती तूफान टाउते, मुंबई में भी दिखेगा असर मुंबई
    कोरोना: देश में बीते दिन सामने आए 2.76 लाख नए मामले, 3,800 से ज्यादा मौतें महाराष्ट्र
    कोरोना: देश में बीते दिन सामने आए 2.57 लाख नए मामले, लगभग 4,200 मौतें महाराष्ट्र
    कोरोना: दैनिक मामलों में गिरावट जारी, देश में बीते दिन मिले 2.40 लाख मरीज महाराष्ट्र

    बीएस येदियुरप्पा

    कर्नाटक: दो हिस्सों में बंटी कुमारस्वामी की JD(S), भाजपा को समर्थन देना चाहता है एक धड़ा कर्नाटक
    कर्नाटक: येदियुरप्पा ने पार की विश्वास मत की बाधा, ध्वनि मत से साबित किया बहुमत कर्नाटक
    CCD के मालिक वीजी सिद्धार्थ लापता, चिट्ठी में लिखा- आयकर अधिकारी ने किया प्रताड़ित कर्नाटक
    फिर छलका कुमारस्वामी का दर्द, कहा- कांग्रेस के लिए 14 महीने गुलाम की तरह काम किया कर्नाटक

    भाजपा समाचार

    क्या बंगाल में असफल हुआ भाजपा का 'ऑपरेशन कमल'? तृणमूल कांग्रेस
    उत्तर प्रदेश भाजपा में असंतोष के बीच अमित शाह से मिले योगी, कल प्रधानमंत्री से मिलेंगे नरेंद्र मोदी
    लक्षद्वीप: प्रशासक को 'बायो-वेपन' कहने पर फिल्म पेशेवर आयशा सुल्ताना के खिलाफ देशद्रोह का मामला केरल
    उत्तर प्रदेश भाजपा में असंतोष के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ में हुई मुलाकात नरेंद्र मोदी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025